Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2025 में CSK की कप्तानी कर सकते है धोनी, इस वजह से माही ने टाला अपना रिटायरमेंट

MS Dhoni

MS Dhoni : महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को आईपीएल 2024 के सीजन में खेलते हुए देख हर क्रिकेट प्रेमी के मन में यह एक बात चल रही थीं की यह महेंद्र सिंह धोनी को हम क्रिकेट फील्ड पर आखिरी बार चौके-छक्के लगाते हुए देख रहे है. सीजन के अंतिम मुक़ाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार के बाद सब ने मान लिया था कि महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास ले लिया है.

मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2025 के सीजन में भी खेलते हुए नज़र आ सकते है वहीं अगले सीजन धोनी न सिर्फ खेलते हुए नज़र आ सकते है बल्कि टीम की कप्तानी भी धोनी ही करते हुए नज़र आ सकते है. अगर आप भी जानना चाहते है कि धोनी ने अपने रिटायरमेंट को क्यों टाला है तो आपको नीचे दिए गए सेक्शन को पढ़ना चाहिए.

महेंद्र सिंह धोनी IPL 2025 में भी कर सकते है CSK का प्रतिनिधित्व

MS Dhoni

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन में महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा किए गए प्रदर्शन को देखें तो उनके अंदर अभी भी क्रिकेट फील्ड पर बड़े-बड़े कारनामे करने की भूख दिखाई देती है. महेंद्र सिंह धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेले आखिरी मुक़ाबले में भी 110 मीटर लंबा छक्का लगाया था.

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के इन्हीं कारनामों और मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी अपने नी इंजरी का ऑपरेशन करवाने के लिए लंदन जा रहे है. ऐसे में अगर धोनी अपनी इंजरी से समय रहते रिकवर हो जाते है तो धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 के सीजन में भी खेलते हुए नज़र आ सकते है.

कप्तानी करते हुए भी नज़र आ सकते है धोनी

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन शुरू होने से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को प्रदान की थी. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन काफी मिला-जुला रहा है और टीम उनकी कप्तानी में प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई. ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी करते हुए नज़र आ सकते है और अपनी कप्तानी में टीम को छठा आईपीएल ख़िताब जितवाने का प्रयास कर सकते है.

इस वजह से एक और सीजन खेलना चाहते है धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2025 के सीजन में भी अपनी फ्रेंचाइजी के लिए खेलना चाहते है क्योंकि धोनी चाहते है कि जब वो संन्यास ले उस समय चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की फ्रेंचाइजी आईपीएल से सबसे सफल टीमों में एक हो. इसी मकसद को पूरा करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 के सीजन में भी खेलते हुए नज़र आ सकते है.

यह भी पढ़े : दिनेश कार्तिक ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, इस वजह से अब और नहीं खेलना चाहते क्रिकेट

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!