Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

वर्ल्ड कप से पहले इस क्रिकेटर की महिला के साथ सेक्स चैट हुई वायरल, रेप के आरोप में अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

just-before-world-cup-chat-of-sri-lankan-cricketer-danushka gunathilaka trapped-in-rape-case police arrested

वर्ल्ड कप (World Cup): 32 साल के श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणतिलका उन चंद क्रिकेटरों में से एक हैं जो अपनी क्रिकेट की वजह से कम और अपनी हरकतों की वजह से ज्यादा चर्चाओं में रहे हैं। साल 2022 क्व वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था जिसे इंग्लैंड की टीम ने जीता था। उसी वर्ल्ड कप के दौरान दनुष्का गुणतिलका ने ऐसा कांड कर दिया थ। जिससे श्रीलंकन क्रिकेट का नाम पूरी दुनिया में बदनाम हुआ था। न सिर्फ श्रीलंकन क्रिकेट बल्कि पूरी क्रिकेट फ्रटर्निटी के नाम पर उन्होंने दाग लगाया था।

साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की टीम का हिस्सा रहे दनुष्का गुणतिलका ने सिर्फ एक मुकाबला खेला था। उसमें वो बिना खाता खोले आउट हो गए थे। चोट के चलते वो वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे। लेकिन टीम के साथ रुके हुई थे। वहाँ उन्होंने टिन्डर पर एक लड़की से दोस्ती की और उसके साथ रेप करने की कोशिश की। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। लेकिन अब उनकी उस पीड़ित लड़की के साथ की गई चैट सामने आई है।

दनुष्का गुणतिलका ने क्या कहके लड़की को फँसाया था चैट में आया सामने

वर्ल्ड कप से पहले इस क्रिकेटर की महिला के साथ सेक्स चैट हुई वायरल, रेप के आरोप में अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 1

रेप केस में फंसे श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणतिलका की और पीड़ित ऑस्ट्रेलियाई लड़की की चैट सामने आई है। चैट में सारी बातें काफी खुल के सामने आई हैं। किस तरह श्रीलंकाई क्रिकेटर ऑस्ट्रेलियाई लड़की को खुदसे मिलने के लिए बुला रहे हैं। इसके बाद वो लड़की से दूसरे शहर आकार मिलने के लिए भी कहते दिख रहे हैं।

वर्ल्ड कप से पहले इस क्रिकेटर की महिला के साथ सेक्स चैट हुई वायरल, रेप के आरोप में अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 2

जब पीड़ित लड़की ने दनुष्का गुणतिलका से मिलने के लिए मना कर दिया तो दनुष्का गुणतिलका उस लड़की को ईमोशनली ब्लैक्मैल करते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद वो एक बार फिर से मिलने के लिए कहते हैं। इस बार वो लड़की से उसकी फ्लाइट की टिकट भी करवाने के लिए कहते हुए दिख रहे हैं।

मिल चुकी है जमानत

आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर में दनुष्का गुणतिलका को इस रेप केस में जमानत मिल चुकी है। फिलहाल वो श्रीलंका में हैं। अब देखने होगा इस चैट के आने के बाद उनके साथ क्या होता है। इससे पहले भी दनुष्का गुणतिलका अपनी हरकतों की वजह से मुश्किल में फंस चुके हैं। साल 2021 में इंग्लैंड के टूर के दौरान उनपर टीम का बायो बब्बल तोड़ने का आरोप लगा था। इस वजह से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें एक साल के लिए निलंबित भी किया था।

Also Read: वर्ल्ड कप 2023 से पहले मैच फिक्सिंग पर बड़ा खुलासा, 2 भारतीय सहित बांग्लादेश का ये खिलाड़ी फंसा

Neelesh Ojha

Failed cricketer turned writer.

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!