Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026: MI vs RCB मैच में खिलाड़ियों ने बांह पर काली पट्टी क्यों है पहनी? जानिए बड़ी वजह

IPL 2026: MI vs RCB मैच में खिलाड़ियों ने बांह पर काली पट्टी क्यों है पहनी? जानिए बड़ी वजह

MI vs RCB: आईपीएल 2026 में रविवार (12 अप्रैल) को डबल हैडर का दिन है। इसी वजह से दोपहर में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया, जिसमें शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं, शाम को दिन का दूसरा और हाई-वोल्टेज मैच मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है।

टॉस जीतकर MI vs RCB मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और बेंगलुरु की टीम बल्लेबाजी कर रही है। हालांकि, इस दौरान दोनों ही टीमों के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी पहले नजर आ रहे हैं, जिसकी असली वजह सामने आ गई है।

MI vs RCB मैच में खिलाड़ियों के बांह पर काली पट्टी पहनने का कारण आया सामने

IPL 2026: MI vs RCB मैच में खिलाड़ियों ने बांह पर काली पट्टी क्यों है पहनी? जानिए बड़ी वजह

दरअसल, आज दिन में भारत की मशहूर गायिका आशा भोसले जी का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें सीने में संक्रमण और कमजोरी की शिकायत थी, इसी वजह से शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। अपनी प्लेबैक सिंगिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाली आशा जी के निधन के कारण पूरे भारत और विदेश में उनके चाहने वालों के बीच मातम सा छा गया।

इस दिग्गज को श्रद्धांजलि देने के लिए ही आईपीएल 2026 में MI vs RCB मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बांह में काली पट्टी पहनी हुई है। खेल शुरू होने से पहले स्टेडियम में 1 मिनट का मौन भी सभी ने रखा।

MI vs RCB मैच के टॉस के दौरान दोनों कप्तानों ने क्या कहा?

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने MI vs RCB मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और कहा कि पिच अच्छी लग रही है। हमने पहला मैच दूसरी पिच पर खेला था, यह भी वैसी ही दिख रही है। यहां दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना हमेशा अच्छा रहता है। मुझे लगता है कि यह एक बड़ा मैच है। बस मैदान पर उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं, बैठकों में जिन बातों पर चर्चा हुई है उन्हें दोहराना चाहते हैं और खेल का आनंद लेना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हमने अच्छी विकेटों का अनुरोध किया था और हमें वैसी ही विकेटें मिल रही हैं। जब तक आप गेंदबाज के रूप में सही जगह पर गेंद डालते हैं और बल्लेबाज के रूप में सही शॉट खेलते हैं, तब तक आप मैच में बने रहते हैं। वानखेड़े में पिछले कुछ वर्षों में, लक्ष्य का पीछा करना कई टीमों के लिए कारगर साबित हुआ है। हमारा घरेलू मैदान होने के कारण, ओस भी देर से पड़ती है। इसलिए यह जानना अच्छा है कि आप किस लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं, आप उसी के अनुसार अपनी पारी की योजना बना सकते हैं। हार्दिक ने मैच के लिए बदलाव की भी जानकरी दी और बताया कि दीपक चाहर और अल्लाह गजनफर की जगह मयंक मार्कंडे और मिचेल सैंटनर आए हैं।

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि ज़ाहिर है, हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। लेकिन जैसा कि आप सभी जानते हैं, यह एक अच्छी बैटिंग पिच है। गेंद बल्ले पर अच्छी उछाल के साथ आती है। इसलिए सच कहूं तो इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। हम बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाने और उन्हें दबाव में रखने की कोशिश करेंगे। यह हमारा चौथा मैच है। पिछले कुछ मैचों में हमने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे कई सकारात्मक बातें सामने आई हैं। पिछले मैच में, हम 97 रन पर 6 विकेट खो चुके थे और फिर भी 200 से अधिक रन बनाने में कामयाब रहे। यह हमारे लिए एक सकारात्मक संकेत है। हमें यहां खेलना बहुत पसंद है। जब भी हम यहां आते हैं, हमें शानदार दर्शक देखने को मिलते हैं। यह चुनौतीपूर्ण है, लेकिन साथ ही साथ मजेदार और रोमांचक भी है। पाटीदार ने बदलाव की बात करते हुए बताया कि जोश हेजलवुड की जगह जैकब डफी को टीम में शामिल किया गया है।

MI vs RCB मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI और इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, इम्पैक्ट प्लेयर्स: शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा, इम्पैक्ट प्लेयर्स: रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव

FAQs

किसे श्रद्धांजलि देने के लिए MI और RCB के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधे हुए हैं?
आशा भोसले
MI vs RCB मैच कहां खेला जा रहा है?
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

यह भी पढ़ें: LSG vs GT: गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया, गिल-बटलर ने जड़े अर्धशतक; पंत रहे फ्लॉप

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!