Posted inक्रिकेट

IPL फ्रेंचाइजी बदली, जीरो से हीरो बने ये 3 खिलाड़ी, अब तो पूरे सीजन में मचाएंगे कोहराम

IPL फ्रेंचाइजी बदली, जीरो से हीरो बने ये 3 खिलाड़ी, अब तो पूरे सीजन में मचाएंगे कोहराम 1

IPL में खिलाड़ियों का फ्रेंचाइजी बदलना उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित होता है। कई खिलाड़ियों को नई फ्रेंचाइजी में बेहतर मौके मिलते हैं और वे अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करते हैं। IPL फ्रेंचाइजी बदते ही कुछ खिलाड़ियों की किस्मत बदल गई है। मानों उनके जीवन में यू-टर्न आया हो।

फ्रेंचाइजी बदलते ही जीरो से हीरो बने ये 3 खिलाड़ी

ईशान किशन

IPL फ्रेंचाइजी बदली, जीरो से हीरो बने ये 3 खिलाड़ी, अब तो पूरे सीजन में मचाएंगे कोहराम 2

IPL फ्रेंचाइजी बदलते ही जिस खिलाड़ी की किस्मत चमकी है उसका नाम ईशान किशन है। ईशान किशन ने आईपीएल 2025 का पहला शतक ठोका था। ईशान पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेला करते थे, लेकिन IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को 11.25 करोड़ में खरीदा। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में ईशान किशन ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों पर शतक जड़ा। ईशान की इस धमाकेदार पारी की बदौलत हैदराबाद ने यह मैच 44 रन से जीता था। वहीं ईशान किशन “प्लेयर ऑफ द मैच” बने।

अजिंक्य रहाणे

IPL फ्रेंचाइजी बदलते ही जिस खिलाड़ी की किस्मत चमकी है उसमें अजिंक्य रहाणे का नाम भी शामिल है। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में केकेआर की टीम ने अजिंक्य रहाणे को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा। अजिंक्य रहाणे को केकेआर का कप्तान भी बनाया गया है। रहाणे ने सीजन के पहले ही मैच में आरसीबी के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली। रहाणे ने इस मैच में 31 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली थी।

खलील अहमद

खलील अहमद ने आईपीएल में अपना पहला मैच 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए खेला था। उन्होंने अपने शुरुआती आईपीएल करियर में कुछ अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें निरंतर सफलता नहीं मिली। आईपीएल 2025 से पहले उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन नहीं किया था।

आईपीएल 2025 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 4.80 करोड़ रुपये में खरीदा। खलील अहमद को चेन्नई सुपर किंग्स में खेलने का मौका मिला। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहले ही मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। खलील अहमद ने आईपीएल में अब तक 57 मैचों में 74 विकेट लिए हैं।

ये भी पढ़ें: ये 15 IPL खिलाड़ी करेंगे बांग्लादेश दौरा, टीम इंडिया के लिए वहां खेलेंगे 3 टी20 और 3 ODI मैच

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!