Lucknow Super Giants Squad for IPL 2026 : आईपीएल 2026 शुरू होने में दो हफ्ते का समय बाकि हैं और जिसकी शुरुआत 28 मार्च से होगी। आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है। इस बार टीम में कप्तान ऋषभ पंत के साथ साथ निकोलस पूरन, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी और एडेन मार्करम जैसे कई बड़े खिलाड़ी शामिल हैं, जिससे टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) अपना पहला मुकाबला 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ में खेलेगी। घरेलू मैदान पर होने वाला यह मैच टीम के लिए सीजन की अहम शुरुआत माना जा रहा है।
ऋषभ पंत होंगे कप्तान

IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की कमान ऋषभ पंत को सौंपी गई है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल के मेगा ऑक्शन 2025 में 27 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया था।
पंत की कप्तानी में आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन औसत रहा था। टीम ने खेले गए 14 मुकाबलों में से 6 मैच जीते, जबकि 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसी कारण लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही थी। अब IPL 2026 में पंत की कप्तानी में टीम बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।
पूरन, अर्जुन भी शामिल
लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम में निकोलस पूरन भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। पूरन टीम के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। उस सीजन में पूरन ने 14 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 524 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 43.67 और स्ट्राइक रेट 196.25 रहा। वहीं उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए और उनका सर्वोच्च स्कोर 87* रन रहा।
इसके अलावा अर्जुन तेंदुलकर भी इस बार आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा होंगे। उन्हें इस सीजन से पहले मुंबई इंडियंस से ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर से भी लखनऊ की टीम को इस सीजन में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
शमी, मार्करम भी होंगे हिस्सा
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में एडेन मार्कराम और मोहम्मद शमी भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। मार्करम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था, जिससे उनकी बेहतरीन फॉर्म का अंदाजा लगाया जा सकता है।
आईपीएल 2025 में मार्करम के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 13 मैच खेले और 445 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 34.23 और स्ट्राइक रेट 148.83 रहा। वहीं उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए और उनका सर्वोच्च स्कोर 66 रन रहा।
इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा होंगे। उन्हें सनराइज़र्स हैदराबाद से ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में उनकी अनुभवी गेंदबाजी टीम के गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूत बना सकती है।
आईपीएल 2026 में Lucknow Super Giants का स्क्वॉड :
ऋषभ पंत (कप्तान), मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिममत सिंह, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अरशिन कुलकर्णी, आयुष बदोनी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, एम. सिद्धार्थ, आकाश सिंह, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, मयंक यादव, मोहसिन खान, नमन तिवारी, एनरिक नॉर्खिया, वानिंदु हसरंगा, एम. चौधरी, ए. रघुवंशी, जोश इंग्लिस
ये भी पढ़ें: IPL 2025 के लिए GT की खतरनाक प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी, गिल, साई, बटलर, सिराज, रबाडा….