Kavya Maran will not become the bride of any SRH player but of this person, boyfriend's name revealed

SRH  की मालकिन काव्या मारन (Kaviya Maran) आईपीएल (IPL) के दिनों में काफी सुर्खियां बटोरती हैं। अपनी एक्सप्रेशन की वजह से मशहूर काव्या के अफेयर के चर्चे भी खूब होते हैं। हर बार किसी ना किसी खिलाड़ी के साथ काव्या के नाम को जोड़ा जाता है। अब जो मीडिया में खबरें आ रही वह यह है कि काव्या मारन के साथ किसी खिलाड़ी का अफेयर नहीं है, ब्लकि काव्या का चक्कर किसी और के साथ ही चल रहा है। कौन है वह शख्स जिसके साथ काव्या के अफेयर हैं। आपको बताएंगे इस आर्टिकल के जरिए।

काव्या मारन म्यूजिक प्रोड्यूसर को कर रही डेट

SRH के किसी खिलाड़ी की नहीं, बल्कि इस शख्स की दुल्हनियां बनेगी काव्या मारन, बॉयफ्रेंड का नाम आया सामने 1

आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन (Kaviya Maran) किसी SRH  के  खिलाड़ी को नहीं बल्कि सुपरहिट म्यूजिक प्रोड्यूसर अनिरुद्ध रविचंदर को डेट कर रही हैं। अऩिरुद्ध ने शाहरुख खान की फिल्म जवान के लिए  सुपरहिट गाना ‘चलेया’ बनाए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जवान फिल्म संगीतकार ही है जो सननाइजर्स हैदराबाद (SRH)  के सीईओ कविवा मारन (Kaviya Maran) को डेट कर रहे हैं। अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो वक्त ही बताएगा। इससे पहले भी काव्या मारन के नाम को कई क्रिकेटरों के साथ जोड़ा गया था। ऋषभ पंत के साथ भी काव्या के नाम को जोड़ा जा चुका है।

न्यूयॉर्क से की है पढ़ाई

काव्या मारन (Kaviya Maran) सन टीवी नेटवर्क के मालिक कलानिधि की बेटी है। उन्होंन उच्च शिक्षा न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से संबद्ध लियानार्ड एन स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए में डिग्री हासिल की है। वहीं चेन्नई के स्टेला मारिस कॉलेज से बीकॉम किया है। एमबीए पूरा करने के बाद अपने पिता के बिजनेस में हाथ बंटाती हैं। जब से हैदराबदा की टीम को अपने अंदर लिया है तब से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)  के फैन फ्लोइंग में काफी इजाफा हुआ है।

क्रिकेट से है गहरा लगाव

सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन (Kaviya Maran) का क्रिकेट से गहरा लगाव के साथ ज्ञान भी रखती हैं। वह ऑक्शन के दौरान हमेशा ऑक्शन टेबल पर ही मौजूद रहती हैं। साथ ही  हमेशा मैच के दौरान टीम का हौसला बढ़ाती रहती हैं। काव्या के टीम का पिछला सीजन अच्छा नहीं  गया था। टीम आखिरी पायदान पर रही थी. इस साल काव्या को टीम से काफी उम्मीदें थी। आईपीएल ऑक्शन में इस साल SRH  में कई खिलाड़ी को महंगे दामों में  खरीदा है।

यह भी पढ़ेंः‘वो फोन भी नहीं उठा रहा…’, ईशान किशन ने की राहुल द्रविड़ की भयंकर बेइज्जती, पूरी सच्चाई आई सामने