Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026: प्रीति जिंटा के तुरुप के इक्के ने भरी हुंकार, बोला ’18 साल का दर्द खत्म होगा….’

IPL 2026: प्रीति जिंटा के तुरुप के इक्के ने भरी हुंकार, बोला '18 साल का दर्द खत्म होगा....'

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी। तब से इस लीग के 18 साल हो चुके हैं लेकिन तीन टीमें ऐसी हैं, जिन्हें अभी तक एक भी बार ट्रॉफी जीतने का सुख प्राप्त नहीं हुआ है। इसमें से एक नाम पंजाब किंग्स का भी है। लीग के इतिहास में पंजाब ने दो बार फाइनल खेला है लेकिन दोनों ही बार हार का सामना करना पड़ा।

पंजाब किंग्स ने सबसे पहले 2014 के सीजन का फाइनल खेला था, तब उसे कोलकाता नाइट राइडर्स ने हराया था। वहीं, पिछले सीजन के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ दिया। हालांकि, अब IPL 2026 से पहले प्रीति जिंटा की टीम में शामिल खिलाड़ी ने ख़िताब जीतने की हुंकार भर दी है और दावा किया है कि इस बार ट्रॉफी पर उनकी टीम ही कब्जा करेगी।

IPL 2026 में चैंपियन बनेगी प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स

IPL 2026: प्रीति जिंटा के तुरुप के इक्के ने भरी हुंकार, बोला '18 साल का दर्द खत्म होगा....'

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में पंजाब किंग्स को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 6 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। इसी वजह से एक बार फिर उसका खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया था। हालांकि, इस टीम के फिनिशर शशांक सिंह ने दावा किया है कि इस बार टीम 18 साल के सूखे को खत्म करेगी और पिछली बार की गलतियों को सुधार कर ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रहेगी।

पीटीआई के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में, शशांक सिंह ने कहा,

“पंजाब किंग्स ने 18 साल से कोई ट्रॉफी नहीं जीती है। हमने पिछले साल सबक सीखा और गलतियों को सुधारेंगे तथा सबको गौरवान्वित करेंगे और साथ मिलकर जश्न मनाएंगे। पिछले साल घरेलू मैदान पर हमारा प्रदर्शन हमारे पक्ष में नहीं रहा, लेकिन हमने गलतियों को सुधार लिया है, खासकर बल्लेबाजी में हमने उन तकनीकी पहलुओं पर काम किया है जिनमें पिछले साल हमें परेशानी हुई थी। आप देखेंगे कि इस साल हमारा प्रदर्शन बेहतर होगा।”

IPL 2026 में खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन का शशांक सिंह ने किया दावा

पंजाब किंग्स ने IPL 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले अपने स्क्वाड के ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इसी वजह से शशांक सिंह का मानना है कि टीम ने जो “भरोसा और विश्वास” दिखाया है, वह आगामी आईपीएल में प्रदर्शन के रूप में नजर आएगा। उन्होंने कहा,

“पिछले साल खिलाड़ियों पर जो भरोसा दिखाया गया था, वह बहुत महत्वपूर्ण था। आप देखेंगे कि इस बार भी 23 खिलाड़ी वही हैं जो पिछले साल थे। आईपीएल में लगभग हर टीम का कौशल स्तर एक जैसा ही होता है। लेकिन फर्क भरोसे और विश्वास से पड़ता है, और मुझे लगता है कि यहां समय के साथ यह भरोसा बढ़ रहा है।”

शशांक ने IPL 2026 के पंजाब किंग्स की तैयारियों को लेकर कहा,

“तकनीकी रूप से यह हमारा पांचवां या छठा कैंप है। फ्रेंचाइज़ी यह सुनिश्चित कर रही है कि हमारे नियमित कैंप हों। अबू धाबी वाला कैंप सभी में सबसे अच्छा था। तैयारी वाकई बेहतरीन है, और हम सब तैयार हैं और आप लोगों का मनोरंजन करने के लिए तत्पर हैं।”

IPL 2026 के लिए पंजाब किंग्स का शेड्यूल

31 मार्च – पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस- मुल्लनपुर

3 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स – चेन्नई

6 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स – कोलकाता

11 अप्रैल – पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – मुल्लनपुर

FAQs

IPL 2026 में पंजाब किंग्स का पहला मैच कब है?
31 मार्च

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के 4 बड़े खिलाड़ी, जो IPL 2026 को दे रहे धोखा, नीलामी में मोटा पैसा मिलने के बाद अब नहीं आ रहे खेलने

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!