Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

ईशान किशन ने सरेआम कर दी रणजी ट्रॉफी की बेइज्जती, इस छोटे-मोटे टूर्नामेंट में खेल टीम इंडिया में करना चाहते वापसी

Ishan Kishan publicly insulted Ranji Trophy, wants to return to Team India in this minor tournament

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) इन दिनों टीम इंडिया (Team India) से बाहर चल रहे हैं और अब उनके हरकतों को देख ऐसा लग रहा है मानों वह खुद भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी नहीं करना चाहते हैं। बोर्ड ने हाल ही में सभी खिलाड़ियों को टीम में वापसी करने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने की नसीहत दी थी। मगर उसके बावजूद वह रणजी नहीं खेल रहे हैं और अब उन्होंने मुंबई के आयोजित होने जा रहे एक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का फैसला किया है।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं Ishan Kishan

Ishan Kishan publicly insulted Ranji Trophy, wants to return to Team India in this minor tournament

दरअसल, ईशान किशन (Ishan Kishan) पिछले साल लगातार टीम इंडिया का हिस्सा बने हुए थे और उन्हें खेलने का भी मौका मिल रहा था। लेकिन दिसंबर के महीने में साउथ अफ्रीका दौरे (South Africa Tour) पर उन्होंने अचानक टीम से अपना नाम बाहर लेकर अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली। जिसके बाद से अब तक वह टीम से बाहर चल रहे हैं। साथ ही कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी खारिज किया जा सकता है। चूंकि उन्होंने बीसीसीआई (BCCI) के आदेशों का पालन नहीं किया है।

बीसीसीआई के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं ईशान

बता दें कि बीसीसीआई ने हाल ही में सभी खिलाड़ियों को आदेश दिया है कि जो खिलाड़ी चोटिल नहीं हैं या टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। उन सभी को अपने चयन के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना जरुरी है। लेकिन इन सभी चीजों के बाद भी ईशान किशन (Ishan Kishan) झारखंड की ओर से रणजी नहीं खेल रहे हैं। बल्कि इस समय वह डीवाई पाटिल टूर्नामेंट (DY Patil Tournament) के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिसका आयोजन जल्द ही होने वाला है।

हालांकि उन्होंने इस टूर्नामेंट में खेलने का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। ऐसे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। मगर कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपने बल्लेबाजी में सुधार के लिए ऐसा फैसला लिया है और वह इन दिनों अपने बल्लेबाजी पर काम कर रहे हैं।

ईशान किशन का क्रिकेट करियर

25 वर्षीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को पिछले साल वर्ल्ड कप (World Cup 2023) के बाद हुई ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज (Australia T20 Series) में 3 मैचों के लिए प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया गया था, जिसमें उनके बल्ले से 110 रन निकले थे। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक जड़ा था। लेकिन उसके बाद से ही वह प्लेइंग 11 से बाहर हैं।

उनके ओवरऑल क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने अब भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 32 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 796 रन निकले हैं। इसके अलावा 27 वनडे मैचों में उनके बल्ले से 933 रन निकले हैं, जिसमें 1 दोहरा शतक और 7 अर्ध शतक शामिल है। हालांकि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। ईशान ने 2 टेस्ट की 3 पारी में 78 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: 37 चौके-5 छक्के, रणजी को सूर्यकुमार यादव ने बनाया टी20, गेंदबाजों की कुटाई करते हुए ठोका तूफानी दोहरा शतक

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!