Posted inक्रिकेट (Cricket)

KKR का मास्टरस्ट्रोक, ऐन मौके पर कप्तान के नाम का किया खुलासा, इस प्लेयर को सौंपी जिम्मेदारी

KKR का मास्टरस्ट्रोक, ऐन मौके पर कप्तान के नाम का किया खुलासा, इस प्लेयर को सौंपी जिम्मेदारी

KKR Confirms Captain For IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन में शामिल होने वाली 10 में से नौ टीमों ने अपने नियमित कप्तान का आधिकारिक रूप से ऐलान काफी पहले ही कर दिया था। लेकिन तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने सस्पेंस बरकरार रखा था। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा था कि इस बार कप्तानी में बदलाव हो सकता है और रिंकू सिंह को नेतृत्व के लिए चुना जा सकता है।

अब इन सभी रिपोर्ट्स पर KKR ने फुल स्टॉप लगाने का काम किया है, क्योंकि उसने IPL 2026 के लिए अपने कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है। कोलकाता की टीम ने एक अनुभवी खिलाड़ी पर भरोसा जताया है और रिंकू सिंह को कप्तान नहीं चुना है।

IPL 2026 के लिए KKR ने अपने कप्तान का किया ऐलान

KKR का मास्टरस्ट्रोक, ऐन मौके पर कप्तान के नाम का किया खुलासा, इस प्लेयर को सौंपी जिम्मेदारी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL के आगामी सीजन के लिए अपना कप्तान अजिंक्य रहाणे को चुना है, जो पिछले सीजन भी टीम की कमान संभाल रहे थे। हालांकि, उनकी कप्तानी में KKR का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था और टीम ने सीजन का समापन 14 मैचों में 12 अंक के साथ आठवें स्थान पर रहते हुए किया था। इस प्रदर्शन के कारण केकेआर के फैंस काफी नाराज थे और उन्होंने रहाणे को हटाने की भी मांग की थी। मिनी ऑक्शन में टीम के पास सबसे बड़ी पर्स वैल्यू थी।

इसी वजह से उम्मीद थी कि शायद किसी बड़े नाम को खरीदकर कप्तान बनाया जा सकता है लेकिन कोई भी प्रमुख भारतीय खिलाड़ी कोलकाता को हाथ नहीं लगा। इसके बाद, रिंकू सिंह का नाम भी चर्चा में आया, जो काफी सीजन से कोलकाता की टीम के साथ हैं। हालांकि, रिंकू के पास आईपीएल में कप्तानी का बिल्कुल भी अनुभव नहीं है और शायद यही चीज उनके खिलाफ गई और KKR ने अनुभवी अजिंक्य रहाणे को अपना कप्तान नियुक्त किया।

IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे संभालेंगे KKR की कमान

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाए जाने की घोषणा के लिए एक खास वीडियो शेयर किया और उसमें कैप्शन के माध्यम से हिंट दिया कि वही कप्तान होंगे। KKR ने लिखा, “The (C)heckmate you’ve been waiting for 🤩💜.” इसमें C का मतलब कप्तान से ही निकाला जा रहा था।

बाद में केकेआर ने एक और वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि कोलकाता पहुंचने के बाद हमारे कप्तान का संदेश। इससे पूरी तरह साफ़ हो गया कि रहाणे ही IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करेंगे।

हर्षित राणा और मथीशा पथिराना की इंजरी के कारण बढ़ीं KKR की मुसीबतें

IPL 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स का तेज गेंदबाजी विभाग काफी मजबूत नजर आ रहा था, क्योंकि उसमें हर्षित राणा और मथीशा पथिराना के रूप में दो जबरदस्त गेंदबाज भी शामिल थे। इनके साथ, ब्लेसिंग मुजराबानी, उमरान मलिक, आकाशदीप, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी जैसे प्रतिभशाली पेसर भी हैं। हालांकि, हर्षित और पथिराना का सीजन की शुरुआत से खेल पाना मुश्किल ही है, क्योंकि दोनों इंजरी के उबर रहे हैं।

हर्षित को टी20 वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास के दौरान चोट लगी थी और बाद में उनकी सर्जरी भी हुई। वहीं, पथिराना को टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप मैच के दौरान बाएं पैर में परेशानी हुई और तब से वह बाहर चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि हर्षित के आखिरी में ही कुछ मैच खेलने की उम्मीद है, अन्यथा उनका पूरा सीजन नजर आना मुश्किल है। वहीं, पथिराना का भी पहले चरण में खेलना मुश्किल लग रहा है। इसी वजह से दो प्रमुख तेज गेंदबाजों की गैरमौजूदगी KKR की योजनाओं को प्रभावित कर सकती है।

FAQs

IPL 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने किसे अपना कप्तान बनाया है?
अजिंक्य रहाणे

यह भी पढ़ें: क्या IPL 2026 में भी इम्पैक्ट प्लेयर बनेंगे रोहित शर्मा? कोच महेला जयवर्धने ने किया बड़ा खुलासा

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!