IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025 की तैयारियों में सभी टीमें जुट चुकी हैं और इस सत्र के लिए पहले से ही कहा जा रहा है कि, IPL 2025 में मेगा ऑक्शन को आयोजित किया जाएगा। IPL 2025 मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ी अपना भाग्य आजमाते हुए दिखाई देने वाले हैं और कई गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि, कई खिलाड़ी अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी से मतभेद कर इस ऑक्शन में उतर सकते हैं।

लेकिन IPL 2025 के ऑक्शन को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस ऑक्शन में एक ऐसा खिलाड़ी उतर सकता है, जिसके पीछे सभी टीमें पैसा बहाएंगी।

Advertisment
Advertisment

IPL 2025 में इस खिलाड़ी के ऊपर बरस सकता है पैसा

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

IPL 2025 के बारे में यह खबर आ रही है कि, इस टूर्नामेंट मे कई खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में उतरते हुए दिखाई दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इनमें से कई खिलाड़ी ज्यादा पैसों के लिए अपनी फ्रेंचाइजी से मतभेद करते हुए भी दिखाई दे सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से यह खबर आ रही है कि, IPL 2025 की मेगा नीलामी से पहले बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खुद को मुंबई इंडियंस से बाहर करने के बारे में विचार कर सकते हैं। अगर ये इस नीलामी में आए तो लगभग हर एक टीम इनके पीछे आती हुई दिखाई दे सकती है।

इस वजह से जसप्रीत बुमराह कर सकते हैं खुद को बाहर

टीम इंडिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बारे में यह खबर आ रही है कि, जब से हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। तभी से मैनेजमेंट के साथ इनका लगातार रिश्ता दिन-प्रतिदिन खराब हो गया। कहा जा रहा है कि, अब मुंबई इंडियंस का कोई भी खिलाड़ी हार्दिक पंड्या के साथ एक टीम में खेलना पसंद नहीं कर रहा है। इसी वजह से सभी खिलाड़ी दूसरी टीम का रुख करने के बारे में विचार कर सकते हैं।

कुछ इस प्रकार है जसप्रीत बुमराह का आईपीएल करियर

अगर बात करें टीम इंडिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह के क्रिकेट करियर की तो इनका करियर बेहद ही शानदार है। इन्होंने अपना पूरा करियर मुंबई इंडियंस में गुजारा है और इन्होंने कुल खेले गए 133 मैचों की 133 पारियों में 7.30 की बेहतरीन इकॉनमी रेट और 22.5 की औसत से 165 विकेट अपने नाम किए हैं। इस मर्तबा इन्होंने 2 बार एक पारी में 4 तो वहीं 2 मर्तबा एक पारी में 5 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

इसे भी पढ़ें – MI छोड़ने वाला खिलाड़ी कैप्टन, तो CSK से जुड़ने वाला खिलाड़ी वाइस कैप्टन, इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया घोषित! 

Advertisment
Advertisment

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...