KKR vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन में तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा था। सबसे पहले अपने पहले मैच में कोलकाता को मुंबई इंडियंस के हाथों 6 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, इसके सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मैदान पर 65 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
लगातार दो हार के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स पर काफी दबाव था और टीम के फैंस उम्मीद कर रहे थे कि पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 अप्रैल को घरेलू मैदान पर हार न मिले। अब कुछ ऐसा ही हुआ और KKR vs PBKS मैच से अजिंक्य रहाणे की टीम की हार का सिलसिला समाप्त हो गया। हालांकि, इसके पीछे बारिश की अहम भूमिका रही।
KKR vs PBKS मैच में टॉस जीतकर रहाणे के पहले बल्लेबाजी के फैसले पर उठे सवाल

ईडन गार्डन्स के मैदान पर KKR vs PBKS मैच में टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जिस पर थोड़े सवाल भी खड़े हुए, क्योंकि बारिश का माहौल होने के कारण कंडीशन ओवरकास्ट थीं। ऐसे मौकों पर पहले गेंदबाजी ज्यादा फायदेमंद रहती है, क्योंकि बाद में स्कोर का भी आइडिया रहता है। हालांकि, रहाणे ने जोखिम भरा फैसला लिया और जल्द ही इसकी कीमत भी उन्हें चुकानी पड़ी।
ओवरकास्ट कंडीशन में कोलकाता की खराब शुरुआत
KKR vs PBKS मैच में कोलकाता की पारी का पहला ओवर डालने आए अर्शदीप सिंह ने गेंद को काफी स्विंग कराया, जिससे बल्लेबाजी भी दिक्कत में नजर आए लेकिन किसी तरह अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की ओपनिंग जोड़ी ने एक-एक चौका लगा दिया। हालांकि, दूसरे ओवर में जेवियर बार्टलेट ने मददगार कंडीशन का पूरा फायदा उठाया और सबसे पहले एलन को चलता किया, जो 7 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए।
इसी ओवर में बार्टलेट ने कैमरन ग्रीन को भी फंसा लिया, जिनके बल्ले से सिर्फ 4 रन ही आए। इस तरह ग्रीन लगातार तीसरी पारी में आउट हुए। उन्हें भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने लगभग वैसे ही आउट किया, जैसे एलन को विकेटकीपर प्रभसिमरन के हाथों कैच कराया था। दोनों ही बल्लेबाज बाहर मूव होती गेंद पर चकमा खा गए और बल्ले का किनारा लगा। इस तरह स्कोर 3.4 ओवर में ही 25/2 हो गया।
KKR vs PBKS मैच में कोलकाता को मुश्किल में बारिश ने बचाया
पहले चार ओवर के अंदर ही अपने दो बड़े विकेट गंवा देने से कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम KKR vs PBKS मैच में काफी मुश्किल में नजर आ रही थी लेकिन फिर इंद्र देव की कृपा हुई। तेज हवाओं के साथ बारिश ने दस्तक दे दी और इसके बाद काफी लंबा इंतजार चला लेकिन खेल संभव नहीं हो पाया। बीच में बारिश कुछ-बहुत देर रुकी लेकिन जैसे ही हालत थोड़े सही लगते, वैसे ही बारिश वापस आ जाती थी।
हालांकि, रात के 10:30 बजे बारिश बंद होने का अपडेट आया लेकित कट ऑफ टाइम 11:14pm ही था। स्टाफ ने कुछ देर मैदान सुखाने का प्रयास किया लेकिन बारिश काफी देर तक हुई, इसी वजह से कोशिश कामयाब नहीं हुई और फिर दोनों टीमों के कप्तान ने अंपायरों से बात की। इसके बाद मैच रद्द होने की घोषणा हो गई।
KKR vs PBKS मैच रद्द होने से दोनों टीमों को मिले बराबर अंक
माना जा रहा है कि जिस तरह की शुरुआत कोलकाता की हुई थी, उसे देखते हुए मैच का रद्द होना उसके लिए फायदेमंद रहा, नहीं तो उसके ऊपर लगातार तीसरी हार का खतरा मंडरा रहा था। हालांकि, बारिश के कारण KKR की हार का सिलसिला रुक गया और उसे 1 अंक भी मिल गया। वहीं, पंजाब किंग्स को जरूर निराशा हुई होगी, क्योंकि उसके पास पूरे 2 अंक हासिल करने का मौका था लेकिन बारिश की वजह से मैच रद्द होने के कारण उसे 1 अंक से ही संतोष करना पड़ा।
FAQs
KKR vs PBKS मैच किस वजह से बेनतीजा रहा?
KKR की पारी में कितने ओवर का खेल हुआ था?
यह भी पढ़ें: 25 करोड़ में 24 रन…कैमरन ग्रीन का IPL 2026 में फ्लॉप शो जारी, KKR को लगाया चूना