LSG vs GT : आईपीएल 2026 में एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जब लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस (LSG vs GT) आमने-सामने होंगे । यह मैच 12 अप्रैल को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
दोनों टीमें इस सीज़न में शानदार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाने की कोशिश करेगी, जहां उन्हें स्थानीय दर्शकों का पूरा समर्थन मिलेगा।
वहीं गुजरात टाइटंस अपनी मजबूत गेंदबाज़ी और संतुलित बल्लेबाज़ी लाइनअप के दम पर मुकाबले में बढ़त बनाने की कोशिश करेगी। यह मुकाबला काफी दिलचस्प रहने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमों के पास मैच विनर खिलाड़ियों की भरमार है और वे किसी भी स्थिति में मैच का रुख बदल सकते हैं।
LSG vs GT : मैच की टाइमिंग और वेन्यू डिटेल्स

यह मुकाबला 12 अप्रैल, शनिवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में टॉस दोपहर 3 बजे होगा, जबकि मुकाबले की शुरुआत 3:30 बजे से होगी।
इकाना स्टेडियम की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, जहां बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ दोनों को मदद मिलती है। दिन में खेले जाने वाले इस मुकाबले में ड्यू फैक्टर का असर कम देखने को मिलेगा, जिससे दोनों पारियों में खेल बराबरी का रहने की उम्मीद है।
यहाँ देखें LSG vs GT मैच का लाइव स्ट्रीम
लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस (LSG vs GT) के बीच होने जा रहा ऐतिहासिक मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार के जरिए देखा जा सकता है। यह मैच डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल पर यूजर्स जियो हॉटस्टार ऐप व वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। वहीं टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों के द्वारा अलग-अलग भाषाओं में इसका लुत्फ उठाया जा सकता है।
कुछ ऐसे हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े
बताते चलें कि आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से गुजरात टाइटंस ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली है।
ऐसे में आंकड़ों के हिसाब से गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी शानदार फॉर्म के दम पर इस मुकाबले को अपने नाम करने की पूरी कोशिश करेगी।
LSG vs GT मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
लखनऊ सुपर जायंट्स : ऋषभ पंत (कप्तान) , निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, जोश इंगलिस, अब्दुल समद, आयुष बदोनी, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, मिचेल मार्श, अक्षत रघुवंशी, एडेन मार्करम, अर्शिन कुलकर्णी, शाहबाज़ अहमद, वानिंदु हसरंगा, आकाश सिंह, आवेश खान, दिग्वेश सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक यादव, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, एनरिक नॉर्खिया, नमन तिवारी
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान) ,अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, टॉम बैंटन, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, रविस्रीनिवासन साई किशोर, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, अर्शद खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, राशिद खान, गुरनूर बरार, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया
ये भी पढ़े : विराट कोहली की तूफानी पारी पर रवि बिश्नोई ने लगाया ब्रेक, किंग को बोल्ड कर मनाया जबरदस्त जश्न; देखें वीडियो