Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

काव्या मारन का पैट कमिंस पर आया दिल, 17.5 करोड़ में SRH से जोड़ने को हुईं तैयार

Kavya Maran ipl 2024 auction

Kavya Maran: भारत के सबसे बड़े क्रिकेट त्यौहार यानी आईपीएल का अगला सीजन मार्च के महीने में खेला जाना है, जिसमें अब ज्यादा दिनों का समय नहीं बचा हुआ है। जिस वजह से सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) ने भी तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत उन्होंने आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) को 17.5 करोड़ में खरीदा है।

Kavya Maran ने आईपीएल 2024 के लिए कमिंस को किया टीम में शामिल!

Kavya Maran ipl 2024 auction

दरअसल, आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आयोजन मार्च के महीने में होने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिस वजह से इसका ऑक्शन 19 दिसंबर को कोका कोला एरिना में आयोजित किया गया है। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि आखिर काव्या मारन (Kavya Maran) ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को 17.5 करोड़ में कैसे खरीदा है। बता दें कि आईपीएल ऑक्शन से पहले जिओ सिनेमा ने एक मॉक ऑक्शन आयोजित किया था, जिसमें एसआरएच (SRH) ने कमिंस को 17.5 करोड़ में खरीदा है।

मॉक ऑक्शन में बीके ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस

बता दें कि आईपीएल 2024 ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर को होने वाला है। जिससे पहले जिओ सिनेमा द्वारा एक मॉक ऑक्शन आयोजित किया गया था। जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan) ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज और कप्तान पैट कमिंस को 17.5 करोड़ में खरीदा है। जिससे इतना तो साफ़ हो गया है कि एसआरएच ने कमिंस को अपनी टीम में शामिल करने का मन बना लिया है।

एसआरएच में शामिल होंगे कमिंस!

एसआरएच द्वारा मॉक ऑक्शन में पैट कमिंस को ख़रीदे जाने की वजह से साफ पता चल गया है कि काव्या मारन (Kavya Maran) और उनकी मैनेजमेन्ट कमिंस को किसी भी कीमत पर अपनी टीम का हिस्सा बनाना चाहती है। और ऐसा होना काफी हद तक संभव भी है, क्योंकि एसआरएच को एक अच्छे कप्तान की भी जरुरत है और साथ ही कमिंस जैसा गेंदबाज उनके लिए ट्रॉफी तक ला सकता है। ऐसे में अब देखना होगा कि काव्या मारन (Kavya Maran) का क्या फैसला होता है और इसमें अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है।

यह भी पढ़ें: IPL 2024 Auction से पहले हुआ बड़ा उलटफेर, हार्दिक के कप्तान बनते ही अमिताभ बच्चन ने खरीद ली मुंबई की फ्रेंचाइजी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!