Posted inक्रिकेट (Cricket)

LSG vs DC: कौन मारेगा बाजी? मैच प्रेडिक्शन और संभावित स्कोर का पूरा विश्लेषण

LSG vs DC: कौन मारेगा बाजी? मैच प्रेडिक्शन और संभावित स्कोर का पूरा विश्लेषण

LSG vs DC Match Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन में ज्यादातर टीमों ने अपने अभियान की शुरुआत कर ली है लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स अभी तक एक्शन में नहीं नजर आई है। इन दोनों टीमों को अपना पहला मैच आपस में खेलना है, जो 1 अप्रैल को होगा। लखनऊ और दिल्ली की टक्कर इकाना स्टेडियम में होगी, जो ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम का होम ग्राउंड है।

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों के पास ही जबरदस्त खिलाड़ी मौजूद हैं, जिसकी वजह से एक धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। इस लेख में हम आपको LSG vs DC मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और प्रेडिक्शन संबंधी जानकरी देने जा रहे हैं।

LSG vs DC, IPL 2026 के पांचवें मैच का प्रीव्यू

LSG vs DC: कौन मारेगा बाजी? मैच प्रेडिक्शन और संभावित स्कोर का पूरा विश्लेषण

IPL 2026 का पांचवां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 1 अप्रैल को होना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के श्री भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन पिछले साल साधारण रहा था और प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। ऐसे में पिछले सीजन की गलतियों को सुधारकर इस बार नए सिरे से आगाज करने को देखेंगे। वहीं, पहले मैच में जीत के साथ दोनों का ही इरादा अभियान का सकारात्मक तरीके से शुरू करने का होगा।

LSG vs DC मैच डिटेल्स 

  • मैच: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 
  • स्टेडियम: श्री भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
  • तारीख: 1 अप्रैल
  • समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
  • लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट

LSG vs DC का IPL में हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 7
  • लखनऊ सुपर जायंट्स: 3 जीत
  • दिल्ली कैपिटल्स: 4 जीत
  • टाई: 0
  • बेनतीजा: 0

LSG vs DC मैच के लिए इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और कंडीशन

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है। पहले यहां की पिच स्लो होती थी, लेकिन पिछले कुछ सीजन से रनों की बारिश देखने को मिली है। इस मैदान पर अभी तक IPL के 22 मैच हुए हैं और पहली पारी का औसत स्कोर 175 के आसपास है। इससे साफ़ है कि गेंदबाजों के लिए मामला आसान नहीं रहा है। हालांकि, स्पिनर्स के मुकाबले तेज गेंदबाज विकेट निकालने में आगे रहे हैं लेकिन रन लुटाने के मामले में पेसर और फिरकी गेंदबाजों की इकॉनमी लगभग एक जैसी रही है।

इस वेन्यू पर रन चेज करने वाली टीम ज्यादा सफल रही है, क्योंकि पहले बैटिंग वाली टीम को 9 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 12 जीत नसीब हुई हैं, जबकि 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है। हालांकि, यहां पर टॉस की भूमिका काफी अहम है, क्योंकि टॉस जीतने वाली टीम ने 14 मैचों में बाजी मारी है। वहीं, टॉस हारने वाली टीम को सिर्फ 7 मैचों में ही जीत मिली है। लखनऊ में शाम को तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

LSG vs DC मैच के लिए लखनऊ और दिल्ली की संभावित प्लेइंग XI व इम्पैक्ट प्लेयर

लखनऊ की संभावित प्लेइंग XI: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, हिम्मत सिंह, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, दिग्वेश राठी, आवेश खान

इम्पैक्ट प्लेयर: एनरिक नॉर्टेजे

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान) आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगीडी

इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन

LSG vs DC मैच को लेकर प्रेडिक्शन

टॉस: दिल्ली कैपिटल्स

पावरप्ले का स्कोर: लखनऊ सुपर जायंट्स (65-75), दिल्ली कैपिटल्स (50-60)

10 ओवर का स्कोर: लखनऊ सुपर जायंट्स (110-120),दिल्ली कैपिटल्स(90-100)

15 ओवर का स्कोर: लखनऊ सुपर जायंट्स (150-160), दिल्ली कैपिटल्स (130-140)

20 ओवर का स्कोर: लखनऊ सुपर जायंट्स (220-230), दिल्ली कैपिटल्स (200-210)

सबसे ज्यादा रन: मिचेल मार्श (लखनऊ सुपर जायंट्स), केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स)

सबसे ज्यादा विकेट: मोहम्मद शमी (लखनऊ सुपर जायंट्स), कुलदीप यादव (दिल्ली कैपिटल्स)

30 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज:  मिचेल मार्श और ऋषभ पंत (लखनऊ सुपर जायंट्स), केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स (दिल्ली कैपिटल्स)

30 से कम रन बनाने वाले बल्लेबाज: एडेन मार्करम और हिम्मत सिंह (लखनऊ सुपर जायंट्स), नितीश राणा और डेविड मिलर (दिल्ली कैपिटल्स)

2 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज: मोहम्मद शमी और दिग्वेश राठी (लखनऊ सुपर जायंट्स), कुलदीप यादव और लुंगी एनगीडी (दिल्ली कैपिटल्स)

2 से कम विकेट लेने वाले गेंदबाज: आवेश खान और शाहबाज अहमद (लखनऊ सुपर जायंट्स), आकिब नबी और विपराज निगम (दिल्ली कैपिटल्स)

विजेता: लखनऊ सुपर जायंट्स

FAQs

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला कब और कहाँ खेला जाना है?
1 अप्रैल, इकाना स्टेडियम लखनऊ

यह भी पढ़ें: LSG vs DC, LIVE: कब, कहाँ और कैसे देखें मैच? जानें टाइमिंग और फ्री स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!