Posted inक्रिकेट (Cricket)

लखनऊ ने रोमांचक जीत से IPL 2026 Points Table में लगाई छलांग, कोलकाता का हाल-बेहाल; प्लेऑफ की उम्मीदों को लगा झटका

लखनऊ ने रोमांचक जीत से IPL 2026 Points Table में लगाई छलांग, कोलकाता का हाल-बेहाल; प्लेऑफ की उम्मीदों को लगा झटका 1

IPL 2026 Points Table After KKR vs LSG Match: आईपीएल के मौजूदा सीजन में एक और रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसका नतीजा आखिरी गेंद पर निकला। यह मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। कोलकाता में हुए मैच में लग रहा था कि घरेलू टीम केकेआर जीत दर्ज कर अपना खाता खोलेगी लेकिन लखनऊ की टीम के मुकुल चौधरी को ऐसा मंजूर नहीं था।

मुकुल ने 27 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाकर अपनी टीम को हार की स्थिति से जीत दिला दी। इस तरह IPL 2026 Points Table में LSG ने दो स्थान की छलांग भी लगाई और टॉप 5 में शामिल हो गई। वहीं, KKR के लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो गई है।

लखनऊ को हार के मुंह से मुकुल चौधरी ने इस तरह दिलाई जीत

टॉस हारकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। इस दौरान केकेआर की तरफ से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा पाया। सबसे ज्यादा रन अंगकृष रघुवंशी ने बनाए, जिन्होंने 33 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी 41 रनों का योगदान दिया। रोवमैन पॉवेल भी 39 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, अब तक बल्ले से फ्लॉप रहने वाले कैमरन ग्रीन ने भी 32 रनों की नाबाद पारी खेली। LSG की तरफ से चार गेंदों ने एक-एक विकेट हासिल किया।

जवाबी पारी में लक्ष्य का पीछा करते लखनऊ सुपर जायंट्स ने 41 रनों की ओपनिंग साझेदारी की मदद से अच्छी शुरुआत की लेकिन फिर विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते 104/5 हो गया। इस दौरान कप्तान ऋषभ पंत भी 9 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, आयुष बदोनी ने 54 रनों की अहम पारी खेलकर जीत की उम्मीदें बनाए रखी लेकिन जब 126 के स्कोर पर उनका भी विकेट गिर गया तो लखनऊ की हार तय लगने लगी। ऐसे में नंबर सात पर बल्लेबाजी करने आए मुकुल चौधरी ने एक के बाद एक 7 छक्के लगाकर कोलकाता की हालत खराब कर दी और अंत में अपनी टीम की जीत के हीरो बन गए। उनकी पारी में दो चौके भी शामिल रहे। KKR के लिए वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय को सबसे ज्यादा दो-दो विकेट मिले।

IPL 2026 Points Table में लखनऊ ने टॉप 5 में बनाई जगह

KKR vs LSG मैच से पहले IPL 2026 Points Table में लखनऊ सुपर जायंट्स दो मैचों में 2 अंक के साथ सातवें स्थान पर मौजूद थी लेकिन अब इस जीत के बाद, उसने दो स्थान की छलांग लगाते हुए टॉप 5 में एंट्री कर ली है। लखनऊ ने पांचवें स्थान पर कब्जा जमा लिया है। उसके खाते में 4 अंक हैं।

ऋषभ पंत की टीम के ऊपर IPL 2026 Points Table में तीसरे और चौथे स्थान पर काबिज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के भी 4-4 ही अंक हैं लेकिन इन दोनों का नेट रन रेट बेहतर है। राजस्थान रॉयल्स 6 अंक के साथ पहले स्थान पर मौजूद है। वहीं, दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स है, जिसके 5 अंक हैं।

KKR का IPL 2026 Points Table में हाल खराब, प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म होने की कगार पर

LSG के खिलाफ हार से KKR की IPL 2026 Points Table में पोजीशन पर कोई फर्क नहीं पड़ा है और वह अभी भी नौवें स्थान पर है। लेकिन चार मैच खेलने के बावजूद खाते में सिर्फ 1 ही अंक हैं। प्लेऑफ में जाने के लिए कम से कम 16 अंक जरूर होने चाहिए, क्योंकि इससे कम पॉइंट्स पर आगे जाने की संभावना बहुत ही कम होती है। इसी वजह से शेष 10 मैचों में से केकेआर को कम से कम 8 जीत दर्ज करनी होंगी, जो टीम का मौजूदा हाल देखकर बहुत ही मुश्किल लग रहा है।

IPL 2026 Points Table में टॉप 5 के बाहर KKR के अलावा छठे, सातवें और आठवें स्थान पर 2-2 अंक के साथ क्रमशः सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस मौजूद हैं। वहीं, लगातार तीन मैच हारने वाली चेन्नई सुपर किंग्स बिना किसी अंक के अंतिम स्थान पर है।

KKR vs LSG मैच के बाद IPL 2026 Points Table का हाल

लखनऊ ने रोमांचक जीत से IPL 2026 Points Table में लगाई छलांग, कोलकाता का हाल-बेहाल; प्लेऑफ की उम्मीदों को लगा झटका

FAQs

KKR vs LSG मैच के बाद IPL 2026 Points Table में लखनऊ की टीम किस स्थान पर है?
पांचवें
नौवें स्थान पर मौजूद KKR के खाते में कितने अंक हैं?
1

यह भी पढ़ें: KKR vs LSG: 21 साल के अनजान खिलाड़ी ने किया कमाल, छक्कों की बारिश कर लखनऊ को दिलाई रोमांचक जीत, कोलकाता की दिल तोड़ने वाली हार

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!