KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना मुंबई इंडियंस से होने वाला है , यह मुक़ाबला 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
लेकिन मैच से पहले ही टीम को कई बड़े झटके झेलने पड़े हैं। लगातार चोट और अन्य कारणों की वजह से टीम का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर नजर आ रहा है। इसके बावजूद केकेआर की बल्लेबाजी लाइनअप काफी संतुलित और मजबूत दिखाई दे रही है, जो इस मुकाबले में टीम की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है।
ओपनिंग में आक्रामक शुरुआत की योजना
मुंबई इंडियंस के खिलाफ KKR अपनी पारी की शुरुआत विस्फोटक अंदाज में करना चाहेगी। इसके लिए फिन एलन और टिम सीफर्ट को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। दोनों खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट में तेज शुरुआत देने के लिए जाने जाते हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ओपनिंग कर चुके हैं।
तीसरे नंबर पर कप्तान अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं, जो हाल के मुकाबलों में अच्छी लय में दिखे हैं। हालांकि टीम कॉम्बिनेशन के हिसाब से रहाणे को ओपनिंग में भी आजमाया जा सकता है।
मिडिल ऑर्डर में गहराई और संतुलन
इस बार KKR का मध्यक्रम पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है। चौथे नंबर पर अंगकृष रघुवंशी को मौका मिल सकता है, जबकि पांचवें स्थान पर कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं।
ग्रीन के आने से टीम को बैटिंग के साथ-साथ ऑलराउंड विकल्प भी मिलता है। छठे नंबर पर रिंकू सिंह और सातवें स्थान पर रमनदीप सिंह टीम को मजबूती देने का काम करेंगे, जिससे बल्लेबाजी क्रम काफी गहराई तक जाता है।
लोअर ऑर्डर भी बना ताकत
केकेआर के पास इस बार निचले क्रम में भी उपयोगी बल्लेबाज मौजूद हैं। सुनील नरेन को आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है, जो जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। आठवें नंबर तक बल्लेबाजी होने के कारण टीम बड़े स्कोर खड़ा करने में सक्षम नजर आती है और दबाव की स्थिति में भी मुकाबले को संभाल सकती है।
गेंदबाजी में चुनौतियों के बीच नए विकल्प
गेंदबाजी विभाग में केकेआर को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन फिर भी टीम के पास कुछ प्रभावी विकल्प मौजूद हैं। वरुण चक्रवर्ती स्पिन विभाग की अगुवाई करेंगे, जबकि वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी तेज गेंदबाजी संभाल सकते हैं।
इसके अलावा कैमरून ग्रीन, रमनदीप सिंह और सुनील नरेन भी गेंदबाजी में योगदान दे सकते हैं। जरूरत पड़ने पर टीम इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ब्लेसिंग मुजारबानी को भी शामिल कर सकती है, जिससे गेंदबाजी को अतिरिक्त मजबूती मिल सकती है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ KKR की संभावित प्लेइंग इलेवन
फिन एलन, टिम सीफर्ट, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट प्लेयर- ब्लेसिंग मुजारबानी।
ये भी पढ़े : TEAM INDIA 2028 OLYMPIC SQUAD: ओलंपिक में कुछ ऐसी होगी टीम इंडिया, इन 15 खिलाड़ियों को गोल्डन चांस
