Posted inक्रिकेट (Cricket)

LSG vs GT: गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया, गिल-बटलर ने जड़े अर्धशतक; पंत रहे फ्लॉप

LSG vs GT: गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया, गिल-बटलर ने जड़े अर्धशतक; पंत रहे फ्लॉप

LSG vs GT Match Report: आईपीएल 2026 के 19वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने घर पर गुजरात टाइटंस के हाथों 7 विकेट से बड़ी हार झेलनी पड़ी। इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले खेलते हुए लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 164/8 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में गुजरात की टीम ने 18.4 ओवर में 165/3 का स्कोर बनाया।

LSG vs GT मैच में दो झटकों के बावजूद लखनऊ की तेज शुरुआत

LSG vs GT: गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया, गिल-बटलर ने जड़े अर्धशतक; पंत रहे फ्लॉप

टॉस हारकर LSG vs GT मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही और 14 के स्कोर पर मिचेल मार्श का विकेट गंवा दिया। मार्श ने 4 गेंदों में 11 रन बनाए। इसके बाद, कप्तान ऋषभ पंत ने एडेन मार्करम के साथ मिलकर काउंटर अटैक करते हुए रनों की बढ़ाकर दबाव बनाना चाहा लेकिन दोनों के बीच 31 रनों की साझेदारी ही हो पाई और फिर पंत 11 गेंदों में 18 रन बनाकर चलते बने।

इस तरह लखनऊ की टीम ने 45 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। हालांकि, मार्श और पंत के आउट होने के बावजूद लखनऊ ने पावरप्ले को अच्छे से समाप्त किया और 60 रन जोड़े।

मिडिल ऑर्डर का फ्लॉप शो, जैसे-तैसे LSG ने पार किया 160 का स्कोर

LSG vs GT मैच में लखनऊ को पावरप्ले समाप्त होते ही तीसरा झटका लगा और 21 गेंदों में 30 रन बनाकर मार्करम भी पवेलियन लौट गए। आयुष बदोनी का बल्ला नहीं चला और वह सिर्फ 9 रन ही बना पाए। इसके बाद, निकोलस पूरन और अब्दुल समद की जोड़ी ने स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। इनकी साझेदारी काफी धीमी रही और जब लगा कि अब तेजी से रन बनाएंगे तो आउट हो गए। पूरन ने 19 और समद ने 18 रन बनाए।

पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को अकेले दम पर जीत दिलाने वाले मुकुल चौधरी भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 14 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए। अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे जॉर्ज लिंडे ने 10 गेंदों में 16 रन बनाए। गुजरात टाइटंस की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी बहुत ही जबरदस्त रही और उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए।

गुजरात की ठोस शुरुआत, सुदर्शन के साथ गिल ने जोड़े 45 रन

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल ने साई सुदर्शन के साथ अच्छी शुरुआत दिलाई और 5.1 ओवर में 45 रन जोड़े। शुरुआती कुछ ओवर ज्यादा रन नहीं आए लेकिन फिर पांचवें ओवर में गिल ने अनुभवी मोहम्मद शमी को निशाना बनाते हुए 20 रन जड़ दिए, जो इस आईपीएल में पावरप्ले के दौरान शमी का सबसे महंगा ओवर भी साबित हुआ।

हालांकि, अगले ही ओवर में गुजरात टाइटंस को पहला झटका लग गया और साई सुदर्शन 14 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हो गए। गुजरात की टीम ने 52/1 के स्कोर के साथ पावरप्ले खत्म किया।

गिल-बटलर की अर्धशतकीय पारियां, LSG vs GT मैच में गुजरात की पकड़ मजबूत

शुभमन गिल ने पावरप्ले के बाद, एक छोर संभालने का काम किया। वहीं, नंबर 3 पर आए जोस बटलर ने आक्रामक रूख अपनाया। इन दोनों ने 36 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की और 12वें ओवर में गुजरात के भी 100 रन पूरे हुए। गिल ने 34 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। बटलर ने भी जबरदस्त लय दिखाते हुए 29 गेंदों में अर्धशतक जड़ा।

गिल और बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए 58 गेंदों में 84 रनों की साझेदारी हुई, जिसका अंत 15वें ओवर में अंत हुआ। GT के कप्तान 40 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं, बटलर ने 37 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 60 रनों की धुआंधार पारी खेली।

सुंदर-तेवतिया ने LSG vs GT मैच में गुजरात को लक्ष्य तक पहुंचाया

135 के स्कोर तक गिल और बटलर के आउट हो जाने से LSG vs GT मैच में लखनऊ के लिए वापसी की कुछ उम्मीदें जगीं लेकिन वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया ने उन्हें सफल नहीं होने दिया। इन दोनों ने 18 गेंदों में 30 रनों की अविजित साझेदारी करते हुए अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। सुंदर 13 गेंदों में 21 और तेवतिया 8 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी ने एक-एक विकेट लिया।

FAQs

IPL 2026 के 19वें मैच की विजेता कौन सी टीम रही?
गुजरात टाइटंस
LSG vs GT मैच में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
जोस बटलर (60 रन)

यह भी पढ़ें: IPL के बीच आई दुखद खबर, Mohammed Siraj के घर में पसरा मातम! दिल के करीब शख्स का हुआ निधन

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!