Posted inक्रिकेट (Cricket)

LSG vs DC: दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, युवा बल्लेबाज ने खेली मैच जिताऊ पारी; मुकाबले में पंत-राहुल हुए फ्लॉप

LSG vs DC: दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, युवा बल्लेबाज ने खेली मैच जिताऊ पारी; मुकाबले में पंत-राहुल हुए फ्लॉप

LSG vs DC: आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा और दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों को जूझना पड़ा लेकिन अंत में अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए लखनऊ की टीम ने 18.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 141 रन बनाए, जवाब में दिल्ली ने 145/4 का स्कोर बनाया।

LSG vs DC मैच में पावरप्ले के दौरान लखनऊ को लगे दो बड़े झटके

LSG vs DC: दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, युवा बल्लेबाज ने खेली मैच जिताऊ पारी; मुकाबले में पंत-राहुल हुए फ्लॉप

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की नई ओपनिंग जोड़ी देखने को मिली और मिचेल मार्श के साथ कप्तान ऋषभ पंत आए। शुरूआती दो ओवर में तीन चौके आए लेकिन फिर तीसरे ओवर में बड़ा झटका लगा। मिचेल मार्श के सामने खेले गए शॉट पर गेंद पर गेंदबाज का हाथ लग गया और नॉन स्ट्राइक एन्ड पर पंत रन आउट हो गए। उन्होंने 9 गेंदों का सामना किया और 7 रन की पारी खेली।

इसके बाद, नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए एडेन मार्करम ने चौका और छक्का लगाकर दबाव हटाने का प्रयास के लिए लेकिन फिर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने उन्हें अपनी फिरकी में फंसा लिया और स्टंप बिखेर दिए। मार्करम ने 8 गेंदों में 11 रन बनाए।

लगातार गिरते विकेटों के कारण पूरे ओवर खेले बिना ही LSG ऑल आउट

पावरप्ले के बाद, लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी एकदम से लड़खड़ा गई। आयुष बदोनी खाता खोले बिना ही आउट हो गए। वहीं, 8 के निजी स्कोर पर निकोलस पूरन चलते बने, जिन्हें लुंगी एनगीडी ने बेहतरीन यॉर्कर पर बोल्ड किया। मार्श ने काफी देर तक संघर्ष किया लेकिन फिर 35 रन बनाकर 71 के स्कोर पर पांचवें विकेट के रूप में आउट हो गए।

डेब्यूटांत मुकुल चौधरी के बल्ले से 11 गेंदों में 14 रन आए। अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 36 रनों की तेज पारी खेली और टीम के स्कोर में अहम रन जोड़े। लगातार विकेट गिरते रहे और अंत में इम्पैक्ट प्लेयर शाहबाज अहमद 15 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से टी नटराजन और लुंगी एनगीडी ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट लिए।

LSG vs DC मैच में तेज गेंदबाजों के सामने दिल्ली के टॉप ऑर्डर की हालत हुई खराब

लक्ष्य छोटा होने के कारण उम्मीद थी कि दिल्ली कैपिटल्स शुरुआत में हड़बड़ी नहीं दिखाएगी और अच्छी शुरुआत करने को देखेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पारी की पहली ही गेंद पर केएल राहुल ने बड़े शॉट का प्रयास किया, लेकिन कैच आउट हो गए। नितीश राणा ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन फिर वह भी 17 गेंदों में 15 रन बनाकर चलते बने।

इसके बाद, युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने दो बड़े झटके दिए। पथुम निसांका 1 और कप्तान अक्षर पटेल खाता खोले बिना ही चलते बने। इस तरह पावरप्ले का समापन दिल्ली की टीम ने 33/4 के स्कोर से किया।

समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने LSG vs DC मैच में जबरदस्त साझेदारी से दिल्ली को दिलाई जीत

मुश्किल में नजर आ रही दिल्ली कैपिटल्स की पारी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने संभाला। शुरुआत में रिजवी ने समय लिया लेकिन फिर काउंटर अटैक करते नजर आए, जबकि स्टब्स ने उनका अच्छा साथ दिया। इन दोनों ने देखते ही देखते स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया। इसके बाद, रिजवी ने अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 18वें ओवर में छक्के के साथ मैच खत्म किया।

इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने 47 गेंदों में 70 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे। वहीं, स्टब्स ने 32 गेंदों में 39 रन नाबाद बनाए। इनके बीच पांचवें विकेट के लिए 76 गेंदों में 119 रनों की अविजित साझेदारी हुई। लखनऊ की तरफ से प्रिंस यादव ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

FAQs

LSG vs DC मैच में ऋषभ पंत की टीम को कितने विकेट से हार मिली?
6 विकेट
LSG vs DC मैच में केएल राहुल ने कितने रन बनाए?

यह भी पढ़ें: LSG vs DC: ऋषभ पंत पहले ही मैच में हुए बुरी किस्मत का शिकार, बिना गलती के ही जाना पड़ा पवेलियन; वायरल हुआ वीडियो

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!