Posted inक्रिकेट (Cricket)

ईशान किशन ड्रॉप, संजू सैमसन ओपनर, USA के खिलाफ मैच के लिए चहल ने चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन

Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal India Playing 11 against USA : आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है और डिफेंडिंग चैंपियन भारत अपने पहले मुकाबले में यूएसए से भिड़ेगा। पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच को लेकर बने असमंजस के बीच फैंस की नजरें टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन पर टिकी हैं।

ऐसे वक्त में भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग इलेवन का खुलासा कर चर्चा को और तेज कर दिया है। खास बात यह रही कि उन्होंने शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन को बाहर रखते हुए संजू सैमसन पर ओपनर के तौर पर भरोसा जताया।

संजू सैमसन को ओपनर बनाकर चहल का बड़ा दांव

चहल (Yuzvendra Chahal) की चुनी हुई टीम का सबसे चौंकाने वाला पहलू ओपनिंग जोड़ी रही। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत के लिए संजू सैमसन को चुना, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया टी20आई सीरीज में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था।

इसके बावजूद चहल ने सैमसन की क्षमता और बड़े मैचों में खुद को साबित करने की काबिलियत पर भरोसा दिखाया। यह फैसला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि ईशान किशन उसी सीरीज में बेहतरीन लय में नजर आए थे और उन्होंने लगातार रन बनाए थे।

टॉप और मिडिल ऑर्डर में संतुलन की कोशिश

ओपनिंग के बाद नंबर तीन पर चोट से वापसी कर रहे तिलक वर्मा को जगह दी गई है। उनके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे।

मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए हार्दिक पंड्या , शिवम दुबे और रिंकू सिंह जैसे आक्रामक विकल्प शामिल हैं। इस क्रम से साफ है कि चहल की सोच पावर-हिटिंग और मैच के बीच के ओवरों में रन गति बनाए रखने पर केंद्रित है।

कुलदीप बाहर, वरुण को मिला मौका

गेंदबाजी विभाग में भी चहल का चयन चर्चा का विषय बना। उन्होंने अनुभवी कुलदीप यादव को अपनी प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा और स्पिन की जिम्मेदारी वरुण चक्रवती को सौंपी।

साथ में अक्षर पटेल को ऑलराउंड स्पिन विकल्प के तौर पर चुना गया है। यह कॉम्बिनेशन विकेट लेने के साथ-साथ रन रोकने की क्षमता पर आधारित दिखता है, खासकर घरेलू परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए।

पेस अटैक और मुकाबले का मंच

तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के हाथों में होगी, जो नई गेंद और डेथ ओवर्स में अहम भूमिका निभा सकते हैं। भारत अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगा।

यह मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए का हिस्सा है और चहल की यह प्लेइंग इलेवन टूर्नामेंट से पहले बहस का नया केंद्र बन चुकी है।

अमेरिका के खिलाफ Yuzvendra Chahal की भारत की प्लेइंग इलेवन : 

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

ये भी पढ़े : ‘भारत में सुरक्षित नहीं?’ पाक रिपोर्टर के सवाल पर मिचेल मार्श का दो टूक जवाब

FAQS

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का पहला मैच किस टीम के खिलाफ है?

USA

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!