IPL 2026 Final Venue Update : आईपीएल 2026 शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं, वहीं फैंस भी नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच आईपीएल 2026 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेला जा सकता। माना जा रहा है कि खिताबी मुकाबले का वेन्यू बदलकर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को किया जा सकता है।
इस खबर के सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि पहले यह माना जा रहा था कि फाइनल मुकाबला बेंगलुरु में ही आयोजित होगा। हालांकि अब सामने आई रिपोर्ट्स ने टूर्नामेंट के सबसे बड़े मैच के वेन्यू को लेकर नई अटकलों को जन्म दे दिया है।
IPL 2026 फाइनल वेन्यू में बदलाव की खबर से मचा हलचल
आईपीएल दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीगों में से एक है और इसका फाइनल मुकाबला हमेशा खास होता है। पहले खबरें थीं कि आईपीएल 2026 (IPL 2026) का फाइनल बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। लेकिन अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फाइनल का वेन्यू बदलकर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को किया जा सकता है।
यह बदलाव होने की स्थिति में टूर्नामेंट के अंतिम मुकाबले का आयोजन दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में होगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की दर्शक क्षमता एक लाख से अधिक है, इसलिए बड़े मैचों के लिए इसे आदर्श माना जाता है। ऐसे में आयोजक चाहते हैं कि फाइनल मुकाबला ऐसे मैदान पर हो जहां ज्यादा से ज्यादा दर्शक मौजूद रह सकें और मैच का माहौल और भी भव्य बन सके।
आईपीएल के कई फाइनल मैचों का गवाह रह चुका है यह मैदान
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक माना जाता है। अपनी विशाल दर्शक क्षमता और आधुनिक सुविधाओं की वजह से यह मैदान बड़े क्रिकेट आयोजनों के लिए अक्सर चुना जाता है। पिछले कुछ वर्षों में यहां कई अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ-साथ आईपीएल के अहम मुकाबले भी खेले जा चुके हैं।
खास बात यह है कि इस मैदान पर आईपीएल के तीन फाइनल मुकाबले भी आयोजित हो चुके हैं। साल 2022, 2023 और 2025 के आईपीएल फाइनल अहमदाबाद के इसी स्टेडियम में खेले गए थे। बड़ी दर्शक क्षमता और शानदार माहौल के कारण यह मैदान टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबलों के लिए एक मजबूत विकल्प माना जाता है।
आधिकारिक घोषणा का इंतजार
हालांकि अभी तक आईपीएल 2026 (IPL 2026) के फाइनल वेन्यू को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल यह जानकारी रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की ओर से अंतिम फैसला आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि फाइनल मुकाबला आखिर किस शहर में खेला जाएगा।
फिलहाल फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच किस मैदान पर होगा। अगर अहमदाबाद को मेजबानी मिलती है तो यह शहर एक बार फिर आईपीएल के सबसे अहम मुकाबले का गवाह बनेगा और क्रिकेट प्रेमियों को शानदार माहौल देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़े : SRH के खिलाफ इस प्लेइंग-11 के साथ उतरेगी RCB, कोहली-साल्ट ओपनिंग, नंबर-3-4-5 पर अय्यर-पाटीदार-बैथल