IPL नहीं खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी, जडेजा नहीं ये खिलाड़ी बना CSK का नया कप्तान 1

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है। इस बार का आईपीएल सीजन काफी रोमांचक माना जा रहा है। क्योंकि, कई बड़े खिलाड़ी इस बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। जिसमें सबसे बड़ा नाम मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) जैसे तेज गेंदबाज का भी नाम शामिल है।

लेकिन भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mehendra Singh Dhoni) आईपीएल खेलते हुए नजर नहीं आ सकते हैं। जिसके चलते अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम की कप्तानी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) नहीं बल्कि इस युवा खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है।

Advertisment
Advertisment

धोनी नहीं खेलेंगे आईपीएल

IPL नहीं खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी, जडेजा नहीं ये खिलाड़ी बना CSK का नया कप्तान 2

बता दें कि, आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। लेकिन हम बात कर रहे हैं आईपीएल 2025 (IPL 2025) की जिसमें बहुत कम उम्मीद है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। क्योंकि, उनका यह आखिरी सीजन माना जा रहा है और इसके बाद वह आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर देंगे।

बता दें कि, धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स टीम को पांच बार चैंपियन बनाया है। जबकि चेन्नई सुपर किंग की टीम चाहेगी कि धोनी के आखिरी सीजन में भी टीम चैंपियन बने और उनकी एक बेहतरीन विदाई हो।

इस खिलाड़ी को मिल सकती है कप्तानी

चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2022 में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चेन्नई मैनेजमेंट ने ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को अपना कप्तान चुना। लेकिन जडेजा की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। जिसके चलते बीच सीजन में ही धोनी ने फिर से टीम की कप्तानी संभाली। वहीं, धोनी के संन्यास के बाद अब दोबारा रविंद्र जडेजा को कप्तानी देना बहुत मुश्किल लग रहा है। जिसके चलते ऐसा माना जा रहा है कि अब चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड को सौंपी जा सकती है।

Advertisment
Advertisment

IPL 2024 के लिए CSK का पूरा स्क्वाड

एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह , निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।

Also Read: सलमान खान की हिरोइन को डेट कर रहे श्रेयस अय्यर, अफ्रीका सीरीज से लौटते ही धूमधाम से होगी दोनों की शादी