मानव सुथार की जीवनी (Manav Suthar Biography In Hindi):
मानव सुथार एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में राजस्थान क्रिकेट टीम के लिए एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं. वह बाएं हाथ के लेग स्पिनर हैं और बाएं हाथ से अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं. मानव सुथार को 2024 आईपीएल की नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा है.
मानव सुथार का जन्म और परिवार (Manav Suthar Birth and Family):
![Manav Suthar Biography: मानव सुथार की जीवनी, उम्र, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, गर्लफ्रेंड, परिवार और कुछ रोचक तथ्य 2 Manav Suthar Family](https://hindi.sportzwiki.com/wp-content/uploads/2024/02/manav-suthar-family.jpg)
मानव सुथार का जन्म 3 अगस्त 2002 को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम जगदीश सुथार है जो की एक शिक्षक है और उनकी मां सुशीला देवी, एक गृहणी है. मानव की एक छोटी बहन भी है, जिसका नाम अभी ज्ञात नहीं है.
मानव सुथार बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (Manav Suthar Biography and Family Details):
मानव सुथार का पूरा नाम | मानव सुथार |
मानव सुथार का डेट ऑफ बर्थ | 03 अगस्त 2002 |
मानव सुथार का जन्म स्थान | श्रीगंगानगर, राजस्थान, भारत |
मानव सुथार की उम्र | 21 साल |
मानव सुथार की भूमिका | बॉलिंग ऑलराउंडर |
मानव सुथार के पिता का नाम | जगदीश सुथार |
मानव सुथार की माता का नाम | सुशीला देवी |
मानव सुथार की बहन का नाम | ज्ञात नहीं |
मानव सुथार की वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
मानव सुथार की गर्लफ्रेंड का नाम | ज्ञात नहीं |
मानव सुथार का लुक (Manav Suthar Looks):
रंग | सांवला |
आखों का रंग | काला |
बालों का रंग | काला |
लंबाई | 5 फुट 11 इंच |
वजन | 72 किलोग्राम |
मानव सुथार की शिक्षा (Manav Suthar Education):
मानव सुथार ने अपनी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई श्रीगंगानगर से पूरी की है. उन्होंने 12 वर्ष की उम्र में पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था.
मानव सुथार का शुरुआती करियर (Manav Suthar Early Career):
![Manav Suthar Biography: मानव सुथार की जीवनी, उम्र, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, गर्लफ्रेंड, परिवार और कुछ रोचक तथ्य 3 Manav Suthar](https://hindi.sportzwiki.com/wp-content/uploads/2024/02/manav-suthar-1.jpg)
मानव सुथार ने बहुत ही कम उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. उन्होंने जिला क्रिकेट संघ, श्रीगंगानगर के मुख्य कोच धीरज शर्मा से प्रशिक्षण लिया और श्रीगंगानगर क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में खेलते हुए अंडर-14 और अंडर-16 में खिताब जीताया. इसके बाद उन्होंने अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 में राजस्थान की ओर से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया. लगातार 10 वर्षों तक बीसीसीआई के सभी फार्मेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद, मानव सुथार को रणजी ट्रॉफी में राजस्थान की ओर से खेलने का मौका मिला.
मानव सुथार का घरेलू क्रिकेट करियर (Manav Suthar Domestic Career):
मानव सुथार ने 17 फरवरी 2022 को 2022-23 रणजी ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश के खिलाफ राजस्थान के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. अपने डेब्यू मैच में मानव ने एक विकेट चटकाए और टीम की जीत में 29 रन का योगदान दिया. रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के दम पर मानव ने दलीप ट्रॉफी के लिए राजस्थान टीम में जगह बनाई. इसके बाद उन्होंने 11 अक्टूबर 2022 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्यप्रदेश के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया और दो विकेट हासिल किए.
इसके बाद मानव सुथार को 2023 एसीसी इमर्जिंग टीम्स कप के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया. 14 जुलाई 2023 को उन्होंने यूएई ए टीम के खिलाफ अपना लिस्ट ए की शुरुआत की. जिसमें उन्होंने 10 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट चटकाए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.
मानव सुथार का आईपीएल करियर (Manav Suthar IPL Career):
![Manav Suthar Biography: मानव सुथार की जीवनी, उम्र, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, गर्लफ्रेंड, परिवार और कुछ रोचक तथ्य 4 Manav Suthar](https://hindi.sportzwiki.com/wp-content/uploads/2024/02/manav-suthar.jpg)
मानव सुथार को 2024 आईपीएल की नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा है. हालांकि, मानव ने अभी तक एक भी आईपीएल मैच नहीं खेला है. वह 2024 में गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल में डेब्यू करते नजर आएंगे.
मानव सुथार का डेब्यू (Manav Suthar Debut):
-
- प्रथम श्रेणी – 17-20 फरवरी 2022 को आंध्र प्रदेश के खिलाफ, थुम्बा में
- लिस्ट ए – 14 जुलाई 2023 को यूएई ए के खिलाफ, कोलंबो में
- टी20 – 11 अक्टूबर 2022 को मध्य प्रदेश के खिलाफ, राजकोट में
मानव सुथार का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Manav Suthar Career Summary):
बॉलिंग–
प्रारूप | कुल मैच | पारी | कुल रन | विकेट | औसत | इकोनॉमी | सर्वश्रेष्ठ |
प्रथम श्रेणी (FC) | 14 | 25 | 1589 | 65 | 24.44 | 2.99 | 8/33 |
लिस्ट ए (List A) | 8 | 8 | 315 | 15 | 21.00 | 4.29 | 3/32 |
टी20 (T20) | 7 | 7 | 151 | 4 | 37.75 | 7.19 | 2/15 |
बैटिंग–
प्रारूप | कुल मैच | पारी | कुल रन | उच्चतम स्कोर | औसत | स्ट्रइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौका | छक्का |
प्रथम श्रेणी (FC) | 14 | 21 | 488 | 96* | 30.50 | 44.00 | 0 | 3 | 60 | 7 |
लिस्ट ए (List A) | 8 | 5 | 85 | 41 | 21.25 | 62.96 | 0 | 0 | 9 | 1 |
टी20 (T20) | 7 | 3 | 23 | 16 | 7.66 | 127.7 | 0 | 0 | 2 | 1 |
मानव सुथार के रिकॉर्ड्स (Manav Suthar Records List):
फिलहाल, मानव सुथार के नाम कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं है. जैसे ही हमें इसके बारे में अधिक जानकारी मिलेगी, यहां अपडेट दिया जाएगा.
मानव सुथार की गर्लफ्रेंड (Manav Suthar Girlfriend):
21 वर्षीय मानव सुथार की गर्लफ्रेंड के बारे में अभी कोई जानकारी है. वह फिलहाल सिंगल हैं और अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं.
मानव सुथार नेट वर्थ (Manav Suthar Net Worth):
![Manav Suthar Biography: मानव सुथार की जीवनी, उम्र, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, गर्लफ्रेंड, परिवार और कुछ रोचक तथ्य 5 Manav Suthar](https://hindi.sportzwiki.com/wp-content/uploads/2024/02/manav-suthar-2.jpg)
मानव सुथार की कुल संपत्ति के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. हालांकि, मानव सुथार को 2024 आईपीएल सीजन के लिए गुजरात टाइटंस ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा है. इसके अलावा वे राजस्थान के लिए टी20, लिस्ट ए और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलते हुए पैसे कमाते हैं. इससे उनकी नेटवर्थ लगभग 25 लाख रुपये हो सकती है.
मानव सुथार के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Manav Suthar):
- मानव सुथार का जन्म 3 अगस्त 2002 को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था. उनके पिता जगदीश सुथार, एक शिक्षक हैं.
- मानव ने कम उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. उन्होंने जिला क्रिकेट संघ, श्रीगंगानगर के मुख्य कोच धीरज शर्मा से प्रशिक्षण लिया.
- मानव सुथार ने श्रीगंगानगर क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में खेलते हुए अंडर-14 और अंडर-16 में खिताब जीताया.
- उन्होंने अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 में राजस्थान की ओर से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया.
- मानव सुथार ने 17 फरवरी 2022 को 2022-23 रणजी ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश के खिलाफ राजस्थान के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. अपने डेब्यू मैच में मानव ने एक विकेट चटकाए.
- उन्होंने 11 अक्टूबर 2022 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्यप्रदेश के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया और दो विकेट हासिल किए.
- मानव सुथार को 2023 एसीसी इमर्जिंग टीम्स कप के लिए भारत ए टीम में चुना गया. 14 जुलाई 2023 को उन्होंने यूएई ए टीम के खिलाफ अपना लिस्ट ए की शुरुआत की.
- 2024 आईपीएल की नीलामी में, गुजरात टाइटंस ने मानव सुथार को 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा.
मानव सुथार की पिछली 10 पारियां (Manav Suthar last 10 Innings):
मैच | रन | विकेट | प्रारूप | तारीख |
राजस्थान बनाम झारखंड | 5 & 14 | 2/36 & 3/81 | प्रथम श्रेणी | 16 फरवरी 2024 |
राजस्थान बनाम सौराष्ट्र | 29 & 2 | 1/83 & 2/63 | प्रथम श्रेणी | 09 फरवरी 2024 |
राजस्थान बनाम विदर्भ | 46 | 5/133 | प्रथम श्रेणी | 02 फरवरी 2024 |
राजस्थान बनाम मणिपुर | 36 | 0/7 & 1/32 | प्रथम श्रेणी | 26 जनवरी 2024 |
भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस | 0 & 89* | 4/137 & 1/37 | प्रथम श्रेणी | 17 जनवरी 2024 |
भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस | 26 | 3/45 | OTHER | 12 जनवरी 2024 |
राजस्थान बनाम हरियाणा | – | 2/23 | प्रथम श्रेणी | 05 जनवरी 2024 |
राजस्थान बनाम हिमाचल प्रदेश | 7 | 0/38 | लिस्ट ए | 03 दिसंबर 2023 |
राजस्थान बनाम आंध्रप्रदेश | 9 | 3/46 | लिस्ट ए | 29 नवंबर 2023 |
राजस्थान बनाम अरुणाचल | 41 | 2/36 | लिस्ट ए | 23 नवंबर 2023 |
हमें पूरी उम्मीद है कि आपको मानव सुथार की जीवनी (Manav Suthar Biography In Hindi) पसंद आई होगी. अगर आपको अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें.
FAQs:
Q. मानव सुथार कौन है?
A. मानव सुथार एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं. वह बाएं हाथ के लेग स्पिनर हैं और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं.
Q. मानव सुथार का जन्म कब और कहां हुआ था?
A. मानव सुथार का जन्म 2 अगस्त 2002 को श्रीगंगानगर, राजस्थान में हुआ था.
Q. मानव सुथार के पिताजी क्या करते हैं?
A. मानव सुथार के पिताजी एक शिक्षक हैं.
Q. मानव सुथार आईपीएल में किस टीम से खेलते हैं?
A. 2024 आईपीएल नीलामी में, मानव सुथार को गुजरात टाइटंस ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा.
Q. मानव सुथार की गर्लफ्रेंड कौन है?
A. मानव सुथार की गर्लफ्रेंड के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.
ये भी पढ़ें- Abhishek Sharma Biography: अभिषेक शर्मा की जीवनी, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, परिवार और कुछ रोचक तथ्य
ये भी पढ़ें- Riyan Parag Biography: रियान पराग का जीवन परिचय, उम्र, रिकॉर्ड, गर्लफ्रेंड, नेटवर्थ, फैमिली और कुछ रोचक जानकारियां