एम सिद्धार्थ की जीवनी (M Siddharth Biography In Hindi):
मणिमारन सिद्धार्थ एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए एक गेंदबाज के रूप में खेलते हैं. वह बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज हैं और दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. एम सिद्धार्थ को आईपीएल 2024 नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.4 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है.
एम सिद्धार्थ का जन्म और परिवार (M Siddharth Birth and Family):

एम सिद्धार्थ का जन्म 3 जुलाई 1998 को तमिलनाडु, भारत में हुआ था. सिद्धार्थ के पिता भी एक पूर्व पेशेवर क्रिकेटर हैं, जो हांगकांग सुपर सिक्स के लिए जकार्ता में खेलते थे. हालांकि, उनका नाम अज्ञात है. उनकी मां अनिता मणिमारन, एक गृहणी है. सिद्धार्थ का एक छोटा भाई भरत मणिमारण है. सिद्धार्थ ने अपने पिता को देखकर क्रिकेट खेलना शुरू किया था.
एम सिद्धार्थ बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (M Siddharth Biography and Family Details):
मणिमारन सिद्धार्थ का पूरा नाम | मणिमारन सिद्धार्थ |
मणिमारन सिद्धार्थ का डेट ऑफ बर्थ | 03 जुलाई 1998 |
मणिमारन सिद्धार्थ का जन्म स्थान | चेन्नई, तमिलनाडु, भारत |
मणिमारन सिद्धार्थ की उम्र | 25 साल |
मणिमारन सिद्धार्थ की भूमिका | बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज |
मणिमारन सिद्धार्थ के पिता का नाम | ज्ञात नहीं |
मणिमारन सिद्धार्थ की माता का नाम | अनिता मणिमारन |
मणिमारन सिद्धार्थ के भाई का नाम | भरत मणिमारन |
मणिमारन सिद्धार्थ की वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
मणिमारन सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड का नाम | ज्ञात नहीं |
एम सिद्धार्थ का लुक (M Siddharth Looks):
रंग | सांवला |
आखों का रंग | काला |
बालों का रंग | काला |
लंबाई | 5 फुट 7 इंच |
वजन | 60 किलोग्राम |
एम सिद्धार्थ की शिक्षा (M Siddharth Education):
एम सिद्धार्थ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चेट्टीनाड विद्याश्रम, चेन्नई, तमिलनाडु से प्राप्त की और इसके बाद डॉन बॉस्को हाई स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. उन्होंने लोयोला कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की है.
एम सिद्धार्थ का घरेलू क्रिकेट करियर (M Siddharth Domestic Career):

मणिमारन सिद्धार्थ ने 22 नवंबर 2019 को 2019-20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए अपना ट्वेंटी 20 डेब्यू किया. मुंबई के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में सिद्धार्थ ने चार ओवर में 4 विकेट-हॉल लेकर सभी को प्रभावित किया. उन्होंने पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड और सूर्यकुमार यादव के महत्वपूर्ण विकेट लिए और तमिलनाडु को 9 विकेट से जीत दिलाई. सिद्धार्थ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2019-2020 में झारखंड के खिलाफ अपना दूसरा 4 विकेट-हॉल लिया.
इसके बाद उन्होंने 9 दिसंबर 2019 को 2019-20 रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के खिलाफ तमिलनाडु के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. जहां उन्होंने मैच के दौरान तीन विकेट लिए. सिद्धार्थ ने 20 फरवरी 2021 को 2020-21 विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की. हालांकि, उस मैच में वह विकेट लेने में असफल रहे. सिद्धार्थ तमिलनाडु प्रीमियर लीग में चेपॉक सुपर गिलीज़ के लिए खेल चुके हैं. जहां उन्होंने पिछले सीजन में 7 मैचों में 5 विकेट लिए थे. सिद्धार्थ दिनेश कार्तिक के नेतृत्व वाली अजेय तमिलनाडु टीम का भी हिस्सा थे, जिसने 2021 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी.
एम सिद्धार्थ का आईपीएल करियर (M Siddharth IPL Career):

2020 आईपीएल की नीलामी में, मणिमारन सिद्धार्थ को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था, लेकिन उस सीजन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. सिद्धार्थ को 2021 आईपीएल सीजन से पहले केकेआर ने रिलीज कर दिया. इसके बाद सिद्धार्थ को 2021 आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा. हालांकि, वह टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना सके. 19 दिसंबर 2023 को, 2024 आईपीएल की नीलामी में एम सिद्धार्थ को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा था.
30 मार्च 2024 को एम सिद्धार्थ को पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला. हालांकि, वह अपने पहले मैच में कुछ खास नहीं कर सके और दो ओवर में 10.50 के इकोनॉमी रेट से 21 रन दिए. सिद्धार्थ ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने दूसरे मैच में विराट कोहली के रूप में अपना पहला विकेट हासिल किया.
एम सिद्धार्थ का डेब्यू (M Siddharth Debut):
- प्रथम श्रेणी – 09-12 दिसंबर 2019 को कर्नाटक के खिलाफ, डिंडीगुल
- लिस्ट-ए – 20 फरवरी 2021 को पंजाब के खिलाफ, इंदौर में
- टी20 – 22 नवंबर 2019 को मुंबई के खिलाफ, सूरत में
- आईपीएल – 30 मार्च 2024 को पंजाब किंग्स के खिलाफ, कानपुर में
एम सिद्धार्थ का ओवरऑल क्रिकेट करियर (M Siddharth Career Summary):
बॉलिंग–
प्रारूप | कुल मैच | पारी | कुल रन | विकेट | औसत | इकोनॉमी | सर्वश्रेष्ठ |
प्रथम श्रेणी (FC) | 7 | 12 | 546 | 27 | 20.22 | 2.46 | 4/32 |
लिस्ट ए (List A) | 17 | 17 | 605 | 26 | 23.26 | 4.09 | 5/12 |
टी20 (T20) | 10 | 10 | 204 | 19 | 9.89 | 5.52 | 4/16 |
आईपीएल (IPL) | 3 | 3 | 54 | 71 | 71.0 | 7.89 | 1/21 |
बैटिंग–
प्रारूप | कुल मैच | पारी | कुल रन | उच्चतम स्कोर | औसत | स्ट्रइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौका | छक्का |
प्रथम श्रेणी (FC) | 7 | 11 | 60 | 20 | 6.66 | 48.38 | 0 | 0 | 5 | 0 |
लिस्ट -ए (List A) | 17 | 9 | 41 | 17 | 8.20 | 82.00 | 0 | 0 | 2 | 1 |
टी20 (T20) | 10 | 1 | 1 | 1* | – | 50.00 | 0 | 0 | 0 | 0 |
आईपीएल (IPL) | 3 | – | – | – | – | – | – | – | – | – |
एम सिद्धार्थ के रिकॉर्ड्स (M Siddharth Records List):
फिलहाल, मणिमारन सिद्धार्थ के नाम कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं है. जैसे ही हमें इसके बारे में अधिक जानकारी मिलेगी, यहां अपडेट दिया जाएगा.
एम सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड (M Siddharth Girlfriend):
एम सिद्धार्थ के रिलेशनशिप के बारे में बात करें तो वे अभी तक सिंगल हैं और ना ही वर्तमान में एम सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी है.
एम सिद्धार्थ नेट वर्थ (M Siddharth Net Worth):

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेटर एम सिद्धार्थ के पास लगभग 3 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. उनकी आय का मुख्य स्रोत क्रिकेट है और वे घरेलू क्रिकेट मैचों और आईपीएल से अच्छी कमाई करते हैं. उन्हें आईपीएल 2024 सीजन के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.4 करोड़ रुपए में खरीदा है. उनके पास चेन्नई में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत की जानकारी उपलब्ध नहीं है.
- कुल नेट वर्थ – 3 करोड़ रुपये
- आईपीएल 2024 – 2.4 करोड़ रुपये
एम सिद्धार्थ के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About M Siddharth):
- एम सिद्धार्थ का जन्म 3 जुलाई 1998 को तमिलनाडु, भारत में हुआ था. सिद्धार्थ के पिता भी एक पूर्व पेशेवर क्रिकेटर हैं, जो हांगकांग सुपर सिक्स के लिए जकार्ता में खेलते थे.
- सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरुआत एक तेज गेंदबाज के रूप में की थी, लेकिन उनके पास तेज गेंदबाजी करने की गति नहीं थी, इसलिए उनके कोच ने उन्हें स्पिन गेंदबाजी में बदल दिया.
- 22 नवंबर 2019 को, मणिमारन सिद्धार्थ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ तमिलनाडु के लिए अपना टी20 डेब्यू किया. अपने पहले मैच में उन्होंने चार ओवर के स्पैल में पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड और सूर्यकुमार यादव जैसे सभी शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को आउट करके चार विकेट लिए. उस मैच में तमिलनाडु ने 9 विकेट से जीत हासिल की.
- 9 दिसंबर 2019 को, मणिमारन सिद्धार्थ ने रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के खिलाफ तमिलनाडु के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया और मैच में अपनी टीम के लिए तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए.
- एम सिद्धार्थ दिनेश कार्तिक के नेतृत्व वाली अजेय तमिलनाडु टीम का हिस्सा थे, जिसने 2021 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी.
- सिद्धार्थ ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में चेपॉक सुपर गिलीज़ के लिए 7 मैचों में 5 विकेट लिए.
- सिद्धार्थ को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2020 की आईपीएल नीलामी में 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था, लेकिन वह टीम की शुरुआती एकादश में जगह नहीं बना सके.
- दिल्ली कैपिटल्स ने 2021 आईपीएल नीलामी में मणिमारन सिद्धार्थ को 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला.
- 2024 आईपीएल सीजन की नीलामी में, एम सिद्धार्थ को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा था.
एम सिद्धार्थ की पिछली 10 पारियां (M Siddharth last 10 Innings):
मैच | रन | विकेट | प्रारूप | तारीख |
---|---|---|---|---|
लखनऊ सुपरजायंट्स बनाम जीटी | – | 0/29 | टी20 | 07 अप्रैल 2024 |
लखनऊ सुपरजायंट्स बनाम आरसीबी | – | 1/21 | टी20 | 02 अप्रैल 2024 |
लखनऊ सुपरजायंट्स बनाम पंजाब किंग्स | – | 0/21 | टी20 | 30 मार्च 2024 |
तमिलनाडु बनाम हरियाणा | 3 | 0/43 | लिस्ट ए | 13 दिसंबर 2023 |
तमिलनाडु बनाम मुंबई | – | 2/35 | लिस्ट ए | 11 दिसंबर 2023 |
तमिलनाडु बनाम मध्यप्रदेश | 0 | 0/29 | लिस्ट ए | 03 दिसंबर 2023 |
कोवाई किंग्स बनाम रॉयल किंग्स | – | 1/13 | OTHERT20 | 12 जुलाई 2023 |
कोवाई किंग्स बनाम ड्रेगन | 1* | 0/26 | OTHERT20 | 07 जुलाई 2023 |
कोवाई किंग्स बनाम पैंथर्स | – | 3/32 | OTHERT20 | 02 जुलाई 2023 |
कोवाई किंग्स बनाम स्पार्टन्स | 2 | 1/15 | OTHERT20 | 27 जून 2023 |
हमें पूरी उम्मीद है कि आपको एम सिद्धार्थ की जीवनी (M Siddharth Biography In Hindi) पसंद आई होगी. अगर आपको अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें.
FAQs:
Q. कौन है एम सिद्धार्थ?
A. एम सिद्धार्थ एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू लीग में तमिलनाडु और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाज के रूप में खेलते हैं.
Q. एम सिद्धार्थ का जन्म कब और कहां हुआ था?
A. एम सिद्धार्थ का जन्म 3 जुलाई 1998 को तमिलनाडु, भारत में हुआ था.
Q. एम सिद्धार्थ की उम्र कितनी है?
A. 25 साल (2023)
Q. एम सिद्धार्थ आईपीएल में किस टीम से खेलते हैं?
A. 2024 आईपीएल की नीलामी में, एम सिद्धार्थ को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा था.
Q. एम सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड का नाम क्या है?
A. एम सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.
ये भी पढ़ें- Abhishek Sharma Biography: अभिषेक शर्मा की जीवनी, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, परिवार और कुछ रोचक तथ्य
ये भी पढ़ें- Akash Deep Biography: आकाश दीप का जीवन परिचय, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली और कुछ रोचक जानकारियां