IPL 2026 मिनी ऑक्शन से पहले सभी आईपीएल टीमों ने अपनी रीटेन और रिलीज़ किये गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी हैं। 15 नवंबर से पहले ट्रेडिंग विंडो से भी बड़े अपडेट सामने आए हैं। मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड कर दिया है। अर्जुन 2021 से 2025 तक एमआई का हिस्सा रहे थे।
वहीं, रवींद्र जडेजा 17 साल बाद राजस्थान रॉयल्स में वापसी कर चुके हैं। उन्होंने वेतन में कटौती करते हुए 14 करोड़ रुपये में आरआर जॉइन किया है। आज हम बात करेंगे सभी दस IPL टीमों के रीटेन किये गए खिलाड़ियों के कप्तान और उपकप्तान की। आइये जानते हैं किन किन खिलाड़ियों को मिली कप्तानी और उपकप्तानी
आईपीएल 2026 में सभी टीमों के कप्तान और उपकप्तान खिलाड़ियों पर एक नज़र :
.jpg?type=mq)
मुंबई इंडियंस
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पंड्या संभालेंगे , जबकि उपकप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। सूर्यकुमार यादव भारतीय टी 20 टीम के कप्तान हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे , जबकि उपकप्तानी संजू सेमसन संभालेंगे। पिछले सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी संभाल रहे थे , लेकिन चोट के चलते वह सीजन से बाहर हो गए और बाकि बचे सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी संभाली थी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
IPL 2025 में टीम को खिताब दिलाने वाले रजत पाटीदार IPL 2026 में भी टीम की कप्तानी संभालेंगे, जबकि क्रुणाल पंड्या उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे।
पंजाब किंग्स
IPL 2025 की रनरअप टीम रही पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे , जबकि उपकप्तानी शशांक सिंह के पास होगी।
गुजरात टाइटंस
IPL 2026 में टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे , जबकि उपकप्तानी राशिद खान संभालेंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स
IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम की कमान ऋषभ पंत संभालेंगे , जबकि उपकप्तानी निकोलस पूरन संभालेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स
IPL 2026 में टीम की कप्तानी अक्षर पटेल के पास होगी , जबकि उपकप्तानी केएल राहुल के पास होगी।
सनराइजर्स हैदराबाद
IPL 2026 में टीम की कप्तानी पैट कमिंस के पास होगी , जबकि उपकप्तानी ट्रेविस हेड के पास होगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स
IPL 2026 में टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के पास होगी , जबकि उपकप्तानी वरुण चक्रवर्ती के पास होगी
राजस्थान रॉयल्स
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड करने वाले खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के पास होगी , जबकि उपकप्तानी ध्रुव जुरेल के पास होगी।
ये भी पढ़े : IPL 2026 की सभी 10 टीमों का हुआ अधिकारिक ऐलान, टीम मालिकों ने रिटेन किये कुल ये 156 खिलाड़ी