Team India Probable Playing XI against England : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और अब सबकी नजरें भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल पर टिकी हैं। यह बड़ा मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। नॉकआउट दबाव को देखते हुए भारतीय टीम (Team India) मैनेजमेंट कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं है।
कप्तान सूर्यकुमार यादव सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में दो अहम बदलाव कर सकते हैं। टीम संयोजन को और संतुलित बनाने के लिए स्पिन विभाग में कुलदीप यादव की वापसी हो सकती है, जबकि मिडिल ऑर्डर को धार देने के लिए रिंकू सिंह को मौका दिया जा सकता है। इन दोनों की एंट्री के साथ दो खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ सकता है।
इन दो खिलाड़ियों को बाहर करेंगे कप्तान सूर्य
सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव दो अहम बदलाव कर सकते हैं। अभिषेक शर्मा का फॉर्म इस टूर्नामेंट में निराशाजनक रहा है। ग्रुप स्टेज में यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ वह शून्य पर आउट हुए।
सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15, जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 रन बनाए, पर उनसे उम्मीद के मुताबिक लगातार प्रदर्शन नहीं आया। वहीं, वरुण चक्रवर्ती भी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। सुपर-8 के तीन मैचों में उन्होंने सिर्फ 3 विकेट लिए। ऐसे में सेमीफाइनल के लिए इन दोनों खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है।
कुलदीप और रिंकू की एंट्री
सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) संतुलन और अनुभव पर दांव लगा सकती है। ऐसे में स्पिन अटैक को मजबूत बनाने के लिए कुलदीप यादव की वापसी तय मानी जा रही है। वानखेड़े की पिच पर अगर गेंद थोड़ी भी टर्न हुई तो कुलदीप इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। उनकी विविधता और विकेट निकालने की क्षमता नॉकआउट मुकाबले में गेमचेंजर साबित हो सकती है।
वहीं, मिडिल ऑर्डर में मजबूती और फिनिशिंग टच देने के लिए रिंकू सिंह को मौका मिल सकता है। रिंकू दबाव में शांत रहकर तेज रन बनाने की काबिलियत रखते हैं। आखिरी ओवरों में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी टीम को बड़ा फायदा पहुंचा सकती है। सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले में इन दोनों खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम इंडिया को और अधिक संतुलित बना सकती है।
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है भारतीय टीम
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम (Team India) मजबूत और संतुलित संयोजन के साथ मैदान पर उतर सकती है। टीम की शुरुआत की जिम्मेदारी संजू सैमसन और ईशान किशन के कंधों पर होगी, जो तेज शुरुआत देने की क्षमता रखते हैं। नंबर तीन पर कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम की बल्लेबाजी को संभालेंगे, जबकि तिलक वर्मा और शिवम दुबे मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टीम को संतुलन देंगे और जरूरत पड़ने पर तेज रन भी जोड़ सकते हैं। वहीं रिंकू सिंह फिनिशर की भूमिका में नजर आ सकते हैं, जो आखिरी ओवरों में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।
गेंदबाजी में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव स्पिन विभाग संभालेंगे, जबकि अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह तेज आक्रमण की अगुवाई करेंगे। यह संभावित प्लेइंग इलेवन बल्लेबाजी की गहराई और विविध गेंदबाजी विकल्पों के साथ सेमीफाइनल के लिए पूरी तरह तैयार नजर आती है।
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में Team India की संभावित प्लेइंग XI:
संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।