Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 के लिए KKR की पूरी टीम का हुआ ऐलान, रहाणे(कप्तान), फिन एलन, नारायण, हर्षित, चक्रवर्ती, रिंकू……

IPL 2026 के लिए KKR की पूरी टीम का हुआ ऐलान, रहाणे(कप्तान), फिन एलन, नारायण, हर्षित, चक्रवर्ती, रिंकू......

KKR Squad For IPL 2026: आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है। इसके लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीजन के मैचों का शेड्यूल अभी कुछ कारणों से रिलीज नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही घोषणा की उम्मीद की जा रही है। इस बार सभी की नजर तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रदर्शन पर भी रहने वाली है, क्योंकि कई बड़े नाम टीम में शामिल हैं।

KKR ने मिनी ऑक्शन से पहले काफी खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया था, जिसमें आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर का नाम भी शामिल था। इसी वजह से फ्रेंचाइज़ी सबसे बड़ी पर्स वैल्यू के साथ नीलामी में उतरी थी और कुछ महंगी खरीद भी की। इसी वजह से केकेआर का स्क्वाड काफी तगड़ा लग रहा है।

KKR ने 9 खिलाड़ियों को किया था बाहर

IPL 2026 के लिए KKR की पूरी टीम का हुआ ऐलान, रहाणे(कप्तान), फिन एलन, नारायण, हर्षित, चक्रवर्ती, रिंकू......

IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन साधारण रहा था। गत विजेता होने के बावजूद KKR ने टूर्नामेंट का समापन आठवें स्थान पर रहकर किया था, इसी वजह टीम की काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद, हेड कोच चंद्रकांत पंडित को हटाया गया और उनकी जगह अभिषेक नायर को मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया, जो कई सालों से कोचिंग स्टाफ का अहम हिस्सा थे लेकिन बीच में टीम इंडिया के साथ काम करने की वजह से केकेआर का साथ छोड़ दिया था।

अभिषेक नायर ने कुछ कड़े फैसले लिए और 9 खिलाड़ियों को नीलामी से पहले रिलीज किया गया। रिलीज होने वाले खिलाड़ियों में दो बड़े नाम आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर के थे। KKR की कामयाबी में रसेल की अहम भूमिका थी लेकिन उन्हें रिलीज कर दिया गया और बाद में उन्हें पावर कोच बना दिया गया। वेंकटेश को 23 करोड़ 75 लाख रुपये की बड़ी रकम में खरीदा गया था, लेकिन उन्होंने पिछले सीजन में निराश किया था। इसी वजह से उन्हें भी बाहर कर दिया गया। इन दोनों के अलावा कुछ और बड़े नामों को बाहर किया गया, जिसके कारण केकेआर के पास 64.30 करोड़ की पर्स वैल्यू हो गई।

मिनी ऑक्शन में KKR ने इन खिलाड़ियों को बनाया अपने स्क्वाड का हिस्सा

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में बड़ी पर्स वैल्यू का फायदा उठाया और 25 करोड़ से भी ज्यादा की कीमत पर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को अपने साथ जोड़ा। इसके अलावा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को भी 18 करोड़ की कीमत में खरीदा। केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को भी खरीदा था लेकिन विवाद को देखते हुए उन्हें रिलीज कर दिया गया। अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है।

इन तीन खिलाड़ियों के अलावा, KKR ने फिन एलन, टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र और आकाशदीप जैसे कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को भी शामिल किया। वहीं, कुछ अनकैप्ड सितारों को भी स्क्वाड में जगह दी।

KKR की कप्तानी की बागडोर फिर से अजिंक्य रहाणे को दी गई

आईपीएल 2025 के बाद, माना जा रहा था कि अजिंक्य रहाणे से अगले सीजन के पहले कप्तानी छीन ली जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टीम मैनेजमेंट का भरोसा उनके ऊपर बरकरार रहे और रहाणे ही आगामी सीजन में कप्तानी करते नज़र आएंगे। हालांकि, इस बार उन्हें कुछ कमाल दिखाना होगा और टीम को कम से कम प्लेऑफ तक तो पहुंचाना ही होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर 2027 वाले सीजन में उनका और KKR का साथ मुश्किल ही होगा।

IPL 2026 के लिए KKR का पूरा स्क्वाड

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम साइफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाशदीप।

FAQs

IPL 2026 के लिए KKR का कप्तान कौन है?
अजिंक्य रहाणे
IPL 2026 से पहले KKR ने किस खिलाड़ी को विवादों के चलते रिलीज कर दिया?
मुस्तफिजुर रहमान

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान टीम को झटका! बाबर आजम ने अनिश्चितकाल के लिए छोड़ा क्रिकेट, ब्रेक लेने के पीछे बड़ी वजह आई सामने

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!