KKR vs SRH: आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला दो ऐसी टीमों के बीच खेला जाना है, जिन्हें मौजूदा सीजन के अपने-अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। यहां बात कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की हो रही है, जिनकी टक्कर 2 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होनी है।
कोलकाता की टीम को पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 6 विकेट से हार मिली थीं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद को मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से हराया था। ऐसे में KKR और SRH दोनों का ही प्रयास जीत दर्ज करने का होगा, ताकि पॉइंट्स टेबल में खाता खुल सके।
KKR vs SRH मैच डिटेल्स

मैच – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
मैच नंबर – 4
स्टेडियम – ईडन गार्डन्स, कोलकाता
तारीख – 2 अप्रैल
समय – शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
KKR vs SRH IPL में हेड टू हेड रिकॉर्ड
कुल मैच – 30
कोलकाता नाइट राइडर्स – 20 जीत
सनराइजर्स हैदराबाद – 10 जीत
टाई – 0
बेनतीजा – 0
KKR vs SRH मैच के लिए ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम कुछ समय से बल्लेबाजों के स्वर्ग हो गया है। काफी साल पहले यहां की पिच धीमी होती थी, क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स का स्पिन विभाग काफी मजबूत था लेकिन अब अच्छे स्पिनर्स होने के बावजूद पिच स्लो नहीं मिलती है। इसी वजह से बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला है। हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाज प्रभावी हो सकते हैं। शाम के समय मुकाबला होने के कारण ओस का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है
ऐसे में टॉस जीतने वाले कप्तान की पसंद बाद में बैटिंग करने की हो सकती है। वैसे भी इस मैदान पर चेज करने वाली टीम ज्यादा सफल रही है। आंकड़ों के मुताबिक ईडन गार्डन्स में खेले गए 100 आईपीएल मैचों में 42 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि 57 में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने बाजी मारी है। इस मैदान पर पहली पारी का स्कोर करीब 165 का है लेकिन निश्चित रूप से पिछले कुछ वर्षों के मुकाबलों के आधार पर इसमें इजाफा हुआ होगा।
KKR vs SRH मैच वाले दिन कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम
KKR vs SRH मुकाबला गुरुवार, 2 अप्रैल को खेला जाना है। इस दिन कोलकाता में बारिश की कोई संभावना नहीं है और गर्मी रहेगी। दिन के समय अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है। वहीं, बाद में न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। ऐसे में फैंस को बिना रुकावट के एक्शन देखने को मिलने की उम्मीद है।
KKR vs SRH मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाली टक्कर का लाइव टेलीकास्ट देखने के लिए फैंस को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क का चुनाव करना होगा। वहीं, मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जियोहॉटस्टार ऐप का विकल्प मौजूद है। वहीं, मोबाइल और लैपटॉप पर जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर भी एक्शन का मजा लिया जा सकता है।
IPL 2026 के छठे मैच KKR vs SRH के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
KKR की संभावित प्लेइंग XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी
इम्पैक्ट प्लेयर : कार्तिक त्यागी
SRH की संभावित प्लेइंग XI: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा
इम्पैक्ट प्लेयर: डेविड पायने
KKR vs SRH मुकाबले में कौन मारेगा बाजी?
KKR vs SRH मुकाबले में दोनों ही टीमों की बल्लेबाजी तय करेगी कि कौन बाजी मारेगा, क्योंकि गेंदबाजी के मामले में एक जैसा ही हाल है। हालांकि, बल्लेबाजी को आधार माना जाए तो फिर हैदराबाद की टीम का पलड़ा भारी कहा जा सकता है और इसी वजह से उसके जीतने की संभावना ज्यादा नजर आ रही है।
FAQs
KKR vs SRH मुकाबला कब खेला जाना है?
KKR vs SRH मुकाबला किस स्टेडियम में खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह के अलावा ये 5 गेंदबाज भी फेंक चुके हैं सबसे बड़ा ओवर, फैंस करते हैं आज भी ट्रोल