Big blow to Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 को शुरू होने से पहले ही फैंस ने इंजर्ड प्रीमियर लीग का नाम दे दिया है, क्योंकि दर्जन भर से ज्यादा खिलाड़ी इंजरी की समस्या से परेशान चल रहे हैं। हालांकि, इनमें से कुछ बाद के मैचों में फिट होकर खेलते नजर आ सकते हैं लेकिन कई गेंदबाज पूरी सीजन से ही बाहर हो गए हैं।
अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल होने की पूरी संभावना नजर आ रही है, जिसका नाता ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) से है। LSG में शामिल यह गेंदबाज विदेशी है और अभी तक भारत नहीं आया है। अब इसकी उपलब्धता को लेकर अहम जानकारी मिली है।
Lucknow Super Giants का ये विदेशी गेंदबाज आईपीएल 2026 से हो सकता है बाहर

संजीव गोयनका के मालिकाना हक़ वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने गेंदबाजी में ज्यादातर भारतीय खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है लेकिन स्पिन विभाग में सबसे प्रमुख नाम श्रीलंका के वानिन्दु हसरंगा का है, जो बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। रवि बिश्नोई को रिलीज किए जाने के कारण, उम्मीद थी कि हसरंगा आगामी सीजन में दिग्वेश राठी के साथ मिलकर स्पिन विभाग को लीड करेंगे लेकिन अब इस खिलाड़ी के आईपीएल 2026 में खेलने की संभावना काफी कम नजर आ रही है। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि हसरंगा पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं।
वानिन्दु हसरंगा के IPL 2026 में LSG के लिए खेलने की संभावना काफी कम
दरअसल, RevSportz ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया है कि वानिन्दु हसरंगा के आईपीएल के 19वें सीजन से बाहर होने की काफी प्रबल संभावना है। इस खिलाड़ी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में ही हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी और शेष टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। इसके बाद से ही हसरंगा के लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के लिए उपलब्ध होने पर संशय की स्थिति बन गई थी।
वहीं, हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट ने फिटनेस संबंधी कुछ कड़े नियम लागू किए हैं और टेस्ट पास करने के बाद ही खिलाड़ियों को IPL या PSL के लिए NOC दी जा रही है। अभी तक हसरंगा ने टेस्ट नहीं दिया है। इसकी वजह उनका अनफिट होना माना जा रहा है और अगर वह पूरी तरह फिट होकर टेस्ट नहीं दे पाते या उसमें असफल रहते हैं तो फिर उन्हें आईपीएल में खेलने की इजाजत नहीं मिलेगी।
बता दें कि दाएं हाथ के स्पिनर हसरंगा को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने पिछले साल अबू धाबी में हुए मिनी ऑक्शन के दौरान सिर्फ 2 करोड़ के बेस प्राइस में ही खरीद लिया था। तब इसकी काफी तारीफ हुई थी, लेकिन अब श्रीलंकाई गेंदबाज फिटनेस ने टीम की चिंता बढ़ा दी है।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से LSG करेगी अपने अभियान का आगाज
आईपीएल के पिछले सीजन में ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा था और टीम को लीग स्टेज से ही बाहर होना पड़ा था। हालांकि, इस बार LSG का स्क्वाड काफी अच्छा नजर आ रहा है और कई दिग्गजों ने टीम को प्लेऑफ का दावेदार भी माना है।
बल्लेबाजी में पंत के साथ कई जबरदस्त खिलाड़ी नजर आएंगे। वहीं, गेंदबाजी में अनुभवी मोहम्मद शमी का साथ युवा तेज गेंदबाज देंगे। स्पिन विभाग में दिग्वेश राठी पर सभी की नजर होगी। इस सीजन लखनऊ की टीम को अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। यह मैच 1 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।
IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के मैचों का पूरा शेड्यूल
- 1 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – लखनऊ – शाम 7:30 बजे
- 5 अप्रैल – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – हैदराबाद – दोपहर 3:30 बजे
- 9 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – कोलकाता – शाम 7:30 बजे
- 12 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स – लखनऊ – दोपहर 3:30 बजे
- 15 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – बेंगलुरु – शाम 7:30 बजे
- 19 अप्रैल – पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – न्यू चंडीगढ़ – शाम 7:30 बजे
- 22 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स – लखनऊ – शाम 7:30 बजे
- 26 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – लखनऊ – शाम 7:30 बजे
- 4 मई – मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – मुंबई – शाम 7:30 बजे
- 7 मई – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – लखनऊ – शाम 7:30 बजे
- 10 मई – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – चेन्नई – दोपहर 3:30 बजे
- 15 मई – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – लखनऊ – शाम 7:30 बजे
- 19 मई – राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – जयपुर – शाम 7:30 बजे
- 23 मई – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स – लखनऊ – शाम 7:30 बजे
नोट: LSG के सभी मैचों के टाइमिंग भारतीय समयानुसार है।
FAQs
LSG का कौन सा विदेशी गेंदबाज IPL 2026 से बाहर होने की कगार पर है?
IPL 2026 में LSG को अपना पहला मैच किस टीम के खिलाफ खेलना है?
यह भी पढ़ें: 15 दिन बाद मैदान पर वापसी करेंगे धोनी या पूरे सीजन से हो जायेंगे बाहर? बड़ी रिपोर्ट में हो गया खुलासा