Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 Points Table Update: RR vs CSK मुकाबले के बाद, अंक तालिका में बड़ा फेरदबल, राजस्थान की बड़ी छलांग, बेंगलुरु और मुंबई को लगा झटका

IPL 2026 Points Table Update: RR vs CSK मुकाबले के बाद, अंक तालिका में बड़ा फेरदबल, राजस्थान की बड़ी छलांग, बेंगलुरु और मुंबई को लगा झटका 1

IPL 2026 Points Table Update: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अब तक तीन मुकाबलों का गवाह बना है। जहां शुरूआती दो मैच हाई स्कोरिंग रहे, वहीं आज का मुकाबला लो स्कोरिंग रहा, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 8 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी।

मुकाबले से पहले ही शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी कि चेन्नई का हाल इतना खराब होगा, लेकिन राजस्थान ने अपने दूसरे होम वेन्यू गुवाहाटी में कमाल का प्रदर्शन किया और एक बड़ी जीत हासिल की, जिसका फायदा टीम को अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में हुआ।

चेन्नई के खिलाफ राजस्थान की बड़ी जीत

IPL 2026 Points Table Update: RR vs CSK मुकाबले के बाद, अंक तालिका में बड़ा फेरदबल, राजस्थान की बड़ी छलांग, बेंगलुरु और मुंबई को लगा झटका

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबले की शुरुआत से पहले बारिश का आगमन हुआ और इसके कारण लाल मिट्टी वाली पिच पर तेज गेंदबाजों का कहर देखने को मिला। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की हालत खराब हो गई और अपने सभी विकेट गंवाकर CSK ने जैसे-तैसे 127 रन बनाए। चेन्नई के टॉप चार बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए, जिसमें कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन का नाम भी शामिल है। इन दोनों ने 6-6 रन बनाए।

शुरुआत से बने दबाव के कारण मध्यक्रम का हाल भी बेहाल रहा और एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते गए। एक समय चेन्नई की टीम के लिए 100 का स्कोर भी काफी मुश्किल लग रहा था लेकिन जेमी ओवरटन ने 43 रन बनाकर सम्मानजनक टोटल तक पहुंचाया। आरआर की तरफ से जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा सबसे सफल गेंदबाज रहे, इन तीनों को दो-दो विकेट मिले।

128 के लक्ष्य का पीछा करने में राजस्थान रॉयल्स को खास परेशानी नहीं हुई और उसने 47 गेंद शेष रहते 128/2 का स्कोर बनाकर 13वें ओवर में जीत दर्ज कर ली। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेली और 17 गेंदों में 52 रन बनाए। ध्रुव जुरेल के बल्ले से 18 रन आए। यशस्वी जायसवाल ने धीमी पारी खेली और 36 गेंदों में नाबाद रहकर 38 रन बनाए। कप्तान रियान पराग भी नाबाद लौटे और उन्होंने 14 रन बनाए।

बड़ी जीत से राजस्थान ने IPL 2026 Points Table में धमाकेदार अंदाज में खोला खाता

राजस्थान रॉयल्स ने सीजन के अपने पहले ही मैच में बहुत बड़े अंतर से जीत दर्ज की। 8 विकेट और 47 गेंद का मार्जिन काफी बड़ा होता है और इसी वजह से आरआर को 2 अंक तो मिले ही, वहीं उसका नेट रन रेट +4.171 का हो गया, जिसके कारण उसने IPL 2026 Points Table में पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दूसरे स्थान पर जाना पड़ा है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम तीसरे स्थान पर खिसक गई है। इन तीनों ही टीमों के एक-एक मैच के बाद 2-2 अंक हैं लेकिन NRR के मामले में RR आगे है। RCB का नेट रन रेट +2.907 और MI का +0.687 है।

इस बड़ी हार से चेन्नई सुपर किंग्स को करारा झटका लगा है और टीम IPL 2026 Points Table में सबसे नीचे पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स का प्लस में जितना नेट रन रेट है, उतना ही नेगेटिव में चेन्नई की टीम का है, जो बाद में CSK के लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता है। आठवें स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और नौवें स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद है। इन दोनों टीमों का NRR क्रमशः -0.687 और -2.907 है।

RR vs CSK मुकाबले के बाद, IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table

FAQs

IPL 2026 Points Table में राजस्थान रॉयल्स की टीम किस स्थान पर है?
पहले स्थान
CSK का NRR बड़ी हार के कारण माइनस में कितना हो गया है?
-4.171

यह भी पढ़ें: RR vs CSK: धोनी के बिना चेन्नई की खुली पोल, राजस्थान के खिलाफ शर्मनाक हार; सैमसन-गायकवाड़ ने कटाई नाक

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!