Posted inक्रिकेट (Cricket)

KKR vs LSG: लखनऊ के खिलाफ Kolkata की प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी, रहाणे, ऐलन, रघुवंशी, पॉवेल, रिंकू….

KKR vs LSG: लखनऊ के खिलाफ Kolkata की प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी, रहाणे, ऐलन, रघुवंशी, पॉवेल, रिंकू....

Kolkata predicted playing 11 for KKR vs LSG match: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का शुरूआती मैचों में प्रदर्शन खराब रहा है। जहां केकेआर को पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, तीसरे मुकाबले में काफी हद तक कहा जा सकता है कि बारिश ने बचा लिया, क्योंकि चार ओवर के अंदर ही कोलकाता के दो विकेट गिर गए थे और पंजाब किंग्स की मजबूत पकड़ नजर आ रही थी।

बारिश के कारण रद्द हुए मुकाबले से कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को 1 अंक मिला, जिससे उसका खाता पॉइंट्स टेबल में खुल गया। अब केकेआर को अपना चौथा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है।

अपने घर पर कोलकाता (Kolkata) के सामने लखनऊ की चुनौती

KKR vs LSG: लखनऊ के खिलाफ Kolkata की प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी, रहाणे, ऐलन, रघुवंशी, पॉवेल, रिंकू....

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने (Kolkata Knight Riders)  अभी तक मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स का सामना किया है। अब उसकी टक्कर लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी, जिसकी कमान ऋषभ पंत के हाथों में है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 9 अप्रैल को केकेआर के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेला जाएगा।

जहां कोलकाता (Kolkata) ने अभी तक जीत का खाता नहीं खोला है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने पहले मैच में हार का सामना किया था लेकिन दूसरे में घर से बाहर खेलते हुए SRH को जबरदस्त तरीके से हराया था। ऐसे में LSG का पलड़ा भारी कहा जा सकता है।

हेड टू हेड में कोलकाता से लखनऊ आगे

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) पहले सीजन से ही शामिल है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 2022 से एंट्री मिली। तब से लेकर चार सीजन में दोनों की 6 बार टक्कर हो चुकी है, जिसमें LSG का साफ़ तौर पर दबदबा रहा है। लखनऊ की टीम ने 4 बार जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता को सिर्फ 2 ही जीत नसीब हुई हैं।

पिछले सीजन कोलकाता और लखनऊ के बीच एक ही मुकाबला हुआ था, जिसमें LSG ने जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की थी। ऐसे में केकेआर की नजर पिछली हार का बदला लेने पर होगी।

LSG के खिलाफ भी कोलकाता नाइट राइडर्स कैमरन ग्रीन को दे सकती है मौका

कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीलामी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीद था। तब उम्मीद लगाई गई थी कि ग्रीन बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाएंगे लेकिन ऐसा नहीं देखने को मिल रहा है। अपनी पुरानी इंजरी के कारण ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी गेंदबाजी नहीं कर रहा, जबकि बल्लेबाजी में लगातार फ्लॉप हो रहा है। मौजूदा सीजन में खेली तीन पारियों में ग्रीन सिर्फ 24 रन ही बना पाए हैं, जो उनकी कीमत से भी कम है।

बल्ले से लगातर फ्लॉप होने और सिर्फ बल्लेबाज के रूप में उपलब्ध होने से ग्रीन की जगह पर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन इस बात की उम्मीद कंही है कि उन्हें बाहर किया जाएगा, क्योंकि जब किसी पर इतना ज्यादा पैसा खर्च करते हैं तो उस थोड़ा ज्यादा विश्वास दिखाना चाहेंगे।

सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की प्लेइंग 11 में हो सकती है वापसी

पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को अपने दो मैच विनिंग स्पिनर्स का साथ नहीं मिला था। सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती दोनों ही चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। जहां नरेन के बीमार होने की जानकारी सामने आई थी। वहीं, चक्रवर्ती को लेकर रहाणे ने बताया था कि SRH के खिलाफ कैच लेने के दौरान उनके हाथ में चोट लग गई थी।

ऐसे में इन दोनों की वापसी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हो सकती है। अगर इनकी वापसी होती है तो फिर प्लेइंग 11 से अनुकूल रॉय और नवदीप सैनी को बाहर बैठना पड़ सकता है।

LSG के खिलाफ Kolkata की संभावित प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर

अजिंक्य रहाणे, फिन ऐलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

इम्पैक्ट प्लेयर: मनीष पांडे/राहुल त्रिपाठी

FAQs

KKR vs LSG मुकाबला कब खेला जाना है?
9 अप्रैल
कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 में अभी तक कितनी जीत दर्ज की हैं?

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच मचा हंगामा, राजस्थान रॉयल्स को छोड़ मुंबई इंडियंस में शामिल होंगे वैभव सूर्यवंशी?

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!