महेंद्र सिंह धोनी: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने अपने आपको सोशल मीडिया से काफी दूर रखा हुआ है। धोनी बहुत लंबे अरसे के बाद सोशल मीडिया पर अपने जन्मदिन के मौके पर आए थे और उसके बाद वो अब फिर गायब हैं। सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।
आए दिन धोनी की पुरानी वीडियो खूब वायरल होती रहती है, फिर चाहे वो उनके दोस्तों के साथ कहीं घूमने की हो या फिर किसी खास फ़ंक्शन की। इन दिनों एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है और उस वीडियो में कुछ ऐसा देखा जा रहा है जिसके ऊपर धोनी के समर्थक यकीन नहीं कर रहे हैं।
दोस्तों के साथ पार्टी करते दिखाई दे रहे महेंद्र सिंह धोनी
इन दिनों सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के अंदर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। धोनी के हाथ में गिलास नजर आ रही है, हालांकि गिलास के अंदर क्या है इस बात की पुष्टि कर पाना थोड़ा मुश्किल है।
धोनी जिस कमरे में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं वो कमरा उनके दोस्तों से भरा हुआ है और सभी दोस्तों ने भी हाथ में गिलास थामी हुई है। यह वीडियो उन्हीं के किसी एक दोस्त ने रिकॉर्ड किया है।
Ms Dhoni's Old Video With His Friends 👀pic.twitter.com/P628t52IUl
— RVCJ Media (@RVCJ_FB) August 31, 2023
भारत के लिए तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीत चुके हैं महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं और उन्होंने अपनी कप्तानी के अंदर टीम इंडिया को नए आयामों तक पहुंचाया है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में पहली आईसीसी ट्रॉफी साल 2007 में टी 20 विश्वकप के रूप में जीती थी, उसके बाद साल 2011 में 28 साल बाद टीम इंडिया को वनडे विश्वकप जिताया और फिर साल 2013 में चैंपियन ट्रॉफी को भी अपने नाम किया।
शानदार रहा है धोनी का क्रिकेट करियर
अगर बात करें महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के क्रिकेट करियर की तो उन्होंने अपने करियर में खेले गए 90 टेस्ट मैचों में 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए हैं, वहीं वनडे क्रिकेट की बात करें तो धोनी ने खेले गए 350 मैचों में 50.57 की औसत से 10773 रन बनाए हैं। जबकि टी 20 मैचों में महेंद्र सिंह धोनी ने 98 मैचों की 85 पारियों में 37.60 की औसत से 1617 रन बनाए हैं।
इसे भी पढ़ें – आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत-पाक संयुक्त प्लेइंग इलेवन, 7 पाकिस्तानी तो सिर्फ 4 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह