Posted inक्रिकेट (Cricket)

KKR vs LSG: 21 साल के अनजान खिलाड़ी ने किया कमाल, छक्कों की बारिश कर लखनऊ को दिलाई रोमांचक जीत, कोलकाता की दिल तोड़ने वाली हार

KKR vs LSG: 21 साल के अनजान खिलाड़ी ने किया कमाल, छक्कों की बारिश कर लखनऊ को दिलाई रोमांचक जीत, कोलकाता की दिल तोड़ने वाली हार

KKR vs LSG: आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और आखिरी गेंद पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराते हुए 3 विकेट से जीत हासिल की। कोलकाता में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में 181/4 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में लखनऊ की टीम ने 182/7 का स्कोर बनाने में सफलता हासिल की।

KKR vs LSG मैच में लखनऊ की जीत के हीरो 21 साल के अनकैप्ड बल्लेबाज मुकुल चौधरी रहे, जिन्होंने आखिरी में आकर धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली और नाबाद रहकर अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब रहे।

KKR vs LSG मैच में एलन जल्दी आउट, रहाणे-रघुवंशी ने तैयार किया बड़े स्कोर का मंच

KKR vs LSG: 21 साल के अनजान खिलाड़ी ने किया कमाल, छक्कों की बारिश कर लखनऊ को दिलाई रोमांचक जीत, कोलकाता की दिल तोड़ने वाली हार

ईडन गार्डन्स में खेले गए KKR vs LSG में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को फिन एलन ने दूसरे ओवर में दो चौके लगाकर तेज शुरुआत दिलाने की कोशिश की लेकिन फिर उनकी पारी का अंत एक विवादस्पद कैच के कारण हो गया और उन्हें 8 गेंदों में 9 रन बनाकर 15 के स्कोर पर आउट होना पड़ा।

यहां से कप्तान अजिंक्य रहाणे को शानदार फॉर्म में चल रहे युवा विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी का साथ मिला। इन दोनों ने केकेआर को पावरप्ले में और कोई नुकसान नहीं होने दिया और टीम ने छह ओवर में 56/1 का स्कोर बनाया। इस जोड़ी ने इसके बाद भी मोर्चा संभाले रखा लेकिन फिर 99 के स्कोर पर रहाणे का विकेट गिर गया। केकेआर के कप्तान ने 24 गेंदों में 41 रनों की शानदार पारी खेली। रघुवंशी भी अपना अर्धशतक नहीं पूरा कर पाए और 33 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हो गए।

ग्रीन-पॉवेल ने बिगाड़ा खेल, KKR vs LSG मैच में 200 के स्कोर से कोलकाता चूका

लगातार दो सेट बल्लेबाजों के आउट होने से कोलकाता नाइट राइडर्स पर दबाव बढ़ गया और ऐसे में उपकप्तान रिंकू सिंह भी चलते बने। रिंकू ने 4 रन ही बनाए। इसके बाद, पारी को आगे बढ़ाने का जिम्मा कैमरन ग्रीन और रोवमैन पॉवेल ने उठाया। इन दोनों ने 18वें ओवर में स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। उम्मीद थी कि आखिरी में धुआंधार बल्लेबाजी से कोलकाता की टीम कम से कम 200 का स्कोर या उसके करीब पहुंच जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ये दोनों ज्यादा तेज बल्लेबाजी नहीं कर पाए। ग्रीन ने 24 गेंदों में 32* और पॉवेल ने 24 गेंदों में 39* रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से पारी में प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिया।

अच्छी शुरुआत के बाद, KKR vs LSG मैच में लखनऊ की पारी लड़खड़ाई

लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR vs LSG मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की ओपनिंग जोड़ी ने 41 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई। इस साझेदारी का अंत पांचवें ओवर में वैभव अरोड़ा ने किया और मार्करम 15 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से विकेटों का सिलसिला शुरू हो गया। इसी ओवर में मार्श भी आउट हो गए, जिन्होंने 15 रनों की पारी खेली।

कप्तान ऋषभ पंत और आयुष बदोनी ने 23 गेंदों में 31 रनों की साझेदारी करते हुए पारी को संभालने का प्रयास किया लेकिन फिर बड़ा सरप्राइज देखने को मिला। अभी तक सीजन में गेंदबाजी से दूर रहने वाले कैमरन ग्रीन ने अपने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर कमाल किया और पंत का विकेट हासिल कर लिया। LSG के कप्तान ने 9 गेंदों में 10 रन बनाए। निकोलस पूरन और अब्दुल समद ने भी निराश किया। इन दोनों ने क्रमशः 13 और 2 रन बनाए।

आयुष बदोनी का शानदार अर्धशतक

गिरते विकेटों के बीच इम्पैक्ट प्लेयर आयुष बदोनी की तरफ से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली और उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। बदोनी ने 34 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली, जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल रहे। हालांकि, 15वें ओवर में बदोनी ने बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा दिया और यहां से लगा कि लखनऊ के हाथ से KKR vs LSG मैच भी निकल गया।

मुकुल चौधरी ने छक्कों की बारिश कर दिलाई लखनऊ को जीत

128/7 के स्कोर से लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 182 के लक्ष्य तक पहुंचना काफी मुश्किल लग रहा था लेकिन यहां से 21 वर्षीय मुकुल चौधरी ने छक्कों की बारिश करते हुए माहौल ही बदल दिया। आखिरी दो ओवर में LSG को जीत के लिए 30 रन बनाने थे और कैमरन ग्रीन के खिलाफ 19वें ओवर में मुकुल ने 16 रन जड़ दिए।

अब मामला 6 गेंदों में 14 रन पर पहुंच गया। इस ओवर की पहली पांच गेंदों में कुल 13 रन आ गए, जिसमें मुकुल के दो छक्के भी शामिल थे। इसके बाद आखिरी गेंद डॉट रही, लेकिन मुकुल और आवेश ने बाई का रन भागकर अपनी टीम को जीत दिला दी । मुकुल ने 27 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली, जिसमें दो चौके और सात छक्के शामिल रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय ने दो-दो विकेट लिए।

FAQs

LSG ने KKR को कितने विकेटों से हराया?
3 विकेट
LSG की जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कितने रन बनाए?
54* रन

यह भी पढ़ें: RR vs RCB: पिच रिपोर्ट से लेकर मौसम तक, जानें मैच की हर अपडेट, पढ़ें पूरा मैच प्रीव्यू

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!