SRH vs LSG LIVE Telecast And Streaming Details: आईपीएल 2026 का दूसरा रविवार ब्लॉकबस्टर होने वाला है, क्योंकि दो मुकाबले खेले जाने हैं। पिछली बार संडे को सिर्फ एक ही मैच हुआ था लेकिन इस बार मजा दोगुना होने वाला है। डबल हैडर में दिन का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद में खेला जाना है।
काफी हद तक SRH vs LSG मुकाबला हैदराबाद की बल्लेबाजी और लखनऊ की गेंदबाजी के बीच कहा जा सकता है। ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम के पास तूफानी बल्लेबाजों की फ़ौज है। वहीं, ऋषभ पंत के पास जबरदस्त गेंदबाजी आक्रमण है। ऐसे में काफी कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
जीत की राह बनी रहना चाहेगी हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में अभी तक दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे एक में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि अपने पिछले मैच में उसे जीत मिली थी। हैदराबाद की जीत घर के बाहर खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आई थी। एसआरएच के लिए मुकाबला सही रहा था, क्योंकि पहले बल्लेबाजों ने कमाल दिखाया और फिर गेंदबाजों ने कोलकाता की टीम को ऑल आउट कर दिया। इस तरह हैदराबाद ने साबित कर दिया कि उनके पास एक अच्छा कॉम्बिनेशन मौजूद है।
ऐसे में कप्तान ईशान किशन की नजर SRH vs LSG मुकाबले को जीतने की होगी, ताकि घर पर जीत के साथ शुरुआत की जा सके। काव्या मारन की टीम ने अपने पहले दोनों ही मुकाबले घर के बाहर खेले थे। अब सीजन में पहली बार घरेलू फैंस के सामने उतरेगी।
लखनऊ की पहली जीत पर होगी नजर
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत खास नहीं रही और टीम को अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। मुकाबले में LSG की बल्लेबाजी खास नहीं रही थी और पूरी टीम 141 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। हालांकि, बाद में तेज गेंदबाजों ने जरूर दम दिखाया था और पावरप्ले में चार विकेट लिए थे लेकिन फिर एक साझेदारी के कारण मैच हाथ से निकल गया।
ऐसे में अब लखनऊ सुपर जायंट्स की कोशिश SRH vs LSG मुकाबला अपने नाम कर जीत का खाता खोलने पर होगी। हालांकि, इसके लिए लखनऊ की टीम को बल्ले से कमाल करना होगा।
SRH vs LSG मुकाबले की टाइमिंग और वेन्यू
आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला SRH vs LSG हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 5 अप्रैल को होगा। डबल हैडर के कारण यह मैच दिन में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। वहीं, टॉस का समय 3 बजे रहेगा।
SRH vs LSG मैच का मोबाइल पर इस तरह मिलेगा मजा
भारत में मोबाइल पर आईपीएल के मुकाबलों को देखने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। इसी वजह से काफी ज्यादा व्यूज भी आते हैं। SRH vs LSG मुकाबला भी मोबाइल पर देखा जा सकता है। इसके लिए फैंस को जियोहॉटस्टार ऐप को इनस्टॉल करना होगा और फिर उसमें मोबाइल नंबर डालकर अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद, प्लान खरीदना होगा, तब जाकर आप मुकाबले का मजा ले पाएंगे। इसके अलावा, जियोस्टार की वेबसाइट पर भी मुकाबले की स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए भी आपके पास सब्स्क्रिशन होना जरूरी है।
SRH vs LSG मैच को टीवी पर कहाँ देखें?
अगर आप इस मैच का लुत्फ़ अपने टीवी पर परिवार के साथ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए भी आसान रास्ता है। आपको आईपीएल के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल का चयन करना होगा। यहां आपको मैच देखने के साथ अपनी पसंद की भाषा के हिसाब से भी कमेंटरी सुनने को मिलेगी। हालांकि, यह भी फ्री सर्विस नहीं है और इसके लिए आपको प्लान लेना होगा।