IND vs ZIM: BCCI की मैनेजमेंट ने शुभमन गिल की अगुआई में जिम्बाब्वे दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया की मैनेजमेंट अपने कई खिलाड़ियों के साथ जिम्बाब्वे के लिए प्रस्थान कर चुकी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में मैनेजमेंट ने आईपीएल 2024 में बेहतरीन खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों को मौका दिया है।
लेकिन इसके साथ ही अब खबर आ रही है कि, बीसीसीआई की मैनेजमेंट ने IND vs ZIM सीरीज में कई अहम बदलाव के संकेत दे दिए हैं। इसी वजह से कहा जा रहा है कि, अब IND vs ZIM सीरीज में कई ऐसे खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है जो लंबे समय से बाहर हैं।
IND vs ZIM सीरीज में मिल सकता है ईशान किशन और पृथ्वी शॉ को मौका

बीसीसीआई की मैनेजमेंट ने IND vs ZIM सीरीज के लिए ईशान किशन और पृथ्वी शॉ को मौका नहीं दिया था। लेकिन अब कहा जा रहा है कि, मैनेजमेंट के द्वारा IND vs ZIM सीरीज में इन खिलाड़ियों को 2 खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के रूप में स्क्वाड में शामिल कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों ही खिलाड़ियों के आ जाने से जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में भारतीय डगआउट मजबूत हो जाएगा और टीम सीरीज जीतने की प्रबल दावेदार हो सकती है।
IND vs ZIM सीरीज से बाहर हो सकते हैं ये खिलाड़ी
IND vs ZIM सीरीज के लिए मैनेजमेंट ने जिस टीम का ऐलान किया है उस टीम के कई खिलाड़ी मौजूदा समय में भारतीय टीम के साथ जुड़ नहीं पाए हैं। IND vs ZIM सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा बने युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को बीसीसीआई की मैनेजमेंट ने टी20 वर्ल्डकप की स्क्वाड के साथ जोड़ा था। चूंकि अभी कैरिबियाई सरजमीं चक्रवात के प्रभाव में है इसी वजह से ये खिलाड़ी भारतीय टीम के साथ मौजूदा समय मे जुडने में असमर्थ हैं।
ये खिलाड़ी भी हो सकते हैं IND vs ZIM सीरीज से बाहर
IND vs ZIM सीरीज में मैनेजमेंट ने रिंकू सिंह और खलील अहमद को भी मौका दिया है और ये भी अभी कैरिबियन में ही फंसे हुए हैं। इसी वजह से मैनेजमेंट इनके रिप्लेसमेंट के ऊपर भी विचार कर सकती है। इसके साथ ही चोटिल ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की जगह पर शिवम दुबे के नाम का ऐलान कर दिया है और ये भी कैरिबियन में ही फंसे हुए हैं।
इसे भी पढ़ें – चंद घंटो में टूटने वाला हैं शोएब अख्तर का रिकॉर्ड, इंग्लैंड को मिला तूफानी गेंदबाजी, 165kmph की स्पीड से बॉल कराने की क्षमता