Posted inक्रिकेट (Cricket)

भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर, जसप्रीत बुमराह अब नहीं खेलेंगे टी20I मैच, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर, Jasprit Bumrah अब नहीं खेलेंगे टी20I मैच, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

Jasprit Bumrah: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जलवा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में देखने को मिला। बुमराह ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की और बड़े मुकबलों में बेहतर होते गए। यूएसए के खिलाफ बीमार होने की वजह से मुकाबला मिस करने के बाद, बुमराह ने शेष सभी मैचों में हिस्सा लिया और अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया।

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने आठ मैचों में 12.42 की औसत से 14 विकेट अपने नाम किए और संयुक्त रूप से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। हालांकि, आपको जानकार हैरानी हो सकती है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले अब बुमराह शायद ही हमें टी20आई में नजर आएं।

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के T20I खेलने पर आया बड़ा अपडेट

भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर, Jasprit Bumrah अब नहीं खेलेंगे टी20I मैच, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) हर एक फॉर्मेट में ट्रंप कार्ड का काम करते हैं। टी20आई को सबसे मुश्किल माना जाता है, क्योंकि इसमें गेंदबाजों के पास बचने के ज्यादा विकल्प नहीं होते लेकिन बुमराह के सामने बड़े से बड़े बल्लेबाज की हालत खराब हो जाती है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुमराह का 6.21 का इकोनॉमी रेट इस बात का बड़ा सबूत है।

हालांकि, अब इस गेंदबाज के टी20 इंटरनेशनल खेलने को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अब बुमराह अगले डेढ़ से दो साल में हमें शायद ही सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत के लिए खेलते हुए नजर आएं। इसके पीछे खास वजह बताई जा रही है।

2027 वनडे वर्ल्ड कप के कारण अब जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का T20I खेलना मुश्किल

भारत को 2027 में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है, जिसका आयोजन अक्टूबर-नवंबर में होना है। इस बार टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा। इन परिस्थितियों में तेज गेंदबाजों की भूमिका बहुत ही अहम होगी और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) से भी भारत को काफी उम्मीदें होंगी। इस अहम टूर्नामेंट से पहले बुमराह का वर्कलोड काफी अच्छी तरह से मैनेज किए जाने के बारे में सोचा जा रहा है।

इसी वजह से एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि बुमराह अगले 18 महीने में शायद ही कोई द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेलें और वो ज्यादा से ज्यादा वनडे मुकाबले खेलने पर ध्यान लगाएंगे, ताकि उनकी तैयारियों में कोई कमी न रह जाए। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, जसप्रीत बुमराह अगले 18 महीनों में टी20 सीरीज के बजाय अधिक वनडे मैच खेलने की संभावना रखते हैं ताकि 2027 वर्ल्ड विश्व कप के लिए उनकी तैयारियां पटरी पर बनी रहें।

2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले लगभग ढाई साल तक नहीं खेला था एक भी वनडे

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का वर्ल्ड कप से पहले उसी फॉर्मेट पर फोकस करना, जिसमें टूर्नामेंट खेला जाना है, कोई नहीं बात नहीं है। बुमराह ने कुछ ऐसा ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर किया था। 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से बुमराह ने अभी तक कोई भी वनडे मुकाबला नहीं खेला है।

हालांकि, उनके चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलने की उम्मीद थी लेकिन वो तब इंजरी का शिकार हो गए थे। इसके बाद, बुमराह ने फिट होकर वापसी की लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ भी वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं लिया और सिर्फ टी20 मुकाबले ही खेले।

अब अगला टी20 वर्ल्ड कप 2028 में होना है और उससे पहले 2027 में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। इसी वजह से बुमराह का पूरा फोकस वनडे फॉर्मेट में होने की उम्मीद है। इसी वजह से यह तेज गेंदबाज टी20आई न खेलकर वनडे मुकाबलों को प्राथमिकता दे सकता है।

FAQs

2027 वर्ल्ड कप के कारण जसप्रीत बुमराह अब किस फॉर्मेट पर अधिक फोकस करेंगे?
वनडे

यह भी पढ़ें: POTM जीतते ही संजू सैमसन का चौंकाने वाला बयान, सफलता का क्रेडिट कोच गौतम गंभीर को नहीं बल्कि इन्हें दिया

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!