Know when, where and how you can watch the T20 World Cup 2024 tournament, LIVE telecast will be here, not on JioCinema.

टी20 विश्व कप (T20 World Cup): भारत की मेजबानी में साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था। जबकि अब अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) खेला जाना है। इंटरनेशनल क्रिकेट कौंसिल (ICC) ने शुक्रवार को देर रात वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल जारी कर दिया है।

बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 1 जून से होनी है। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा। आज हम आपको बताएंगे की आप टी20 वर्ल्ड कप कब और कहां देख सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

1 जून से शुरू होगा T20 World Cup 2024

वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) की शुरुआत 1 जून से होनी है। टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में अमेरिका और कनाडा के बीच खेला जाएगा। बता दें कि, टीम इंडिया को अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेलना है। जबकि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 9 जनवरी को न्यूयॉर्क के मैदान पर खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप में कुल 55 मुकाबले खेलें जाएंगे।

यहां देख सकते हैं वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले

बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का लुत्फ का सभी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर उठा सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर वर्ल्ड कप का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

यहां होगा लाइव स्ट्रीमिंग

बता दें कि, आप टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का लाइव स्ट्रीमिंग हॉट स्टार ऐप पर देख पाएंगे। हॉट स्टार से आप अपने मोबाइल फ़ोन पर भी आसानी से मैच देख पाएंगे।

T20 World Cup 2024 का पूरा शेड्यूल:

  1. शनिवार, 1 जून 2024 – यूएसए बनाम कनाडा, डलास
  2. रविवार, 2 जून 2024 – वेस्ट इंडीज़ बनाम पापुआ न्यू गिनी, गुयाना
  3. रविवार, 2 जून 2024 – नामीबिया बनाम ओमान, बारबाडोस
  4. सोम, 3 जून 2024 – श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, न्यूयॉर्क
  5. सोम, 3 जून 2024 – अफगानिस्तान बनाम युगांडा, गुयाना
  6. मंगलवार, 4 जून 2024 – इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, बारबाडोस
  7. मंगलवार, 4 जून 2024 – नीदरलैंड बनाम नेपाल, डलास
  8. बुध, 5 जून 2024 – भारत बनाम आयरलैंड, न्यूयॉर्क
  9. बुध, 5 जून 2024 – पापुआ न्यू गिनी बनाम युगांडा, गुयाना
  10. बुध, 5 जून 2024 – ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान, बारबाडोस
  11. गुरु, 6 जून 2024 – यूएसए बनाम पाकिस्तान, डलास
  12. गुरु, 6 जून 2024 – नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड, बारबाडोस
  13. शुक्र, 7 जून 2024 – कनाडा बनाम आयरलैंड, न्यूयॉर्क
  14. शुक्र, 7 जून 2024 – न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान, गुयाना
  15. शुक्र, 7 जून 2024 – श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, डलास
  16. शनिवार, 8 जून 2024 – नीदरलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, न्यूयॉर्क
  17. शनिवार, 8 जून 2024 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, बारबाडोस
  18. शनिवार, 8 जून 2024 – वेस्ट इंडीज़ बनाम युगांडा, गुयाना
  19. रविवार, 9 जून 2024 – भारत बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क
  20. रविवार, 9 जून 2024 – ओमान बनाम स्कॉटलैंड, एंटीगुआ
  21. सोम, 10 जून 2024 – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, न्यूयॉर्क
  22. मंगलवार, 11 जून 2024 – पाकिस्तान बनाम कनाडा, न्यूयॉर्क
  23. मंगलवार, 11 जून 2024 – श्रीलंका बनाम नेपाल, फ्लोरिडा
  24. मंगलवार, 11 जून 2024 – ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया, एंटीगुआ
  25. बुध, 12 जून 2024 – यूएसए बनाम भारत, न्यूयॉर्क
  26. बुध, 12 जून 2024 – वेस्ट इंडीज़ बनाम न्यूज़ीलैंड, त्रिनिदाद
  27. गुरु, 13 जून 2024 – इंग्लैंड बनाम ओमान, एंटीगुआ
  28. गुरु, 13 जून 2024 – बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड, सेंट विंसेंट
  29. गुरु, 13 जून 2024 – अफगानिस्तान बनाम पापुआ न्यू गिनी, त्रिनिदाद
  30. शुक्र, 14 जून 2024 – यूएसए बनाम आयरलैंड, फ्लोरिडा
  31. शुक्र, 14 जून 2024 – दक्षिण अफ्रीका बनाम नेपाल, सेंट विंसेंट
  32. शुक्र, 14 जून 2024 – न्यूज़ीलैंड बनाम युगांडा, त्रिनिदाद
  33. शनिवार, 15 जून 2024 – भारत बनाम कनाडा, फ्लोरिडा
  34. शनिवार, 15 जून 2024 – नामीबिया बनाम इंग्लैंड, एंटीगुआ
  35. शनिवार, 15 जून 2024 – ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, सेंट लूसिया
  36. रविवार, 16 जून 2024 – पाकिस्तान बनाम आयरलैंड, फ्लोरिडा
  37. रविवार, 16 जून 2024 – बांग्लादेश बनाम नेपाल, सेंट विंसेंट
  38. रविवार, 16 जून 2024 – श्रीलंका बनाम नीदरलैंड, सेंट लूसिया
  39. सोमवार, 17 जून 2024 – न्यूज़ीलैंड बनाम पापुआ न्यू गिनी, त्रिनिदाद
  40. सोम, 17 जून 2024 – वेस्ट इंडीज बनाम अफगानिस्तान, सेंट लूसिया

T20 World Cup 2024, Super 8 Full Schedule

  1. बुध, 19 जून 2024 – ए2 बनाम डी1, एंटीगुआ
  2. बुध, 19 जून 2024 – बी1 बनाम सी2, सेंट। लुसिया
  3. गुरु, 20 जून 2024 – सी1 बनाम ए1, बारबाडोस
  4. गुरु, 20 जून 2024 – बी2 बनाम डी2, एंटीगुआ
  5. शुक्र, 21 जून 2024 – बी1 वी डी1, सेंट। लुसिया
  6. शुक्र, 21 जून 2024 – ए2 बनाम सी2, बारबाडोस
  7. शनिवार, 22 जून 2024 – ए1 बनाम डी2, एंटीगुआ
  8. शनिवार, 22 जून 2024 – सी1 बनाम बी2, सेंट। विंसेंट
  9. रविवार, 23 जून 2024 – ए2 बनाम बी1, बारबाडोस
  10. रविवार, 23 जून 2024 – सी2 बनाम डी1, एंटीगुआ
  11. सोम, 24 जून 2024 – बी2 बनाम ए1, सेंट। लुसिया
  12. सोम, 24 जून 2024 – सी1 बनाम डी2, सेंट। विंसेंट

बता दें कि, 1 जून से लेकर 18 जून तक ग्रुप के मैच खेले जाएंगे। उसके बाद 19 से 24 जून तक सुपर 8 के मुकाबले खेलें जाएंगे। वहीं, 26 जून को पहला सेमीफाइनल मैच गयाना में खेला जाएगा। जबकि 27 जून को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ट्रिनिडाड स्टेडियम में होगा। बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबडोस में खेला जाएगा।

Advertisment
Advertisment

Also Read: खौफ का दूसरा नाम है भारत का ये तेज गेंदबाज, 160 kmph की स्पीड से तोड़ता है स्टंप, फिर भी अगरकर ने आज तक नहीं दिया मौका