Impact Player Rule: आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर रूल जब से लागू हुआ, तब से ही बहस का मुद्दा बना हुई है। इस लीग नियम की शुरुआत 2023 के सीजन से हुई थी और अभी तक इसका इस्तेमाल हो रहा है। हालांकि, इस दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत कई बड़े सितारों ने इसकी आलोचना की लेकिन BCCI ने विवादित नियम को नहीं हटाया।
Impact Player Rule के कारण मैच में जरूरत के हिसाब से नामित पांच खिलाड़ियों में से किसी एक को प्लेइंग 11 के खिलाड़ी से रिप्लेस किया जा सकता है। अगर किसी टीम के जल्दी विकेट गिर गए हैं तो वो स्पेशलिस्ट बल्लेबाज को शामिल कर लेती है। वहीं, अगर किसी टीम को अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प की जरूरत पड़ती है तो फिर गेंदबाज को बल्लेबाज की जगह शामिल कर लिया जाता है। हालांकि, अब बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए बता दिया है कि वे इस नियम का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
बोर्ड ने Impact Player Rule के इस्तेमाल करने को लेकर सुनाया अपना फैसला

आप में से काफी लोग सोच रहे होंगे कि यहां आईपीएल में Impact Player Rule हटाए जाने की बात हो रही है तो बता दें कि ऐसा नहीं है। आईपीएल में तो यह नियम 2027 तक रहने वाला है। उसके बाद ही इसे हटाने पर विचार किया जाएगा। लेकिन दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली SA20 में इम्पैक्ट प्लेयर नियम का इस्तेमाल करने को लेकर क्रिकेट साउथ अफ्रीका के डायरेक्टर ग्रीम स्मिथ ने साफ़ इनकार कर दिया है।
स्मिथ को भी लगता है कि Impact Player Rule के कुछ फायदे और नुकसान हैं। ऐसे में यह नियम विवादों को जन्म दे सकता है। SA20 में आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिकाना हक़ वाली टीमें ही खेलती हैं लेकिन इस लीग में सभी ने अभी तक इम्पैक्ट प्लेयर के नियम को लेकर खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
SA20 में नहीं देखने को मिलेगा इम्पैक्ट प्लेयर नियम
Betway के लिए लिखे अपने कॉलम में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और क्रिकेट साउथ अफ्रीका के डायरेक्टर ग्रीम स्मिथ ने Impact Player Rule के SA20 में लागू किए जाने की संभावना को खारिज कर दिया। उन्होंने लिखा,
“इम्पैक्ट प्लेयर नियम चर्चा का एक गरमागरम विषय रहा है, और इसके फायदे और नुकसान दोनों ही हैं। इससे एक और स्थानीय खिलाड़ी को खेल में शामिल होने का मौका मिलता है, जिससे आईपीएल स्तर पर भारतीय प्रतिभाओं को मौका मिलता है, लेकिन मुझे लगता है कि इससे कप्तानी की बारीकियां कुछ हद तक कम हो जाती हैं, और ऑलराउंडर नाराज़ हैं क्योंकि इसका मतलब है कि उनकी भूमिका कम महत्वपूर्ण हो जाएगी। हमने बेटवे SA20 के शुरुआती चरण में इससे दूर रहने का फैसला किया है क्योंकि हम खेल को एक बिल्कुल नए दर्शक वर्ग से परिचित कराना चाहते हैं, और आप एक नए प्रशंसक के लिए पहले से ही जटिल खेल को और जटिल नहीं बनाना चाहते।”
स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के लिए ऑलराउंडर्स को जरूरी बताया। उन्होंने अपने कॉलम में आगे लिखा,
“दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट को लांस क्लूज़नर, शॉन पोलॉक और जैक कैलिस जैसे खिलाड़ियों की भरमार के बाद ऑलराउंडरों को विकसित करने की जरूरत महसूस हुई। अब हम मार्को जानसेन जैसे खिलाड़ियों को फिर से उभरते हुए देख रहे हैं, जो एक अविश्वसनीय प्रतिभा हैं।”
FAQs
किस लीग में Impact Player Rule का इस्तेमाल अभी नहीं होगा?
IPL में पहली बार Impact Player Rule का इस्तेमाल किस सीजन में हुआ था?
यह भी पढ़ें: KKR vs LSG: लखनऊ के खिलाफ Kolkata की प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी, रहाणे, ऐलन, रघुवंशी, पॉवेल, रिंकू….