Posted inक्रिकेट (Cricket)

जायसवाल का स्पेशल 100, सूर्यवंशी ने भी तोड़ा पंत का रिकॉर्ड; RR vs MI मुकाबले में हुई Records की बारिश

जायसवाल का स्पेशल 100, सूर्यवंशी ने भी तोड़ा पंत का रिकॉर्ड; RR vs MI मुकाबले में हुई Records की बारिश

RR vs MI Match Records: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मुकाबला 7 अप्रैल को काफी ज्यादा बारिश के बावजूद संपन्न हुआ, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने जीत का परचम लहराया और मुंबई इंडियंस को 27 रनों से मात दी। बारिश की वजह से मैच काफी देरी से शुरू हुआ, जिसके कारण दोनों टीमों को 11-11 ओवर ही खेलने को मिले लेकिन इतने में ही रियान पराग की कप्तानी वाली टीम ने हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम को धूल चटा दी।

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए RR vs MI मैच में राजस्थान रॉयल्स ने जबरदस्त बल्लेबाजी के दम पर 150/3 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब मुंबई इंडियंस की टीम 123/9 का ही स्कोर बना पाई। इस मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ से खास रिकॉर्ड नहीं बने लेकिन राजस्थान रॉयल्स और उनके खिलाड़यों का बोलबाला रहा। चलिए आपको मुकाबले में बने कुछ मुख्य रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।

RR vs MI मैच में बने ये बड़े रिकार्ड्स

जायसवाल का स्पेशल 100, सूर्यवंशी ने भी तोड़ा पंत का रिकॉर्ड; RR vs MI मुकाबले में हुई Records की बारिश

1. यह तीसरी बार है जब राजस्थान रॉयल्स ने अपने आईपीएल सीजन की शुरुआत लगातार तीन या उससे अधिक जीत के साथ की है। इससे पहले उन्होंने 2015 में लगातार पांच जीत और 2024 में लगातार चार जीत के साथ शुरुआत की थी।

2.आईपीएल 2023 से लेकर अब तक घर के बाहर मैचों में MI का प्रदर्शन

  • मैच: 25
  • जीत: 9
  • हार: 16
  • जीत प्रतिशत: 36% (सभी टीमों में सबसे खराब)

3. आईपीएल में रोहित बनाम संदीप

  • रन: 38
  • गेंदें: 47
  • बहस: 6
  • औसत: 6.33
  • स्ट्राइक रेट: 80.85
  • डॉट बॉल: 30

4. आईपीएल में आरआर के लिए सबसे ज्यादा 50 प्लस का स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

  • 25 – जोस बटलर (82 पारियां)
  • 25 – संजू सैमसन (144 पारियां)
  • 19 – यशस्वी जायसवाल (69 पारियां)
  • 19 – अजिंक्य रहाणे (93 पारियां)
  • 16 – शेन वॉटसन (76 पारियां)

5. यशस्वी जायसवाल ने IPL में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए।

6. आईपीएल में आरआर के लिए 100 से अधिक छक्के

  • 192 – संजू सैमसन
  • 135 – जोस बटलर
  • 109 – शेन वॉटसन
  • 100- यशस्वी जयसवाल

7. आरआर के लिए आईपीएल पारी के पहले ओवर में सबसे अधिक रन:

  • 26 बनाम केकेआर (नीतीश राणा), कोलकाता, 2023
  • 22 बनाम केकेआर (ब्रैड हॉज), डरबन, 2009
  • 22 बनाम पीबीकेएस (अर्शदीप सिंह), जयपुर, 2025
  • 22 बनाम आरआर (दीपक चाहर), गुवाहाटी, 2026

8. IPL में टीनेजर के रूप में वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

9. आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टीनेजर

35 – वैभव सूर्यवंशी (10 पारी)

30 – ऋषभ पंत (24 पारी)

30- ईशान किशन (27 पारी)

22 – संजू सैमसन (23 पारी)

10. आईपीएल की एक पारी में तीन ओवरों के अंत में 58/0 तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। उनसे आगे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा कोच्ची टस्कर्स केरल के खिलाफ 66/0 (बेंगलुरु, 2011) और सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 62/0 (दिल्ली, 2024) का स्कोर है।

कैसा रहा RR vs MI मैच का हाल

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट खोकर 150 का बड़ा स्कोर बनाया। इसमें सबसे बड़ा योगदान यशस्वी जायसवाल का रहा, जिन्होंने 32 गेंदों में नाबाद 77 रन ठोके। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने भी तेज़ 39 रन बनाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा समेत पहले तीन बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर बनाकर जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम दबाव में आ गई। बीच में नमन धीर (25) और शेरफेन रदरफोर्ड (25) ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ टिक नहीं पाए। राजस्थान की गेंदबाज़ी भी शानदार रही, जिसमें संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए। आखिरकार मुंबई इंडियंस 9 विकेट खोकर 123 ही बना सकी।

FAQs

यशस्वी जायसवाल ने कौन सा स्पेशल 100 पूरा किया?
आईपीएल में छक्कों का शतक
वैभव सूर्यवंशी ने टीनेजर के रूप में IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में किसका रिकॉर्ड तोड़ा?
ऋषभ पंत

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: मुंबई को हराकर राजस्थान ने किया टॉप, हार्दिक की टीम को लगा झटका; अंक तालिका में मची उथल-पुथल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!