Star Player banned for one match: क्रिकेट का खेल कई नियमों के साथ खेला जाता है और इसमें शामिल खिलाड़ियों को अंपायर (Umpire) का भी सम्मान करना पड़ता है। खेल में अंपायर का फैसला ही अंतिम माना जाता है, भले ही उससे किसी को आपत्ति हो। हालांकि, कई बार खिलाड़ी अंपायर के फैसले या कुछ चीजों से सहमत नहीं होते और उनसे उलझ जाते हैं।
ऐसा ही एक मामला हमें कल IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में देखने को मिला। मुकाबले में रन चेज के दौरान दिल्ली के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स पारी के आखिरी में ग्लव्स चेंज करना चाहते थे लेकिन उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं मिली। इसके बाद, स्टब्स आउट हो गए और डगआउट में टीम के खिलाड़ी नीतीश राणा को फोर्थ अंपायर (Umpire) से बहस करते दिखे। हालांकि, इसकी कीमत भी उन्हें चुकानी पड़ी और कड़ा एक्शन ले गया।
अंपायर (Umpire) से जुड़े मामले को लेकर दिग्गज खिलाड़ी पर लगाया गया एक मैच का बैन

अब एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक स्टार खिलाड़ी को अंपायर से जुड़े मामले के कारण बैन कर दिया गया है। जी हां, इंटरनेशनल क्रिकेट से नाता रखने वाले एक खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर अंपायर (Umpire) को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसकी कीमत अब उसे बैन के रूप में चुकानी पड़ी है। यह मामला आईपीएल का नहीं है, बल्कि नेपाल क्रिकेट से जुड़ा है। दरअसल, नेपाल की घरेलू प्रतियोगिताओं में अंपायरों के फैसलों को लेकर खिलाड़ियों के बीच बढ़ती असंतोष की भावना के बाद यह विवाद सामने आया है।
नेपाल में इन दिनों प्राइम मिनिस्टर वनडे टूर्नामेंट खेला जा रहा है, जिसमें खराब अंपायरिंग को लेकर काफी विवाद देखने को मिल रहा है। इसी टूर्नामेंट में शामिल ऑलराउंडर करन केसी ने सोशल मीडिया पर अंपायर (Umpire) को लेकर कुछ ऐसा कमेंट कर दिया, जिससे नेपाल क्रिकेट अंपायर और स्कोरर एसोसिएशन नाराज हो गया था और करन पर सख्त एक्शन की मांग की थी। अब नेपाल के क्रिकेट एसोसिएशन ने कड़ा फैसला लेते हुए इस खिलाड़ी को एक मैच के लिए बैन कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, दाएं हाथ के ऑलराउंडर करन केसी ने शनिवार सुबह, ट्रोल क्रिकेट नेपाल की एक फेसबुक पोस्ट पर टिप्पणी की । यह पोस्ट बागमती के कप्तान संदीप लामिछाने के बारे में थी, जो शुक्रवार को बीरगंज में मधेस के खिलाफ पुरुष पीएम कप मैच के दौरान अंपायर के एक फैसले से निराश थे। पोस्ट पर कमेंट करते हुए करन ने लिखा,
“अगर कोई खिलाड़ी गलती से अंपायर को पीट देता है, तो उसे कितने मैचों के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा? यह सिर्फ एक प्रश्न है। पी.एस. – खिलाड़ियों की जानकारी और सुरक्षा के लिए।”
How can you beat someone by mistake? It happens when you lose your cool. Cricket is non contact sports. So, I don’t understand question from Karan KC, Nepal’s one of the senior players.
>>Commented on TCN post pic.twitter.com/jyg2hul7FE
— Samraat Maharjan (@MaharjanSamraat) April 11, 2026
इस खिलाड़ी का यह कमेंट नेपाल क्रिकेट अंपायर और स्कोरर एसोसिएशन को बिलकुल भी रास नहीं आया और उन्होंने सख्त एक्शन की मांग की। एसोसिएशन ने एक बयान जारी कर कहा,
“हम नेपाल पुलिस क्लब और राष्ट्रीय खिलाड़ी करण केसी द्वारा सोशल मीडिया पर अंपायर के फैसले के संबंध में दिए गए बयान की निंदा करते हैं। इस तरह के बयान ने हमारी पेशेवर सुरक्षा और आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई है।”
नेपाल क्रिकेट संघ ने बयान जारी कर दी करन केसी को बैन किए जाने की जानकारी
रविवार को जारी एक बयान में, नेपाल क्रिकेट संघ ने कहा कि चल रहे प्राइम मिनिस्टर कप वनडे टूर्नामेंट के दौरान नेपाल पुलिस क्लब के खिलाड़ी द्वारा की गई टिप्पणी खेल भावना के अनुरूप नहीं थी। CAN के प्रवक्ता छुंबी लामा ने कहा कि यह निर्णय संबंधित हितधारकों के साथ समन्वय करके लिया गया।
करन केसी पर अंपायर के लिए इस तरह का कमेंट करना भारी जरूर पड़ गया लेकिन उन्होंने कहा कि उनका कमेंट बस मजाकिया तौर पर था। उन्होंने कहा,
“मैंने मजाक में जिज्ञासा व्यक्त करते हुए कहा था, ‘अगर खिलाड़ियों और अंपायर के बीच हाथापाई हो जाए तो क्या होगा?’ क्रिकेट में अंपायर, कोच और खिलाड़ी सभी एक परिवार की तरह होते हैं, इसलिए अगर मेरे उस मजाक में लिखे गए बयान से किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं।”
FAQs
किस खिलाड़ी को अंपायर पर सोशल मीडिया पर कमेंट के लिए बैन किया गया है?
करन केसी इंटरनेशनल क्रिकेट में किस टीम की तरफ से खेलते हैं?
यह भी पढ़ें: अंपायर विवाद में फंसे Nitish Rana, BCCI ने किया दंडित! सजा मिली ऐसी अब कभी नहीं करेंगे बहस