Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL में बड़ा उलटफेर! Hardik Pandya हटे कप्तानी से, Suryakumar Yadav बने मुंबई इंडियंस के नए कप्तान

IPL में बड़ा उलटफेर! Hardik Pandya हटे कप्तानी से, Suryakumar Yadav बने Mumbai Indians के नए कप्तान

Mumbai Indians Captaincy Change: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने अपने अभियान की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ की थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर को एमआई ने 6 विकेट से हराया था। अब पांच बार की चैंपियन टीम का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है।

हालांकि, इस मुकाबले में एक बड़ा बदलाव मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी में देखने को मिला है और हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाल रहे हैं। ऐसे में चर्चा हो रही है कि क्या हार्दिक को बीच सीजन से ही कप्तानी से हटा दिया गया है। तो चलिए हम आपको पूरा माजरा बताते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी में हुआ बदलाव

IPL में बड़ा उलटफेर! Hardik Pandya हटे कप्तानी से, Suryakumar Yadav बने Mumbai Indians के नए कप्तान

आईपीएल 2026 के आठवें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपने घर के बाहर दिल्ली कैपिटल्स का सामना कर रही है। इस सीजन के आगाज से पहले ही मुंबई की टीम ने साफ़ कर दिया था कि इस बार भी कप्तान हार्दिक पांड्या ही रहेंगे। ऐसे में यह तो तय था कि रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तानों को हार्दिक के अंडर में ही खेलना होगा।

हालांकि, अब दूसरे मैच में ही बड़ा बदलाव देखने को मिला है और हार्दिक के बजाय सूर्यकुमार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी कर रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है, जब हार्दिक के बजाय सूर्यकुमार ने कमान संभाली हो। इससे पहले पिछले सीजन के पहले मैच में सूर्या ने ही कप्तानी की थी, क्योंकि हार्दिक पर एक मैच का बैन लगा था। लेकिन इस बार वजह कुछ और है और इसके बारे में खुद सूर्या ने टॉस के दौरान बताया।

खास वजह से हार्दिक पांड्या दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं कर रहे कप्तानी

कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया कि हार्दिक पांड्या की तबियत ठीक नहीं लग रही थी और वह अस्वस्थ लग रहे थे। इसलिए वह आज के मुकाबले के लिए फिट नहीं थे। इसलिए मैं आज कप्तान के रूप में उनकी जगह ले रहा हूं। ऐसे में स्काई ने साफ़ कर दिया कि हार्दिक की जगह वह मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी क्यों कर रहे हैं।

वहीं, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि हार्दिक पांड्या क्यों नहीं खेल रहे हैं। X पर MI ने सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,

“हार्दिक की तबियत ठीक नहीं है, इसलिए वे आज मैदान पर नहीं उतरेंगे। सूर्यकुमार यादव आज कप्तान होंगे।”

बता दें कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव तीसरी बार नजर आ रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने 2023 के सीजन में एक मैच के लिए रोहित शर्मा के स्थान पर नेतृत्व किया था। वहीं, फिर 2025 के सीजन में हार्दिक के बैन के कारण कप्तानी की थी। सूर्या के पास भले ही आईपीएल में ज्यादा कप्तानी का अनुभव न हो लेकिन वह टी20आई में भारत की कप्तानी करते हुए काफी अनुभव रखते हैं। ऐसे में उनके लिए यह कोई बड़ी चुनौती नहीं है।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की प्लेइंग 11 में किसने ली हार्दिक पांड्या की जगह

टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हार्दिक पांड्या के बाहर होने की वजह बताने के साथ ही उनकी जगह प्लेइंग 11 में जगह पाने वाले खिलाड़ी के नाम का भी खुलासा किया। सूर्या ने बताया कि हार्दिक की जगह दीपक चाहर टीम में आए हैं। बता दें कि दीपक को केकेआर के खिलाफ मुकाबले में नहीं खिलाया गया था लेकिन अब उन्हें अपने नियमित कप्तान की तबियत खराब होने की वजह से खेलने का मौका मिला है। गेंदबाजी में दीपक काफी माहिर हैं और बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं। शायद ऑलराउंड क्षमता के कारण ही उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मौका दिया गया है।

मुंबई इंडियंस ने इसके अलावा दो बदलाव और किए हैं। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की जगह ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को मौका मिला है। वहीं, मिचेल सैंटनर ने एएम गजनफर की जगह ली है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

FAQs

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार्दिक पांड्या क्यों नहीं खेल रहे हैं?
खराब तबियत के कारण
मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या के बाहर होने के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किसे कप्तान बनाया है?
सूर्यकुमार यादव

यह भी पढ़ें: IND vs BAN सीरीज कंफर्म! जानें कब और कहाँ होंगे 3 ODI और 3 T20 मुकाबले

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!