Posted inक्रिकेट (Cricket)

LSG vs DC, LIVE: कब, कहाँ और कैसे देखें मैच? जानें टाइमिंग और फ्री स्ट्रीमिंग डिटेल्स

LSG vs DC, LIVE: कब, कहाँ और कैसे देखें मैच? जानें टाइमिंग और फ्री स्ट्रीमिंग डिटेल्स

LSG vs DC Live Telecast And Streaming Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पांचवें मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुधवार को लखनऊ के श्री भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों का ही प्रदर्शन IPL 2025 में खास नहीं रहा था और ये प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थीं। लीग स्टेज में लखनऊ की टीम सातवें और दिल्ली की टीम पांचवें स्थान पर रही थी। ऐसे में इनका प्रयास मौजूदा सीजन में बेहतर प्रदर्शन का होगा। इसके अलावा, ऋषभ पंत अपनी पुरानी टीम के खिलाफ जीत के इरादे से जोर लगाएंगे। वहीं, खिलाड़ी के तौर पर दिल्ली की टीम में शामिल केएल राहुल का प्रयास अपनी पूर्व टीम के विरुद्ध खुद को साबित करने का होगा।

LSG vs DC का IPL में हेड टू हेड रिकॉर्ड

LSG vs DC, LIVE: कब, कहाँ और कैसे देखें मैच? जानें टाइमिंग और फ्री स्ट्रीमिंग डिटेल्स

कुल मैच: 7

लखनऊ सुपर जायंट्स: 3 जीत

दिल्ली कैपिटल्स: 4 जीत

टाई: 0

बेनतीजा: 0

LSG vs DC मैच की टाइमिंग और वेन्यू डिटेल्स

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला बुधवार, 1 अप्रैल को खेला जाएगा। इस मुकाबले में अगर कुछ रुकावट नहीं आई तो, समयनुसार टॉस शाम 7 बजे होगा और इसके आधे घंटे बाद, यानी शाम 7:30 बजे से मैच शुरू हो जाएगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम की बात करें तो यहां पर अभी तक 22 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 में जीत हासिल की है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 12 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 175 है। ऐसे में इस हाई स्कोरिंग वेन्यू कहा जा सकता है।

LSG vs DC मुकाबला टीवी पर कहाँ देखें लाइव

अभी भी बड़ी मात्रा में लोग परिवार के साथ IPL के मैचों का लुत्फ़ टीवी पर उठाते हैं। ऐसे में जो लोग LSG vs DC मैच बड़ी स्क्रीन पर देखना चाहते हैं, उन्हें इसका मजा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मिलेगा। मुकाबले का आयोजन अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में होगा, ऐसे में अपनी पसंद वाली भाषा की कमेंट्री के लिए सम्बंधित चैनल चुन सकते हैं। जाहिर है, जब अपनी भाषा में मैच का हाल सुनने को मिलता है तो इसका मजा ही अलग होता है।

LSG vs DC मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भागदौड़ भरी जिंदगी में काफी सारे लोगों को टीवी पर मुकाबला देखने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में लोग मोबाइल या फिर लैपटॉप में मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा लेते हैं। LSG vs DC मुकाबले की भी लाइव स्ट्रीमिंग होगी और इसका मजा जियो हॉटस्टार ऐप या फिर वेबसाइट पर ले सकते हैं। हालांकि, यह फ्री नहीं है और इसके लिए सब्सक्रिप्शन जरूरी है। फैंस को शुरूआती कुछ मिनट ही एक्शन फ्री में देखने को मिलेगा, इसके बाद, उन्हें प्लान सब्सक्राइब करने का विकल्प दिया जाता है।

LSG vs DC मैच के लिए लखनऊ और दिल्ली की संभावित प्लेइंग XI व इम्पैक्ट प्लेयर

लखनऊ की संभावित प्लेइंग XI: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, हिम्मत सिंह, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, दिग्वेश राठी, आवेश खान

इम्पैक्ट प्लेयर: एनरिक नॉर्टेजे

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान) आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगीडी

इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन

FAQs

LSG vs DC मुकाबला कब खेला जाना है?

1 अप्रैल
DC vs LSG मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर कहाँ होगा?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

यह भी पढ़ें: LSG vs DC, MATCH PREVIEW: कौन जीतेगा मुकाबला? जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड, इंजरी डिटेल्स

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!