RCB: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा था। जिसके चलते टीम एलिमिनेटर मुकाबले तक पहुंचने में सफल रही थी। बता दें कि, आरसीबी आईपीएल 2024 में अपने पहले 8 मैचों में मात्र 1 जीत हासिल कर पाई थी। लेकिन इसके बाद टीम ने शानदार कमबैक किया और लगातार 6 मैच जीतकर टीम प्लेऑफ में जगह बनाई।
हालांकि, अब आईपीएल 2025 (IPL 2025) में आरसीबी टीम अपने स्क्वाड से कई खिलाड़ियों को छुट्टी कर सकती हैं। क्योंकि, अगले सीजन में मेगा ऑक्शन होना है। जिसके चलते टीम को यह निर्णय लेना पड़ेगा।
अल्जारी जोसेफ और यश दयाल को किया जा सकता है बाहर
बता दें कि, आईपीएल 2025 में आरसीबी टीम जोसेफ अपने तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ और यश दयाल को टीम से रिलीज कर सकती है। क्योंकि, आईपीएल 2025 में सभी टीमों को 3 खिलाड़ियों को रिटेन करना है। जिसके चलते आरसीबी मोहम्मद सिराज को रिटेन कर सकती है।
जबकि अल्जारी जोसेफ और यश दयाल को टीम से बाहर होना पड़ सकता है। बता दें कि, अल्जारी का प्रदर्शन भी आईपीएल 2024 में कुछ खास नहीं रहा था। जिसके चलते विराट कोहली और आरसीबी टीम उनके रिलीज करने का मन बना चुकी होगी।
कैमरुन ग्रीन भी हो सकते हैं रिलीज
आईपीएल 2024 में आरसीबी (RCB) ने ऑस्ट्रेलिया ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरुन ग्रीन को 17.5 करोड़ में मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया था। लेकिन ग्रीन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। जिसके चलते कैमरुन ग्रीन भी आईपीएल 2025 से पहले आरसीबी टीम से रिलीज हो सकते हैं।
बता दें कि, ग्रीन को आरसीबी रिलीज इस लिए भी करना चाहेगी क्योंकि, उनका आईपीएल में प्राइज बहुत ज्यादा है। जिसके चलते टीम उन्हें रिलीज कर अपने पर्स का अमाउंट बढ़ाना चाहेगी। ग्रीन की जगह टीम में किसी और ऑलराउंडर को शामिल किया जा सकता है।
ये 4 बड़े खिलाड़ी भी हो सकते हैं रिलीज
अल्जारी जोसेफ, यश दयाल और कैमरुन ग्रीन के अलावा आरसीबी अपने स्क्वाड से 4 और बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। जिसमें ग्लेन मैक्सवेल और कप्तान फाफ डु प्लेसिस का भी नाम हो सकता है। क्योंकि, मैक्सवेल का प्रदर्शन बहुत ही लचर रहा था।
जिसके चलते उन्हें रिलीज किया जाना तय माना जा रहा है। जबकि इसके अलावा टॉम कुर्रान और रीस टॉपले को भी टीम रिलीज कर सकती है। आरसीबी टीम विराट कोहली, रजत पाटीदार, मोहम्मद सिराज को रिटेन कर सकती है। जबकि राइट टू मैच से विल जैक्स को अपनी टीम में शामिल कर सकती है।