KKR picked Akash Deep’s replacement for IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन के आगाज से पहले कई प्रमुख तेज गेंदबाज इंजरी के कारण पूरी तरह बाहर हो गए या फिर अपनी टीमों के लिए देरी से उपलब्ध होंगे। 28 मार्च से खेले जाने वाले आईपीएल के आगामी सीजन से बाहर होने वाले तेज गेंदबाजों में कई भारतीय भी शामिल हैं और इस लिस्ट में हालिया आकाशदीप का जुड़ा, जो अपनी पुरानी इंजरी के उबरने के कारण टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगे।
हाल ही में आकाशदीप के IPL 2026 से बाहर होने की जानकारी सामने आई थी। इस भारतीय पेसर को तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिनी ऑक्शन में 1 करोड़ की कीमत में खरीदा था लेकिन इंजरी के कारण KKR को उनकी सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। अब फ्रेंचाइजी ने बंगाल के इस तेज गेंदबाज के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।
आकाशदीप की जगह विदर्भ के तेज गेंदबाज को KKR ने किया साइन

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाशदीप की इंजरी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई लेकिन बताया गया था कि रणजी ट्रॉफी के हालिया सीजन में लगातार खेलने के कारण उनकी पुरानी इंजरी उबर आई है। इसके अलावा उनके घुटने में भी कुछ समस्या हो गई है। इसी वजह से आकाशदीप ने KKR के कैंप को ज्वाइन नहीं किया था और अपना रिहैब BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में कर रहे हैं। इसी वजह से उनके IPL 2026 से बाहर होने की खबर आई, जिसकी पुष्टि फ्रेंचाइजी के टॉप अधिकारी ने भी क्रिकबज से की।
वहीं, अब मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा हो गया है कि KKR ने चोटिल आकाशदीप के रिप्लेसमेंट के रूप में किस गेंदबाज पर दांव लगाया है। जानकारी के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने विदर्भ के सौरभ दुबे को साइन किया है, जो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।
IPL 2026 के लिए सौरभ दुबे को KKR ने किया साइन
28 साल के सौरभ दुबे ने अभी तक IPL में अपना डेब्यू नहीं किया है। सौरभ आईपीएल में पहले सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन उनका डेब्यू नहीं हुआ। अगर, इस तेज गेंदबाज के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक सिर्फ तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें एक भी विकेट नहीं चटकाया है। वहीं, लिस्ट ए में उनके नाम आठ मुकाबलों में 16 विकेट दर्ज हैं। सौरभ ने काफी समय से घरेलू क्रिकेट नहीं खेला है और आखिरी बार 2023 में नजर आए थे।
हालांकि, सौरभ दुबे के साथ करीब से काम करने वाले सुब्रतो बनर्जी ने कहा,
“वह बेहद प्रतिभाशाली बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। मुझे याद है कि उन्होंने राहुल द्रविड़ की कप्तानी में 2019 एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप टीम के हिस्से के रूप में बांग्लादेश का दौरा किया था। उन्हें विकेट से अतिरिक्त उछाल मिलता है और वह गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा सकते हैं। नाइट राइडर्स प्रबंधन का यह अच्छा फैसला है।”
बता दें कि सौरभ दुबे का नाम IPL 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में भी दर्ज था लेकिन 30 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले खिलाड़ी को खरीदने में किसी ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई थी और वह अनसोल्ड रहे थे। हालांकि, अब KKR ने आकाशदीप के इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में सौरभ को साइन कर लिया है। देखना होगा कि मौका मिलने पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का प्रदर्शन कैसा रहता है।
FAQs
KKR ने IPL 2026 के लिए आकाशदीप के रिप्लेसमेंट के रूप में किसे साइन किया है?
यह भी पढ़ें: कोहली पर झूठी खबर डालना पड़ा महंगा, कंपनी का सिस्टम पूरी तरह ठप, विराट के एक्शन से वेबसाइट क्रैश