Janhvi Kapoor is a big fan of this flop Team India's cricketer

Team India: भारतीय खिलाड़ियों की लोकप्रियता दशकों से पूरी दुनिया में काफी अधिक रही है। चाहे सचिन तेंदुलकर हों, महेंद्र सिंह धोनी या विराट कोहली, विश्व में इनको चाहने वालों की तादाद करोड़ों में है। इनकी एक झलक पाने के लिए फैंस किसी भी हद से गुजर जाने के तैयार रहते हैं।

इसके अलावा टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ियों के प्रशंसक बॉलीवुड में भी मौजूद हैं। इनमें हॉट व ग्लैमरस अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का भी नाम शूमार है। बीते दिन इस 26 वर्षीय अदाकारा ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी का नाम बताया। यह नाम जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। कौन है वो खिलाड़ी, आइए जानते हैं।

Advertisment
Advertisment

Team India के इस खिलाड़ी पर फिदा हैं जाह्नवी कपूर

Jhanvi Kapoor
Jhanvi Kapoor

जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) बॉलीवुड की जानीं-मानीं अदाकारा हैं। जानकारी के लिए बता दें कि वह दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी व निर्माता और निर्देशक बोनी कपूर की बेटी हैं। यह दिलकश अभिनेत्री धड़क, गुंजन सक्सेना, बवाल आदि फिल्मों में अपने अभिनय के लिए प्रसिद्ध हैं। बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी ने क्रिकेट के प्रति अपने प्यार का इजहार किया।

साथ ही उन्होंने टीम इंडिया (Team India) के दो क्रिकेटरों को अपना फेवरेट बताया। इनमें वर्तमान समय के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली और सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का नाम शामिल है। उन्होंने अपने पसंदीदा खिलाड़ी के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि विराट कोहली सर और दिनेश कार्तिक दुनिया में मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं।

यह भी पढ़ें: शिखर धवन की जीवनी, उम्र, पत्नी, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली और कुछ रोचक तथ्य

कुछ ऐसा रहा है उनका क्रिकेट करियर का लेखा-जोखा

टीम इंडिया (Team India) के स्टार क्रिकेटर और मॉडर्न डे क्रिकेट के बेताज बादशाह विराट कोहली (Virat Kohli)  ने पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया हुआ है। उन्होंने पिछले साल विश्व कप के दौरान एकदिवसीय क्रिकेट में महान सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। साथ ही विराट अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 26 हजार रन बनाने के काफी करीब पहुंच गए हैं।

Advertisment
Advertisment

दूसरी तरफ दिनेश कार्तिक का करियर ग्राफ बेहद उतार-चढ़ाव वाला रहा है। महेंद्र सिंह धोनी के रहते उन्हें टीम इंडिया (Team India) में अधिक मौके नहीं मिले। फिलहाल वह कमेंटटर की भूमिका निभा रहे हैं। इस 38 वर्षीय क्रिकेटर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला साल 2022 में खेला था। तब से लेकर अब तक कार्तिक भारतीय टीम में वापसी के मौके तलाश रहे हैं।

यह भी पढ़ें: शिखर धवन की जीवनी, उम्र, पत्नी, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली और कुछ रोचक तथ्य