KKR vs PBKS : आईपीएल 2026 में एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS) आमने-सामने होंगे। यह मैच 6 अप्रैल को ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेला जाएगा और दोनों टीमें जीत के इरादे से उतरेंगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही है, क्योंकि टीम को अपने पहले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में KKR इस मैच में वापसी करने के इरादे से उतरेगी।
वहीं पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर आत्मविश्वास हासिल किया है। PBKS इस लय को बरकरार रखते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी।
ऐसे में एक तरफ वापसी की तलाश में KKR होगी, तो दूसरी तरफ जीत की हैट्रिक के इरादे से पंजाब किंग्स मैदान में उतरेगी, जिससे यह मुकाबला और भी ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है।
KKR vs PBKS, MATCH डिटेल्स
मैच: कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स
तारीख: 6 अप्रैल 2026
समय: शाम 7:30 बजे (IST)
वेन्यू: ईडन गार्डन्स, कोलकाता
लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar
पिच रिपोर्ट (Eden Gardens, Kolkata)

ईडन गार्डन्स, कोलकाता की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है। मैच की शुरुआत में बल्लेबाजी करना अपेक्षाकृत आसान रहता है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच का व्यवहार थोड़ा बदलने लगता है।
नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में हल्की स्विंग और बाउंस मिल सकता है, जिससे बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना पड़ता है। हालांकि, पावरप्ले के बाद बल्लेबाज सेट हो जाएं तो रन बनाना आसान हो जाता है।
मिडिल ओवरों में स्पिन गेंदबाज अहम भूमिका निभाते हैं, क्योंकि पिच से उन्हें टर्न और ग्रिप मिलने लगती है। इसी वजह से बल्लेबाजों को स्ट्राइक रोटेट करने और सही शॉट चुनने की जरूरत होती है।
ईडन गार्डन्स की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में मदद करती है, जिससे यहां अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं।
इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 170–190 रन के बीच रहता है, इसलिए 180 या उससे ज्यादा का स्कोर एक मजबूत टोटल माना जाता है। दूसरी पारी में ओस का असर भी देखने को मिल सकता है, जिससे बल्लेबाजी और आसान हो जाती है और टीमें लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं।
KKR vs PBKS: स्कोर प्रेडिक्शन (Eden Gardens, Kolkata)
पावरप्ले स्कोर (पहले 6 ओवर)
60–75 रन (KKR)
55–70 रन (PBKS)
मिडिल ओवर प्रेडिक्शन
10 ओवर स्कोर:
95–115 रन (KKR)
90–110 रन (PBKS)
16 ओवर स्कोर:
155–175 रन (KKR)
150–170 रन (PBKS)
टोटल स्कोर प्रेडिक्शन
180–200 रन (KKR पहले बल्लेबाजी)
175–195 रन (PBKS पहले बल्लेबाजी)
वेदर रिपोर्ट (कोलकाता)
तापमान: 26–30°C
ह्यूमिडिटी: 60–75%
बारिश: लगभग नहीं
हवा: 8–12 km/h
मैच के दौरान ओस बड़ा फैक्टर बन सकती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो सकती है।
KKR vs PBKS: हेड टू हेड रिकॉर्ड
कुल मैच: 35
KKR जीत: 21
PBKS जीत: 13
नो रिजल्ट: 1
दोनों टीमों का स्क्वॉड
पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, वैशाख विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।
कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, राहुल त्रिपाठी, रोवमैन पॉवेल, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, टिम सीफर्ट, अनुकुल रॉय, कैमरन ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, रामनदीप सिंह, सुनील नरेन , ब्लेसिंग मुजारबानी, वैभव अरोड़ा, मथीशा पाथिराना, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे, नवदीप सैनी, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती
KKR vs PBKS : दोनों टीमों की प्लेइंग XI
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की संभावित प्लेइंग 11:
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी।
Impact Player: फिन एलन
पंजाब किंग्स (PBKS) की संभावित प्लेइंग 11:
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), निहाल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह
Impact Player: युजवेंद्र चहल
विनर : पंजाब किंग्स
ये भी पढ़े : बीच IPL 2026 आई बुरी खबर, टीम इंडिया के कप्तान रह चुके 3 खिलाड़ी हुए चोटिल, मैचों से बाहर