Posted inक्रिकेट (Cricket)

LSG vs DC: ऋषभ पंत पहले ही मैच में हुए बुरी किस्मत का शिकार, बिना गलती के ही जाना पड़ा पवेलियन; वायरल हुआ वीडियो

LSG vs DC: Rishabh Pant पहले ही मैच में हुए बुरी किस्मत का शिकार, बिना गलती के ही जाना पड़ा पवेलियन; वायरल हुआ वीडियो

Rishabh Pant: आईपीएल 2026 के पहले चार दिनों में ज्यादातर स्टार भारतीय खिलाड़ी नजर आ आए लेकिन ऋषभ पंत एक्शन में नहीं दिखे, क्योंकि उनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच पांचवें दिन होना था। आज लखनऊ की टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स से इकाना स्टेडियम में हो रहा है। ऋषभ की पुरानी टीम भी दिल्ली ही है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि वो सीजन में अच्छी शुरुआत करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बतौर ओपनर आए ऋषभ पंत को किस्मत का साथ नहीं मिला और उन्हें अपनी गलती के बिना ही पवेलियन जाना पड़ा। पंत भी जिस तरह से आउट हुए, उससे काफी निराश नजर आए। उन्होंने 9 गेंदों का सामना किया और 7 रन ही बनाए। चलिए आपको बताते हैं कि LSG के कप्तान ने अपना विकेट कैसे गंवाया।

DC के खिलाफ दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से ऋषभ पंत (Rishabh Pant) हुए आउट

LSG vs DC: Rishabh Pant पहले ही मैच में हुए बुरी किस्मत का शिकार, बिना गलती के ही जाना पड़ा पवेलियन; वायरल हुआ वीडियो

मिचेल मार्श के साथ ओपनिंग करने आए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को अपने पार्टनर की वजह से पवेलियन जाना पड़ा। दरअसल, तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर मिचेल मार्श ने सामने की तरफ जोरदार शॉट खेला, जिसमें गेंदबाज मुकेश कुमार का हाथ लग गया और बॉल विकेटों पर जा लगी।

जब गेंद लगी तो उस समय पंत नॉन-स्ट्राइक क्रीज के बाहर थे और इस वजह से उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। तीसरे अंपायर को भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी, क्योंकि रीप्ले में साफ नजर आ रहा था कि गेंद पर मुकेश का हाथ लगा और फिर विकेटों पर बॉल लगी। इसी वजह से पंत की पारी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से समाप्त हुई।

आप भी देखें वीडियो: 

बता दें कि सीजन की शुरुआत से पहले ही कई पूर्व क्रिकेटर्स ने कहा था कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को टॉप ऑर्डर में खेलना चाहिए। ऐसे में माना जा रहा था कि वह नंबर तीन पर नजर आ सकते हैं लेकिन उन्होंने सभी को हैरान करते हुए खुद पारी की शुरुआत की और एडेन मार्करम को वन डाउन भेजा। पंत ने शानदार चौके के साथ अपना खाता खोला था लेकिन इसके बाद अगली कुछ गेंदों में बड़ा शॉट नहीं लगा पाए और फिर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के रन आउट होने पर सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं पर एक नजर

(आउट होने का एक दुर्भाग्यपूर्ण तरीका, और पंत एलएसजी के लिए एक नए ओपनर के रूप में 7(9) के लिए वापस चलते हुए।)

(अपने पहले ही मैच में पारी की शुरुआत करने वाले ऋषभ पंत के लिए इस तरह से दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होना वाकई दुखद था।)

(मुझे इस तरह का डिसमिसल बिल्कुल पसंद नहीं है। बाहर निकलने का यह सबसे बुरा तरीका है।)

(रन आउट होने के बाद ऋषभ पंत अपने आप से बेहद नाराज थे।)

FAQs

LSG vs DC मैच में ऋषभ पंत किस तरह आउट हुए?
रन आउट
दिल्ली कैपिटल्स के खीलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कितने रन बनाए?
7

यह भी पढ़ें: SRH के खिलाफ कैमरन ग्रीन करेंगे गेंदबाजी, KKR ने किया कंफर्म; सोशल मीडिया पर मची खलबली

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!