IRE vs OMA Group B points table scenario for Super 8 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी मुकाबले में आयरलैंड और ओमान (IRE vs OMA) आमने-सामने थे, जहां आयरलैंड ने एकतरफा अंदाज में खेलते हुए 96 रन से बड़ी जीत दर्ज की। कोलंबो में खेले गए इस मैच (IRE vs OMA) में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर अपनी सधी हुई गेंदबाजी से ओमान को पूरी तरह दबाव में ला दिया और 139 रनों पर समेट दिया।
आयरलैंड की पारी में चौकों-छक्कों की बरसात

टॉस ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड (IRE vs OMA) ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 235 रन बनाए। टीम की शुरुआत आक्रामक रही और मध्यक्रम ने रन गति को लगातार तेज बनाए रखा। कप्तान लोर्कन टकर ने 51 गेंदों पर 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली और ओमान के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।
गैरेथ डेलानी ने 30 गेंदों में 56 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। आखिरी ओवरों में जॉर्ज डॉकरेल ने सिर्फ 9 गेंदों में नाबाद 35 रन ठोककर स्कोर को 230 के पार पहुंचा दिया। गेंदबाज़ी में ओमान की ओर से शकील अहमद ने तीन , जबकि शाह फ़ैसल और आमिर कलीम को एक-एक विकेट मिले।
IRE vs OMA : ओमान की पारी दबाव में बिखरी
236 रन के कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। आमिर कलीम ने 29 गेंदों पर 50 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, जबकि हम्माद मिर्जा ने 46 रन जोड़े, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सके।
आयरलैंड की ओर से जोशुआ लिटिल ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके और मैच पूरी तरह आयरलैंड की ओर मोड़ दिया। मैथ्यू हम्फ्रीज और बैरी मैकार्थी ने भी दो-दो विकेट लेकर ओमान को 18 ओवर में 139 रन पर समेट दिया।
ग्रुप B की पॉइंट्स टेबल

इस जीत से आयरलैंड ने सुपर-8 की उम्मीदें जिंदा रखी हैं, वही इस हार के साथ ओमान टूर्नामेंट से बाहर हो गया हैं। लेकिन रेस में अभी श्रीलंका, ज़िम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे हैं। ज़िम्बाब्वे से ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद ग्रुप का समीकरण और रोमांचक हो गया है।
श्रीलंका लगभग 90 प्रतिशत चांस के साथ मजबूत स्थिति में है और एक जीत उन्हें क्वालिफाई करा सकती है। ज़िम्बाब्वे 80 प्रतिशत संभावना के साथ है और आयरलैंड पर जीत उन्हें बढ़त दिला सकती है। ऑस्ट्रेलिया 50 प्रतिशत स्थिति में है और उन्हें बचे दोनों मैच जीतने होंगे, वरना उनका बाहर होना तय हो सकता है।
ये भी पढ़े : प्यार हो तो ऐसा! Valentine’s Day पर हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड के नाम का कराया टैटू