Posted inक्रिकेट (Cricket)

अपने देश को ही धोखा दे बैठीं काव्या मारन, 2026 सीजन के लिए पाकिस्तानी स्पिनर Abrar Ahmed को भारी रकम में खरीदा

अपने देश को ही धोखा दे बैठीं Kavya Maran, 2026 सीजन के लिए पाकिस्तानी स्पिनर Abrar Ahmed को भारी रकम में खरीदा

Kavya Maran bought Pakistan Spinner Abrar Ahmed: आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद सुर्खियों में आ गई है। वैसे तो इस टीम की चर्चा सीजन का ओपनर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 28 मार्च को खेलने की वजह से हो रही थी लेकिन अब कुछ अलग ही मामला देखने को मिला है, जिसकी वजह से भारतीय फैंस काफी नाराज हैं और टीम की सह-मालिक काव्या मारन की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।

यह पूरा मामला इंग्लैंड के 100-100 गेंद वाले टूर्नामेंट द हंड्रेड से जुड़ा हुआ है, जिसमें पहली बार ऑक्शन देखने को मिला। इस ऑक्शन के दौरान आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स ने बड़ा कदम उठाया और पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को करोड़ों में खरीदा। जैसे ही इसका आधिकारिक ऐलान हुआ, उसके बाद से ही एसआरएच और काव्या मारन (Kavya Maran) को फैंस ने खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया।

पाकिस्तान के अबरार अहमद को काव्या मारन (Kavya Maran) ने अपनी टीम में किया शामिल

अपने देश को ही धोखा दे बैठीं Kavya Maran, 2026 सीजन के लिए पाकिस्तानी स्पिनर Abrar Ahmed को भारी रकम में खरीदा

इंग्लैंड के टूर्नामेंट द हंड्रेड में अभी तक ऑक्शन का आयोजन नहीं हुआ था लेकिन 2026 के सीजन से पहले बड़ा फैसला लिया गया और खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 12 मार्च को हुए ऑक्शन से पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि टूर्नामेंट में शामिल आईपीएल के मालिकाना हक़ वाली टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए बोली नहीं लगाएंगी। इसके बाद, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सफाई दी थी और कहा था कि सभी खिलाड़ियों को एकसमान माना जाएगा और उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर आईं रिपोर्ट्स को बेबुनियाद बताया था।

हालांकि, जब द हंड्रेड 2026 का ऑक्शन शुरू हुआ तो कई प्रमुख पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अनसोल्ड जाना पड़ा। लेकिन फिर बर्मिंघम फीनिक्स ने उस्मान तारिक को 1,40,000 पाउंड में खरीदा। हालांकि, इस टीम का मालिकाना हक़ किसी आईपीएल फ्रेंचाइज़ी के मालिक के पास नहीं है। इसी वजह से उस्मान को खरीदे जाने पर सोशल मीडिया पर खास विरोध नहीं देखने को मिला लेकिन जब अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने 190,000 पाउंड (2.34 करोड़) में खरीदा तो फिर विवाद शुरू हो गया, क्योंकि इसका मालिकाना हक़ सन ग्रुप के पास है, जो आईपीएल में हैदराबाद फ्रेंचाइजी के भी मालिक हैं।

जब अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स द्वारा द हंड्रेड में खरीदा जा रहा था तो उस समय ऑक्शन टेबल पर काव्या मारन (Kavya Maran) भी मौजूद थीं, जो सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन भी हैं और आईपीएल में अक्सर स्टेडियम में आकर पूरे जोश से अपनी टीम की हौसलाअफजाई भी करती हैं। हालांकि, अब उन्हें जमकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान के अबरार को द हंड्रेड के लिए अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

द हंड्रेड में पिछले साल ही सन ग्रुप की हुई एंट्री

इंग्लैंड ने अलग नियमों के साथ 2021 में द हंड्रेड टूर्नामेंट की शुरुआत की थी, जिसमें मेंस और विमेंस दोनों की टीमें हिस्सा लेती हैं। इस लीग के शुरूआती सीजन में किसी भी आईपीएल टीम के मालिक की हिस्सेदारी नहीं थी लेकिन पिछले साल बड़ा बदलाव हुआ। ईसीबी ने आईपीएल मालिकों के लिए अपने टूर्नामेंट के दरवाजे खोले और कई टीमों में हिस्सेदारी भी दी। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद का मालिकाना हक़ रखने वाले सन ग्रुप ने नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की 100% हिस्सेदारी खरीदी और फिर टीम का नाम बदलकर सनराइजर्स लीड्स कर दिया।

FAQs

काव्या मारन ने पाकिस्तान के अबरार अहमद को किस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम में खरीदा है?
द हंड्रेड 2026
अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने कितनी रकम में खरीदा है?
1,90,000 पाउंड (2.3 करोड़)

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता ने खोली युवराज सिंह के पिता की पोल, बोले ‘धोनी ने कभी युवी को ड्रॉप नहीं किया…’

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!