MPL 2024: जहां एक तरफ तमाम क्रिकेट प्रेमी टी20 विश्व कप 2024 देखने में व्यस्त हैं, भारत में खेला जा रहा महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2024 (MPL 2024) कई सारे रोमांचक मुकाबलों का साक्षी बना है। इसी के तहत बीते 8 जून को मैच नंबर-13 में ईगल नासिक टाइटंस और रत्नागिरी जेट्स आमने-सामने थी। इस धमाकेदार मुकाबले को नासिक की टीम ने 9 विकेटों से जीत लिया।
उनकी ओर से एक 24 वर्षीय बल्लेबाज ने कमाल कर दिया। युवा बल्लेबाज ने एक ही ओवर में 5 छक्के जड़ दिए। एक समय तो वह टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और सिक्सर किंग युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के 6 गेंदों पर 6 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने के काफी करीब आ गए थे। आइए विस्तार से मैच के स्कोरकार्ड के बारे में चर्चा कर लेते हैं।
MPL 2024: धनराज शिंदे की तूफानी बल्लेबाजी

महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2024 (MPL 2024) में कुछ युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इसमें से एक नाम ईगल नासिक टाइटंस के खिलाड़ी धनराज शिंदे (Dhanraj Shinde) का भी है। रत्नागिरी जेट्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया।
इस बल्लेबाज ने एक ही ओवर में 5 छक्के जड़ दिए। दरअसल उनकी टीम को वर्षा से बाधित इस मैच में 5 ओवर में 84 रन बनाने थे। रत्नागिरी की ओर से चौथा ओवर दिव्यांग हिंगानेकर गेंदबाजी करने आए। पहली दो गेंदों पर धनराज ने छक्के जड़े। वहीं तीसरी गेंद पर कोई भी रन नहीं बना। अगली हेंद वाइड थी। धनराज शिंदे (Dhanraj Shinde) ने आखिरी तीन बॉल पर 3 छक्के ठोक दिए।
युवराज सिंह की यादें कर दी ताजा
युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने भारत को 2007 और 2011 विश्व कप जितना में अहम भूमिका निभाई थी। साल 2007 में खेले गए टी20 विश्व कप के दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ अद्भुत कीर्तिमान स्थापित किया था।
युवी ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया था। वहीं पिछले साल आईपीएल 2023 के दौरान रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने यश दयाल के एक ओवर में धनराज शिंदे (Dhanraj Shinde) जैसा ही कमाल किया था। उन्होंने 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर केकेआर को एक यादगार जीत दिलाई थी।
कुछ ऐसा रहा मैच का लेखा-जोखा
ईगल नासिक टाइटंस और रत्नागिरी जेट्स के बीच महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2024 (MPL 2024) के मुकाबले में बारिश ने खलल डाली थी। इसी के चलते अंपायरों ने इस मैच को 5-5 ओवरों का कर दिया था। पहले खेलते हुए रत्नागिरी ने 83 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में ईगल ने 4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।