Posted inक्रिकेट (Cricket)

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 से बाहर, लखनऊ में इस गुमनाम ऑलराउंडर को मिला डेब्यू

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 से बाहर, लखनऊ में इस गुमनाम ऑलराउंडर को मिला डेब्यू 1

आईपीएल 2025 का आज 16वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) के बीच अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आज का मैच रोमांच से भरा रहने वाला है। वहीं आज मुंबई की टीम में बड़े बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं। रोहित शर्मा(Rohit Sharma) प्लेइंग 11 से बाहर हैं।

क्यों बाहर हुए Rohit Sharma

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 से बाहर, लखनऊ में इस गुमनाम ऑलराउंडर को मिला डेब्यू 2

दरअसल रोहित शर्मा को घुटने में चोट लगी है जिसकी वजह से वो आज लखनऊ के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच में रोहित शर्मा चोट के कारण नहीं खेले। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनकी जगह टीम में युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी को शामिल किया गया है।

 

इस गुमनाम खिलाड़ी को मिली जगह

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच में रोहित शर्मा की जगह टीम में राज बावा को शामिल किया है। राज बावा एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और मुंबई इंडियंस की तरफ से आज अपना पहला डेब्य मैच खेल रहे हैं। राज बावा ने 2022 में अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड है। उनके दादा, त्रिलोचन सिंह बावा, 1948 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे। इनके पिता सुखविंदर बावा एक मशहूर क्रिकेट कोच हैं।

 

 

मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11

विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विग्नेश पुथुर

 

 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11

एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप, अवेश खान

 

ये भी पढ़ें: IPL 2025 में टीम मालिकों के 116 करोड़ रुपये बर्बाद! MI-LSG समेत इन फ्रेंचाइजी को हुआ तगड़ा नुकसान

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!